Back
धानोल के गौसेवक नारेंद्र पुरोहित ने 3400 गायों के लिए की अद्भुत सेवा
HBHeeralal Bhati
Dec 19, 2025 04:51:16
Jalore, Rajasthan
AV स्पॉन्सर गौसेवक नारेड्र कुमार पुरोहित धानोल गांव के एक किसान परिवार में जन्मे जो आज क्षेत्र में एक भामाशाह के रूप में उभरे, मुम्बई में एक क्लास कांट्रेक्टर है जिनका महाराष्ट्र, गुजरात व राजस्थान सहित कई अन्य राज्यों में कारोबार है। इतना सब होने के बावजुद भी नारेंद्र कुमार पुरोहित अपने जीवन गौभक्ति में बसर कर रहे हैं। पुरोहित की सादगी देखिए कि अपना कीमती वक्त पथमेडा नन्दगांव व धानोल दत्तात्रेय गौशाला में गौ सेवा में निकालते हैं। पुरोहित का तीनों गौशाला में बहुत ही योगदान है; गौमाता को लेकर उनका लगाव है। धानोल स्थित दत्तात्रेय गौशाला में 3400 गाय व नंदी के रहने खाने व चारे पानी की व्यवस्था पुरोहित व ट्रस्ट के सदस्यो के द्वारा की जाती है। धानोल स्थित गौशाला में वृक्षारोपण कर 1000 वृक्ष भी लगाए गए। वे हर साल क्षेत्र में कई बड़े धार्मिक आयोजन कर लोगो को गौमाता प्रेम के प्रति प्रेरित करते हैं। पुरोहित ने राधा नाम से अपने घर पर एक गौमाता भी पाल रखी है; उस गौमाता के प्रति पुरोहित का इतना लगाव है कि उन्होंने गौमाता के लिए चांदी का मुकुट, चांदी के सिंग बनाए हैं। धार्मिक आयोजनों के दौरान गौमाता को पहनाकर लोगो को गौमाता के प्रति प्रेम के लिए प्रेरित करते हैं तथा अपने घर पर राधा महल के नाम से गायों के रहने हेतु बनाकर 62 गायों का पालन कर रहे हैं। पुरोहित मानव सेवा के लिये भी अग्रसर रहते हैं; कई नि:शुल्क कैम्प लगाकर लोगो को पंचगव्य निर्मित दवाइयाँ भी वितरित करते हैं। गौमाता की सेवा में लीन सेवाभावी पुरोहित को अगर सरकार द्वारा सहयोग मिलता है तो शायद पुरोहित गौसेवा में उच्च्तम स्तर पर कार्य कर सकते हैं और गौसेवा कर सकते हैं। हजारों गौभक्तों की यह आशा है कि सरकार ऐसे उद्योगपतियों को आगे लाएं ताकि मानव सेवा, गौसेवा सहित अन्य विकास कार्य को क्षेत्र में बेहतर दिशा मिल सके। वहीं उन्होंने मुख्यमंत्री जी से आग्रह किया है कि धानोल स्थित गौशाला में नर्मदा के पानी की व्यवस्था कार्रवाई जाए ताकि गौशाला में स्थित गायों के लिए पानी की व्यवस्था हो सके।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RSRajendra sharma
FollowDec 19, 2025 06:15:570
Report
LSLaxmi Sharma
FollowDec 19, 2025 06:15:320
Report
PKPrashant Kumar
FollowDec 19, 2025 06:15:200
Report
0
Report
0
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowDec 19, 2025 06:10:410
Report
SKSantosh Kumar
FollowDec 19, 2025 06:10:190
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowDec 19, 2025 06:10:050
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowDec 19, 2025 06:09:520
Report
MSMrinal Sinha
FollowDec 19, 2025 06:08:540
Report
BBBindu Bhushan
FollowDec 19, 2025 06:08:430
Report
0
Report
KRKishore Roy
FollowDec 19, 2025 06:07:26Noida, Uttar Pradesh:बारां - जिला कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, कलेक्टर के मेल आईडी पर मिली धमकी, फिलहाल कलेक्ट्रेट परिसर को करवाया गया खाली, एक वर्ष पूर्व भी मिल चुकी इसी तरह की धमकी।
0
Report
0
Report
PSPrashant Shukla
FollowDec 19, 2025 06:07:150
Report