Back
मधुबनी में कड़ाके की ठंड, कोहरे से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित
BBBindu Bhushan
Dec 19, 2025 06:08:43
Madhubani, Bihar
मधुबनी में कड़ाके की ठंड, कोहरे की चादर से जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया है। जिंदगी की रफ्तार थम सी गयी है और लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। कुहासा और कड़ाके की ठंड की वजह से आवागमन पर भी खासा असर पड़ा है। लंबी दूरी की कई ट्रेनें घंटों विलम्ब से चल रही है जिससे यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जहाँ सुबह और शाम के समय घने कोहरे की चादर छाई रहती है। तापमान में गिरावट के कारण ठिठुरन बढ़ गई है, और लोगों को अलाव जलाकर ठंड से बचाव करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है, और वाहन चालकों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है। लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। गंगा सागर चौक के पास सड़क किनारे गर्म और ऊनी कपड़ों का बाजार सुबह से सज गया है हालांकि कड़ाके की ठंड की वजह से ग्राहक घर से नहीं निकल पा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 7 दिनों तक तापमान में और गिरावट की संभावना है, और शीतलहर की स्थिति बन सकती है। कुहासे के कारण दृश्यता कम हो गई है और वाहन चालक दिन में लाइट जलाकर चल रहे हैं। लोगों ने सरकार से चौक चौड़ाहों पर अलाव की व्यवस्था की मांग की है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RSRajkumar Singh
FollowDec 19, 2025 07:35:530
Report
TSTripurari Sharan
FollowDec 19, 2025 07:35:370
Report
MDMahendra Dubey
FollowDec 19, 2025 07:35:040
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowDec 19, 2025 07:34:390
Report
MVManish Vani
FollowDec 19, 2025 07:34:280
Report
AKAshok Kumar1
FollowDec 19, 2025 07:34:150
Report
0
Report
SKSantosh Kumar
FollowDec 19, 2025 07:33:330
Report
TCTanya chugh
FollowDec 19, 2025 07:33:190
Report
KJKamran Jalili
FollowDec 19, 2025 07:33:030
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowDec 19, 2025 07:32:450
Report
SMSandeep Mishra
FollowDec 19, 2025 07:32:100
Report
RMRam Mehta
FollowDec 19, 2025 07:31:570
Report
STSharad Tak
FollowDec 19, 2025 07:31:470
Report
VAVishnupriya Arora
FollowDec 19, 2025 07:31:230
Report