जालोर में राजकीय महाविद्यालय में मांगों को लेकर ABVP का अनिश्चितकालीन धरना छठे दिन भी जारी
Jalore, Rajasthan:पूर्व विधायक नारायणसिंह देवल रानीवाड़ा में ABVP कार्यकर्ताओं के धरना स्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उन्होंने प्राचार्य और सह प्राचार्य द्वारा ABVP कार्यकर्ताओं के साथ किए गए दुरव्यवहार की कड़ी निंदा की। उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा से फोन पर बात कर कार्रवाई और जांच की मांग की। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में ABVP कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
