Back
जलापूर्ति ठप: मटकी फोड़ के बाद लाठी में विरोध तेज, धरना की चेतावनी
SDShankar Dan
Mar 26, 2026 08:22:05
Jaisalmer, Rajasthan
जिला जैसलमेर
विधानसभा - पोकरण
लोकेशन - लाठी
जैसलमेर के लाठी कस्बे के मेघवंशी मोहल्ले में पिछले एक माह से जलापूर्ति ठप होने के कारण मोहल्ले वासी परेशान है। मोहल्लेवासियों ने गुरुवार को मटकी फोड़कर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही जलदाय विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। समय पर जलापूर्ति व्यवस्था सुचारू नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
गांव के सामाजिक कार्यकर्ता नेमीचंद दर्जी ने बताया कि कुछ वर्ष पहले मेघवंशी मोहल्ले, भील मोहल्ले के रहवासियों को पेयजल मुहैया करवाने के उद्देश्य से जलदाय विभाग कि ओर नलकूप खुदवाया था। नलकूप पिछले एक महीने से खराब होने के कारण जलापूर्ति व्यवस्था मेघवंशी व भील मोहल्ले में जलापूर्ति व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है। ऐसे में मोहल्ले वासियों को महंगे दामों में पानी खरीद कर उपयोग में लेना पड़ता है तथा वहीं दूसरी ओर गर्मी जिससे आवारा पशुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर कई बार जलदाय विभाग के अधिकारी को सूचित किया लेकिन विभाग के अधिकारी अपनी मर्जी में मस्त है जिसकी पर उन्होंने कोई सुनवाई नहीं की। मोहल्ले वासियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते जल आपूर्ति नहीं हुई तो जलदाय विभाग के आगे धरना प्रदर्शन किया जाएग। इस दौरान राणाराम मेघवाल, जयप्रकाश देवड़ा, लीलाराम मूलू, तोगाराम मेघवाल, प्रयागाराम मुलू, ओमप्रकाश, विक्रम दर्जी, मालाराम सुथार, चेलाराम, दिनेश नायक, तीम नाराम भील, रोशन मेघवाल, प्रेम परिहार, पन्नाराम मेघवाल, लीलाराम भोपा, महेंद्र मेघवाल, चुतराराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
HDHARSH DWIVEDI
FollowMar 26, 2026 09:31:400
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowMar 26, 2026 09:31:160
Report
JPJai Prakash
FollowMar 26, 2026 09:30:430
Report
151
Report
PCPranay Chakraborty
FollowMar 26, 2026 09:20:14260
Report
JPJitendra Panwar
FollowMar 26, 2026 09:18:41257
Report
AKAjay Kashyap
FollowMar 26, 2026 09:18:25335
Report
MKManitosh Kumar
FollowMar 26, 2026 09:17:51335
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowMar 26, 2026 09:17:29107
Report
221
Report
DTDinesh Tiwari
FollowMar 26, 2026 09:17:06111
Report
AYAmit Yadav
FollowMar 26, 2026 09:16:20240
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowMar 26, 2026 09:16:09277
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowMar 26, 2026 09:15:54205
Report
AKAjay Kashyap
FollowMar 26, 2026 09:15:3669
Report