Back
नीतीश कुमार ने नालंदा में 810 करोड़ की सौगात और घरों में सोलर योजना
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
Mar 26, 2026 09:16:09
Patna, Bihar
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 5वें फेज की समृद्धि यात्रा का आज आखिरी दिन
मुख्यमंत्री ने अपने गृह जिले नालंदा के जिला मुख्यालय बिहारशरीफ में सभा को संबोधित करते हुए कहा, 2005 में NDA की सरकार आई इसके बाद से बिहार में कानून का राज स्थापित हुआ इसके पहले क्या था वो भी जान लीजिए। लोग शाम को घरों से बाहर निकलने से डरते थे शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़कों का बुरा हाल था। वो लोग गड़बड़ करते थे। उन लोगों के समय हिंदू-मुस्लिम झगड़े होते थे
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा पहले स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट थी: पहले स्वास्थ्य व्यवस्था बहुत खराब थी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए प्रतимाह सिर्फ 39 मरीज ही आते थे। एक दिन में एक या दो मरीज ही आते थे 2006 से ही अस्पतालों में मुफ्त दवाओं की व्यवस्था की गई। अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 11 हजार से ज्यादा मरीज प्रतिमाह आते थे पहले वालों ने कोई काम नहीं किया पहले बिहार में 6 मेडिकल कॉलेज थे हमने इसे बढ़ाकर इसकी संख्या 12 की। 6 और बनने जा रहे हैं और भी जिलों में 21 मेडिकल कॉलेज बनने जा रहे हैं
हमारी सड़कों ने सड़कों और पुल पुलियों का काम करवाया। आज किसी भी जिले से पटना 6 घंटे में पहुंच सकते हैं एक्सप्रेस-वे बनाए गए। सिक्स लेन और फोन लेन शुरू किए। आज राज्य में गांव तक सड़कों का जाल बिछ चुका है। उन लोगों ने कोई काम नहीं किया था।
50 लाख घरों पर सोलर लगाए जाएंगे: हमने हर घर तक बिजली पहुंचाई। पटना में ही 8-9 घंटे बिजली रहती थी। जैसे ही हमारी सरकार बनी हम लोगों ने खूब पैसे लगाए। आज हर घर बिजली पहुंच गई है। हमने सस्ती दर पर लोगों को बिजली दी। अब देखिए बिजली मुफ्त दी जा रही है। आप लोगों के लिए और काम करने वाले हैं। आपके घरों पर सोलर लगाए जाएंगे। इसके लिए आपको पैसे नहीं देने हैं। 50 लाख घरों पर सोलर लगाए जाएंगे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा हमने सभी वर्गों के लिए काम किया; सरकार ने सभी वर्गों के लिए काम किया हमने मदसरों के शिक्षकों को पैसा देना शुरू किया। वो लोग किसी के लिए कोई काम नहीं करते थे। उनके समय में हिंदू-मुस्लिम झगड़े होते थे हमने कब्रिस्तानों की घेराबंदी कराकर इन झगड़ों को कम किया। मंदिरों में भी बाउंड्री बनवाई गई। आज सभी जगह शांति है। कहीं कोई विवाद नहीं है
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हमने 50 लाख युवाओं को नौकरी और रोजगार दिया है आने वाले 5 सालों में हमने 1 करोड़ नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य रखा है अबकी बार युवाओं को नौकरी-रोजगार का लक्ष्य और बढ़ाएंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार बिहार आ रहे हैं। सब काम देख रहे हैं। केंद्र सरकार हमारी बहुत मदद कर रही है। आगे भी ये मिलती रहेगी। बिहार में अब विकास ही विकास होगा। पुराने वालों ने कुछ किया था। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सड़क जो भी क्षेत्र हो लगातार काम हो रहे हैं。
दीपनगर खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने करीब 810 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया, इसके पहले भराव पर ऊपरी पुल (फ्लाईओवर) का उद्घाटन किया । इसके बाद उन्होंने कोसुक गांव के समीप पंचाने नदी पर विकसित किए जा रहे तट विकास (रिवर फ्रंट) परियोजना का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि सभी कार्य तय समय सीमा और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार शुरू से ही सात निश्चय के संकल्प के साथ काम कर रही है। जब इस योजना की शुरुआत की गई थी, तब लक्ष्य था कि हर घर तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाई जाएं। आज हर घर नल का जल योजना के तहत गांव-गांव में शुद्ध पेयजल पहुंचाया गया है। गली-नाली पक्कीकरण, शौचालय निर्माण और स्वच्छता अभियान के जरिए ग्रामीण जीवन स्तर में बड़ा बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ योजना नहीं, बल्कि लोगों के जीवन में बदलाव लाने का अभियान है
वही नालंदा में सभा के दौरान बिहार सरकार दोनो उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी या विजय सिन्हा मौजूद नही रहे
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowMar 26, 2026 10:21:390
Report
0
Report
AKAMAN KAPOOR
FollowMar 26, 2026 10:21:050
Report
0
Report
DGDebabrata Ghosh
FollowMar 26, 2026 10:20:290
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowMar 26, 2026 10:20:110
Report
DMDILEEP MISHRA
FollowMar 26, 2026 10:19:570
Report
ANAnil Nagar1
FollowMar 26, 2026 10:19:410
Report
GLGautam Lenin
FollowMar 26, 2026 10:19:300
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowMar 26, 2026 10:19:140
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowMar 26, 2026 10:18:590
Report
ATAMIT TRIPATHI
FollowMar 26, 2026 10:18:430
Report
SKSunny Kumar
FollowMar 26, 2026 10:18:240
Report
DTDinesh Tiwari
FollowMar 26, 2026 10:17:450
Report