Back
पोकरण–फलोदी–जैसलमेर मार्ग पर रोडवेज संकट, निजी बसों के बढ़ते चलन से नुकसान
SDShankar Dan
Dec 27, 2025 08:34:54
Jaisalmer, Rajasthan
जिला जैसलमेर
विधानसभा -पोकरण
लोकेशन - पोकरण
पोकरण–फलोदी–जैसलमर मार्ग पर राजस्थान रोडवेज की बसों को यात्री भार नहीं मिल पा रहा है। स्थिति यह है कि यात्री केंद्रीय बस स्टैंड तक पहुंचने के बजाय निजी साधनों और निजी बसों को अधिक प्राथमिकता दे रहे हैं। इसका सीधा असर रोडवेज के संचालन पर पड़ रहा है और विभाग को लगातार आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार इस मार्ग पर चलने वाली रोडवेज बसें निर्धारित समय पर रवाना तो हो रही हैं, लेकिन उनमें अपेक्षित संख्या में यात्री नहीं बैठ रहे। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से आने वाले यात्री निजी बसों, टैक्सी, जीप और अन्य निजी वाहनों का उपयोग कर सीधे अपने गंतव्य तक पहुंचना ज्यादा सुविधाजनक समझ रहे हैं। वहीं निजी बस संचालक यात्रियों को घर के नजदीक से उठाने और गंतव्य के करीब उतारने की सुविधा दे रहे हैं, जिससे उनका रुझान लगातार बढ़ रहा है।
रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि यात्री भार में आई गिरावट के कारण डीजल, रखरखाव और कर्मचारियों के खर्च निकालना भी मुश्किल होता जा रहा है। कई बसें घाटे में चल रही हैं, जिससे भविष्य में कुछ सेवाओं को बंद करने या समय में कटौती करने की नौबत आ सकती है।
दूसरी ओर निजी बस संचालकों की इस मार्ग पर “चांदी” हो रही है। यात्राओं की बढ़ती संख्या से उनका कारोबार लगातार फल-फूल रहा है। यात्रियों का कहना है कि निजी साधन समय की बचत करते हैं और सीधे गंतव्य तक पहुंचा देते हैं, जबकि रोडवेज बसों के लिए उन्हें पहले केंद्रीय बस स्टैंड तक जाना पड़ता है।
यदि यही स्थिति बनी रही तो आने वाले समय में पोकरण–फलोदी–जैसलमेर मार्ग पर रोडवेज का संचालन और अधिक संकट में पड़ सकता है। अब देखना यह है कि रोडवेज प्रशासन यात्रियों को वापस आकर्षित करने के लिए क्या ठोस कदम उठाता है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SCSUBIR CHATTERJEE
FollowDec 27, 2025 10:34:350
Report
MMMohd Mubashshir
FollowDec 27, 2025 10:33:560
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowDec 27, 2025 10:33:480
Report
0
Report
WJWalmik Joshi
FollowDec 27, 2025 10:30:580
Report
PCPranay Chakraborty
FollowDec 27, 2025 10:30:390
Report
ASAkash Sharma
FollowDec 27, 2025 10:30:240
Report
0
Report
SKSundram Kumar
FollowDec 27, 2025 10:24:590
Report
YSYatnesh Sen
FollowDec 27, 2025 10:24:150
Report
PSPIYUSH SHUKLA
FollowDec 27, 2025 10:24:030
Report
YSYatnesh Sen
FollowDec 27, 2025 10:23:470
Report
नो इंट्री में घुसी ट्रक ने बाइक सवार की ली जान, आक्रोशित लोगों ने ईट पत्थर चलाकर ट्रक में की तोड़फोड
0
Report
RGRupesh Gupta
FollowDec 27, 2025 10:23:07Raipur, Chhattisgarh:कांग्रेस ने अजय चंद्राकर के बयान को कुंठित मानसिकता वाला और अशोभनीय ठहराया
0
Report
RGRupesh Gupta
FollowDec 27, 2025 10:23:000
Report