Back
44वीं रैंक के बाद RJS चयनित अरजुनराम देवड़ा ने गांव लाठी में गरिमापूर्ण स्वागत
SDShankar Dan
Dec 22, 2025 08:45:30
Jaisalmer, Rajasthan
जिला-जैसलमेर विधानसभा-पोकरण खबर की लोकेशन-लाठी लाठी, जैसलमेर जैसलमेर जिले के लाठी कस्बा निवासी अर्जूनराम देवड़ा राजस्थान ज्यूडिशियल सर्विस में चयन होने के बाद सोमवार को पहली बार अपने गांव लाठी आए। जहां स्थानीय ग्रामीणों ने लाठी गांव के बेटे का जोरदार स्वागत किया।इसके दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र का नाम रोशन करने पर खेतोलाई गांव से लाठी गांव तक अर्जुणराम देवड़ा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। ग्रामीणों अर्जूनराम देवड़ा ने अपने गांव और सहित जिलेभर का नाम रोशन किया है। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि अच्छी पढ़ाई कर आप उच्च पदों पर पहुंचे और अपने माता पिता और गांव का नाम रोशन करें। सामाजिक कार्यकर्ता नेमीचंद दर्जी ने कहा कि क्षेत्र की बेटे ने आरजेएस परीक्षा पास कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है, जिसको लेकर ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। इस दौरान अर्जूनराम देवड़ा ने बताया कि आरजेएस उनका सपना था और इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है। उन्होंने कहा कि कोई भी मुकाम कठिन नहीं होता है। सही दिशा में उचित मार्गदर्शन के साथ मेहनत की जाती है तो सफलता हासिल होती ही है। -देश कि सेवा के साथ जारी रखी पढ़ाई, सेवानिवृत्ति के बाद बने जज लाठी गांव निवासी अर्जुनराम देवड़ा ने राजस्थान न्यायिक सेवा की परीक्षा उत्तीर्ण कर प्रदेश में 44वीं रैंक हासिल की है। अर्जुनराम पुत्र वासूदेव देवड़ा ने गांव में प्रारंभिक शिक्षा और जैसलमेर में उच्च माध्यमिक व कॉलेज शिक्षा प्राप्त की। इसके साथ वे एयरफोर्स में चयनित हो गए। देशसेवा के साथ ही उन्होंने एलएलबी व एलएलएम भी किया। लगातार 20 वर्षों तक एयरफोर्स में सेवाएं देने के बाद गत जुलाई माह में वे सेवानिवृत्त हुए।सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने राजस्थान न्यायिक सेवा आरजेएस की परीक्षा दी।जिसका शुक्रवार को परिणाम घोषित हुआ। परिणाम में उन्होंने बाजी मारी और उनका 44वीं रैंक पर चयन हुआ है।उनके पिता किसान थे और माता गृहणी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRishikesh Kumar
FollowDec 22, 2025 10:08:000
Report
TSTripurari Sharan
FollowDec 22, 2025 10:07:430
Report
NMNitesh Mishra
FollowDec 22, 2025 10:07:040
Report
SKSundram Kumar
FollowDec 22, 2025 10:06:220
Report
SKSunny Kumar
FollowDec 22, 2025 10:05:580
Report
VRVikash Raut
FollowDec 22, 2025 10:05:390
Report
NJNarendra Jaiswal
FollowDec 22, 2025 10:05:260
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowDec 22, 2025 10:05:040
Report
APAnand Priyadarshi
FollowDec 22, 2025 10:04:480
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowDec 22, 2025 10:04:260
Report
PSPramod Sinha
FollowDec 22, 2025 10:04:120
Report
0
Report
SBShowket Beigh
FollowDec 22, 2025 10:03:500
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowDec 22, 2025 10:03:390
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowDec 22, 2025 10:03:090
Report