Back
जैसलमेर सीमा पर दुर्लभ कैराकल का आधा जला शव, तीन गिरफ्तार
SDShankar Dan
Mar 16, 2026 12:52:10
Jaisalmer, Rajasthan
जैसलमेर सीमावर्ती जिले जैसलमेर में दुर्लभ जंगली बिल्ली कैराकल के शव के साथ कुछ लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वन विभाग हरकत में आ गया। वन विभाग की टीम ने 24 घंटे तक भारत पाक सीमा क्षेत्र के जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाकर शाहगढ़ क्षेत्र के रेत के टीलों में कैराकल का आधा जला हुआ शव बरामद किया है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
जांच के दौरान शाहगढ़ इलाके के रेत के टीलों में कैराकल का आधा जला हुआ शव मिला। वायरल वीडियो में नजर आ रहे तीन युवकों को वन विभाग ने हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी आरोपियों में इब्राहिम खान पुत्र इनाम खान (32) निवासी लिलोई, शाहगढ़, उमा पुत्र हाजी खान (31) निवासी जनिया, शाहगढ़ तथा सलिदाद पुत्र पीरू (50) निवासी गनैशिया, शाहगढ़ शामिल हैं। वन विभाग ने मामले में एक ट्रैक्टर को भी जब्त किया है, जिसका इस्तेमाल घटना में होने की आशंका जताई जा रही है। वन विभाग ने आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PSPradeep Soni
FollowMar 16, 2026 14:02:420
Report
VSVishnu Sharma1
FollowMar 16, 2026 14:02:190
Report
RSRajendra sharma
FollowMar 16, 2026 14:01:520
Report
RIRamawatar Isran
FollowMar 16, 2026 14:01:350
Report
PKPRINCE KUMAR KUSHWAHA
FollowMar 16, 2026 14:01:070
Report
SSSUNIL SINGH
FollowMar 16, 2026 14:00:530
Report
ADAbhijeet Dave
FollowMar 16, 2026 14:00:420
Report
AMAbhishek Mathur
FollowMar 16, 2026 13:55:22585
Report
MKManitosh Kumar
FollowMar 16, 2026 13:55:06713
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowMar 16, 2026 13:54:45625
Report
687
Report
YMYadvendra Munnu
FollowMar 16, 2026 13:54:25548
Report
PKPrashant Kumar
FollowMar 16, 2026 13:53:55521
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowMar 16, 2026 13:53:16549
Report
ANAJAY NATH
FollowMar 16, 2026 13:52:20541
Report