Back
जैसलमेर शहर में सौंदर्यीकरण, जलापूर्ति और पार्किंग सुधार का बड़ा कदम
SDShankar Dan
Feb 20, 2026 09:00:28
Jaisalmer, Rajasthan
जैसलमेर नगरपरिषद के आयुक्त लजपालसिंह सोढा व प्रशासक श्री परशाराम सैनी के द्वारा जैसलमेर शहर में किये गये जनहितार्थ समर्पित विकास कार्य
शहर के सौंदर्यीकरण में किये गये कार्य।
● शहर के सौंदर्यीकरण के लिए सिटी डवलपमेंट प्लान बनाया गया जिसके अनुरूप विभिन्न स्थानों, मुख्य मार्गों पर चौराहों का जैसलमेर के पिले पथर से नवीनीकरण व शहर की मुख्य रोडो पर जैसलमेर शैली के पथरो से डिवाइडर का निर्माण व कुछ सार्वजनिक स्थानों को विकसित किया गया।
● शहर की गढ़ीसर झील में करोड़ों की लागत से विकास कार्य करवाये जायेगे।
● शहर के विभिन्न पार्कों में विकास कार्य करवाए गए जैसे नेहरू पार्क, मंगल सिंह पार्क, टीकाराम पालीवाल पार्क व सिटी पार्क में किये गए विकास कार्य।
● शहर में विभिन्न स्थानों पर बड़ी व छोटी साइज की हाई मास्क लाइट लगाई गई साथ ही मुख्य मार्गों व गलियों में नई रोड लाइट लगाई गई।
● पूनम सिंह स्टेडियम व इंडोर स्टेडियम में विभिन्न विकास कार्य व खेलकूद मैदानों को विकसित किया।
स्वर्णनगरी के विश्व प्रसिद्ध सोनार दुर्ग के चारों ओर अब पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों के लिए विशेष वॉकिंग स्ट्रीट विकसित की जाएगी। यह स्ट्रीट पूरी तरह से जैसलमेर के पीले बलुआ पत्थर (जैसलमेर स्टोन) से तैयार की जाएगी, जिससे दुर्ग की ऐतिहासिक और स्थापत्य सुंदरता के अनुरूप एकरूपता बनी रहे।
जैसलमेर शहर में बढ़ते ट्रैफिक और पार्किंग की समस्या को देखते हुए महाराणा प्रताप मैदान में सुव्यवस्थित पार्किंग निर्माण किया गया है। इस पहल से खासतौर पर सोनार दुर्ग क्षेत्र और बाजार इलाकों में जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
विश्व प्रसिद्ध सोनार दुर्ग क्षेत्र में बढ़ती पर्यटक संख्या को देखते हुए किले के आसपास गोल्फ कार (बैटरी संचालित कार्ट) सेवा शुरू करने का प्रस्ताव सामने आया है। इसका उद्देश्य पर्यटकों—विशेषकर बुजुर्गों, बच्चों और दिव्यांगजनों—को सुविधाजनक आवागमन उपलब्ध कराना है।
शहर की सफाई व्यवस्था के लिए किए गए कार्य
● शहर की सफाई व्यवस्था के लिए सरकारी कर्मचारियों के अलावा विभिन्न वार्डों में सफाई कार्य के लिए ठेका पद्धति से सफाई कार्य करवाया जा रहा है।
● समय-समय पर शहर में विशेष सफाई अभियान चलाकर सफाई कार्य करवाये गए।
● मुख्य बाजारों में रात्रिकालीन सफाई व कचरा संग्रहण की व्यवस्था करवाई गई है।
● स्वच्छता ऐप लांच कर शहर की सफाई व्यवस्था व सफाई संबंधित शिकायतों पर तुरंत प्रभाव से कार्यवाही कर आमजन को राहत।
सीवरेज व नाला नालियों व्यवस्था में किये गए विकास कार्य
● सीवर लाइन समस्याओं को देखते हुए उच्च क्षमता के उपकारों से समय-समय पर सीवर लाइनों की सफाई कार्य।
● शहर की सीवरेज लाइन के रखरखाव के लिए अधिक क्षमता के उपकरणों, मशीनों व साधनों को क्रय किया जिस से सीवरेज लाइन समस्याओं का समाधान किया जा सके।
जलापूर्ति व्यवस्था में किये गए कार्य।
● करोडों की लागत से शहर की विभिन्न स्थानों पर वर्षों पुरानी जर्जर पाइप लाइनों के स्थान पर नई व अधिक क्षमता वाली पाइप लाइन बिछाने के कार्य करवाये।
● नहर पर क्लोज़र की स्थिति में शहर की जलापूर्ति व्यवस्था के लिए नए ट्यूबेल, नल कूप व टेंकर की व्यवस्था से घर घर पानी पहुँचाया गया।
● शहर की विभिन्न कॉलोनियों में पानी की नई टंकी का निर्माण करवाए गए।
● गजरूप सागर प्लांट, सूली डूंगर प्लांट व डाबला प्लांट पर समय समय पर निरीक्षण कर विभिन्न विकास कार्य, उपकरणों व मशीनों में नवीनता व नए साधनों के क्रय किया गया जिससे जलापूर्ति व्यवस्था को और अच्छे से चलाया जाए।
आवासीय कॉलोनी व अन्य कार्य
● नगरपरिषद द्वारा जैसलमेर की जनता को नई आवासीय कॉलोनी की सौगात दी जा रही है, स्व. श्री गोर्वधनदास कल्ला आवासीय योजना।
● मुख्यमंत्री जन आवास योजना के अंर्तगत फ्लैटों की सौगात दी जाएगी।
● विभिन्न कॉलोनी में शेष रहे प्लॉटों की नीलामी आयोजित कर आम जन को उचित कीमतों पर भूखण्ड दिए गए।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 20, 2026 10:31:240
Report
PSPIYUSH SHUKLA
FollowFeb 20, 2026 10:31:020
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
FollowFeb 20, 2026 10:30:460
Report
SSSUNIL SINGH
FollowFeb 20, 2026 10:30:340
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowFeb 20, 2026 10:30:220
Report
100
Report
1
Report
BDBabulal Dhayal
FollowFeb 20, 2026 10:20:130
Report
SKSanjay Kumar Verma
FollowFeb 20, 2026 10:18:310
Report
SASHAKIL AHMAD
FollowFeb 20, 2026 10:18:120
Report
SDSurendra Dasila
FollowFeb 20, 2026 10:17:58Dehradun, Uttarakhand:मार्शल आर्ट का अद्भुत प्रदर्शन
0
Report