Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jaisalmer345001

जैसलमेर में होमगार्ड जवान ने ASI की जान बचाकर इंसानियत की मिसाल बना दी

SDShankar Dan
Dec 06, 2025 08:50:11
Jaisalmer, Rajasthan
“नेकी कर दरिया में डाल” कहावत हुई सार्थक — होमगार्ड जवान ने गंभीर घायल एएसआई की बचाई जान जैसलमेर जैसलमेर में एक मानवता की मिसाल पेश करने वाली घटना सामने आई, जब सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए एएसआई की जान एक होमगार्ड जवान की तत्परता से बच गई। जानकारी के अनुसार सम थाने में पदस्थापित एएसआई नकताराम किसी कार्य से जैसलमेर शहर आए थे। हनुमान चौराहा–नीरज चौराहा मार्ग पर जलदाय विभाग कार्यालय के पास दो युवकों की तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने पीछे से उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि एएसआई नकताराम सड़क पर गिर पड़े और सिर व कान से तेज़ी से खून बहने लगा। गंभीर चोटों के चलते वे मौके पर ही बेहोश हो गए। इसी दौरान वहां से गुजर रहे होमगार्ड जवान भवानीदान की नजर घायल एएसआई पर पड़ी। उन्होंने बिना किसी हिचकिचाहट के इंसानियत का फर्ज निभाते हुए तुरंत एक ऑटो रोका और खून से लथपथ नकताराम को जवाहर चिकित्सालय पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाज़ुक स्थिति को देखते हुए उन्हें तुरंत जोधपुर रेफर किया गया। भवानीदान ने न केवल घायलों को अस्पताल पहुंचाया, बल्कि पुलिस को सूचना देकर सभी औपचारिकताओं में भी सहयोग किया। घटना की जानकारी मिलते ही शहर कोतवाल सुरजाराम, सीओ सिटी रूप सिंह इंदा, यातायात प्रभारी निश्छल केवलिया सहित पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। हमारी टीम से बातचीत में होमगार्ड जवान भवानीदान ने कहा— “मैंने एएसआई साहब को सड़क पर बेसुध पड़ा देखा। उनके सिर और कान से खून बह रहा था। मैंने तुरंत ऑटो रोका, उन्हें अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। जरूरत पड़ती तो खून भी देता।” भवानीदान की यह तत्परता साबित करती है कि वर्दी केवल पहचान ही नहीं, बल्कि मानवता निभाने की जिम्मेदारी भी होती है। जैसलमेर में इस मानवीय कदम की पूरे शहर में सराहना की जा रही है। बाइट -भवानीदान,होमगार्ड जवान
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MKMohammad Khan
Dec 06, 2025 09:40:42
Bhilwara, Rajasthan:गजब की शुरुआत : बाबा साहब की जगह बाबा रामदेव को याद कर गए कांग्रेस (शहर) जिलाध्यक्ष खटीक, नेता प्रतिपक्ष पारीक की साइकिल हुई जाम कांग्रेस (शहर) जिलाध्यक्ष शिवराम खटीक की शुरुआत जोरदार हो रही है। इन्होंने पदभार समारोह शनिवार को किया। इस दौरान चित्रकूट धाम में वॉलीबॉल ग्राउंड से रैली निकाली और अंबेडكر सर्कल पर बाबा साहब को श्र्दांजलि देते हुए कांग्रेस कार्यलय पहुँचे। इस दौरान अंबेडकर सर्कल पर बाबा साहब को श्र्दांजलि देते हुए नये जिलाध्यक्ष की जुबां फिसल गई। इस दौरान बाबा आंबेडकर की जगह बाबा रामदेव बोल गए। फिर कोशिश की तब जाकर अंबेडकर नाम निकल सका। इधर, यहां से वापस रैली के रूप में निकले तो साइकिल यात्रा निकाली। इस दौरान विधान सभा प्रत्याशी रहे नरेंद्र रैगर, नीरज गुर्जर और नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष धर्मेंद्र पारीक साइकिल पर सवार हुए। लेकिन पारीक नाकाम रहे और इनकी साइकिल जाम हो गई। वो साइकिल पर सवार होकर आगे नहीं बढ़ सके। फिर रैली कांग्रेस कार्यलय के लिए निकल गई।
0
comment0
Report
ACAshish Chaturvedi
Dec 06, 2025 09:40:04
Karauli, Rajasthan:मण्डरायल के भटपुरा मे खाटूश्यामजी मंदिर की आधारशिला, जिला करौली. मण्डरायल उपखंड के रोधई मार्ग स्थित भटपुरा गाँव में शनिवार को खाटूश्यामजी मंदिर की आधारशिला विधि-विधान के साथ रखी गई। वेदपाठी पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार और पूजा अर्चना के साथ हुए इस कार्यक्रम में दर्जनों साधु-संतों का सानिध्य रहा। आसपास के गांवों से सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे और जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। जानकारी के भव्य मंदिर का निर्माण करीब 1 करोड़ 11 लाख रुपये की लागत से तैयार किया जाएगा। मंदिर निर्माण का टेंडर गुजरात की एक निजी कंपनी को दिया गया है। मंदिर परिसर में खाटूश्यामजी के साथ-साथ भगवान भोलेनाथ, मां अंजनी, गणेश जी और बजरंग बली की प्रतिमाएं भी स्थापित की जाएंगी। मंदिर निर्माण कार्य सोनू सिंह भटपुरा एवं आमजन के सहयोग से कराया जा रहा है। आधारशिला कार्यक्रम के दौरान भक्तों द्वारा खाटूश्यामजी के जयकारों से क्षेत्र का वातावरण धर्ममय हो गया।
0
comment0
Report
SKSundram Kumar
Dec 06, 2025 09:38:46
Patna, Bihar:लोकेशन पटना विधानसभा के सत्र छोड़ तेजस्वी यादव के यूरोप जाने को लेकर के केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि तेजस्वी बिहार की राजनीत से भी नदारत हो गए हैं विधानसभा का सत्र चल रहा था उस से नदारत है ही तेजस्वी जी जहां भी गए हो लेकिन बिहार छोड़कर नदारद होना यह प्रतीत करता है कि बिहार और बिहार वासियों से उनका कोई न लगाव है ना मतलब है और ना ही आगे रहने वाला है. बिहार की जनता सब देख रही है परिवारवाद तुष्टीकरण से और यात्राओं से बिहार से ज्यादा समय बाहर बिताने वाले व्यक्ति तेजस्वी कोरोना काल में भी बिहार छोड़कर के कहीं चले गए थे. कई बार ऐसा हुआ है कि बिहार बाढ़ से गिरा हो उस समय भी छोड़ कर चले जाते हैं. अगर बिहारी पर से तेजस्वी का भरोसा उठ गया है और बिहार वासियों का लालू परिवार से महागठबंधन राजद और तेजस्वी से भरोसा उठ गया है तो हमेशा वह नदारत हो जाते हैं. अंबेडकर साहब के पुण्यतिथि पर राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि आज हर भारतीय का संविधान खतरे में है जिसको लेकर के केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि आज अंबेडकर जी का महा निर्माण दिवस है सबसे पहले मैं उनको नमन करता हूं और उन्होंने भारत के संविधान के माध्यम से भारत के भविष्य के लिए उन्होंने जो संविधान में सारे वैसे भावनाओं को समाहित किया जो आज देश में न्याय व्यवस्था सामान्य के अधिकार समेत यहां के लोगों के जीवन खुशियां आए इसके दृष्टिकोण को डालकर उन्होंने बहुत बड़ा काम किया है. संविधान की मजाक उड़ाने वाली कांग्रेस बाबा भीमराव अंबेडकर के 78000 वोटो की चोरी कर संसद में जाने से रोका यही कांग्रेस आपातकाल लगा करके संविधान में लोकतंत्र के पवित्र भावनाओं को कुचल और जरूरत पड़ा तो संविधान को अपमानित करने से भी ना कांग्रेस चुकी और ना आरजेडी ना सपा जैसे लोग. प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में संविधान की सारी भावनाएं न्याय कि सामाजिक न्याय का भी और इस देश के गरीबों का जीवन यापन और अच्छे तरीके से हो जाए अभाव से बाहर निकलकर के रहे यहां के गरीब इसके लिए उन्होंने जो प्रयत्न किया जिसके कारण 30 करोड़ से ज्यादा देशवासी गरीबी रेखा से बाहर आए हैं. आज इस देश के लोग खास करके गरीब अपना मसीहा मानते हैं जो दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता है उनको सक्षम और सुदृढ़ नेतृत्व के लिए उनके साथ और राष्ट्रहित और जनहित में काम करने के लिए कम से कम मिला करके देशवासी चल ही रहे हैं और आज विकास के भागीरथ और गरीबों के मसीहा और प्रखर राष्ट्रवादी और दुनिया में शांति व्यवस्था संदेश वादक हमारे प्रधानमंत्री जी ने ही संविधान को सम्मान दिया है और संविधान के अनुरूप काम भी किया है. बंगाल के मुर्शिदाबाद में टीएमसी के निष्कासित विधायक बाबरी मस्जिद की आज नींव रखने जा रहे जिसको लेकर के नित्यानंद राय ने कहा कि जो हुमायूं कबीर के द्वारा यह हरकत है यह ठीक नहीं है यहां इस देश में मस्जिदों का विरोध नहीं है लेकिन एक आक्रांता जिसने भारत पर आक्रमण किया और यहां भारत में हिंदू देवी देवताओं के मूर्ति को खंडित किया यहां तक की सारे वैसे देवी देवताओं के पवित्र मंदिर मंदिर को भी तोड़ा वैसे आक्रांताओं मुगल बादशाह के बाबर के नाम पर अगर कोई मस्जिद बनता है तो उसके नियत में को है और यह हम ठीक नहीं है मस्जिद ठीक है बाबर के नाम पर मस्जिद ठीक नहीं है. बाइट : नित्यानंद राय, केंद्रीय मंत्री
65
comment0
Report
NLNitin Luthra
Dec 06, 2025 09:38:05
Batala, Punjab:ਸਤੋਰੀ...1971 ਦੀ ਭਾਰਤ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਜੰਗ ਦੌਰਾਨ ਸ਼ਹੀਦ ਹੋਏ ਜਵਾਨਾਂ ਦੀ ਯਾਦ ਵਿੱਚ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸੇਸ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਐਂਕਰ..1971 ਦੀ ਭਾਰਤ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਜੰਗ ਦੌਰਾਨ ਆਪਰੇਸ਼ਨ ਅਕਾਲ ਤਹਿਤ ਸ਼ਹੀਦ ਹੋਏ ਜਵਾਨਾਂ ਦੀ ਯਾਦ ਵਿੱਚ ਅੱਜ ਡੇਰਾ ਬਾਬਾ ਨਾਨਕ ਦੇ ਵਿਖੇ ਬਣੇ ਵਾਰ ਮੈਮੋਰੀਅਲ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ। ਅੱਜ ਦੇ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮਹਿਮਾਨ ਵਜੋਂ 15 ਇਨਫੇਟਰੀ ਡਵੀਜ਼ਨ ਦੇ GOC ਮੇਜਰ ਜਨਰਲ ਕ੍ਰਾਸਤਿਕ ਸਿਸਾਸਾਦਰੀ ਨੇ ਸ਼ਿਰਕਤ ਕੀਤੀ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਸ਼ਹੀਦਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਸਨਮਾਨਿਤ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਹਰ ਸੰਭਵ ਸਹਾਇਤਾ ਦੇਣ ਦੀ ਕਾਮਨਾ ਕੀਤੀ। 6 ਦਸੰਬਰ 1971 ਵਾਲੇ ਦਿਨ ਭਾਰਤ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਯੰਗ ਦੇ ਦੌਰਾਨ ਭਾਰਤੀ ਫੌਜ ਵੱਲੋਂ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਦੇ ਹਮਲੇ ਦਾ ਮੂੰਹ ਤੋੜ ਜਵਾਬ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਸੀ ਜਿਸ ਦੇ ਸਿੱਟੇ ਵਜੋਂ ਭਾਰਤ ਨੇ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਨੂੰ ਕਰਾੜੀ ਹਾਰ ਦਿੱਤੀ ਸੀ ਇਸ ਜੰਗ ਵਿੱਚ ਦੋਵਾਂ ਪਾਸਿਆਂ ਤੋਂ ਬਹੁਤ ਭਾਰੀ ਮਾਤਰਾ ਚ ਗੋਲਾਬਾਰੀ ਹੋਈ ਅਤੇ ਜਿਸ ਦੇ ਵਿੱਚ ਭਾਰਤੀ ਫੌਜ ਦੇ ਬਹੁਤ ਸਾਰੇ ਜਵਾਨ ਵੀ ਸ਼ਹੀਦ ਹੋ ਗਏ ਜਿਨਾਂ ਦੀ ਸ਼ਹਾਦਤ ਦੇ ਚਲਦਿਆਂ ਦੇਸ਼ ਨੂੰ 1971 ਦੇ ਵਿੱਚ ਜਿੱਤ ਪ੍ਰਾਪਤ ਹੋਈ ਅਤੇ ਅੱਜ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਯਾਦ ਵਿੱਚ ਡੇਰਾ ਬਾਬਾ ਨਾਨਕ ਦੇ ਰੈਸਟ ਹਾਊਸ ਵਿਖੇ ਭਾਰਤੀ ਆਰਮੀ ਦੀ ਬਟਾਲਅਨ ਰਾਜਪੂਤ ਰੈਜਮੈਂਟ ਵੱਲੋਂ ਇੱਕ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਪ੍ਰੋਗਰਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਜਿਸ ਵਿੱਚ 1971 ਦੇ ਵਿੱਚ ਸ਼ਹੀਦ ਹੋਏ ਜਵਾਨਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਸਨਮਾਨਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਅਤੇ ਇਸ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਵਿੱਚ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਤੌਰ ਤੇ 1971 ਦੀ ਜੰਗ ਲੜ ਚੁੱਕੇ ਕਰਨਲ ਜੇਕੇ ਵੀਰ ਸਿੰਘ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਤੌਰ ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਸਨਮਾਨਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਪੱਤਰਕਾਰਾ ਨਾਲ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਸੀਂ ਭਾਰਤੀ ਫੌਜ ਦੇ ਖੁਲ੍ਹੇ ਹਾਲਾਤ ਵਿੱਚ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਨਾਲ 1971 ਦੀ ਜੰਗ ਲੜੀ ਸੀ ਔਰ ਅੱਜ ਸਾਨੂੰ ਇੱਥੇ ਸੱਦ ਕੇ ਇਹਨਾਂ ਨੇ ਜੋ ਸਨਮਾਨ ਦਿੱਤਾ ਹੈਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਅਸੀਂ ਇਹਨਾਂ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦ ਕਰਦੇ ਹਾਂ ਅਤੇ ਸਾਨੂੰ ਬਹੁਤ ਵਧੀਆ ਲੱਗਾ ਕਿ ਇਹਨਾਂ ਨੇ 1971 ਦੀ ਜੰਗ ਲੜ ਚੁੱਕੇ ਸ਼ਹੀਦਾਂ ਨੂੰ ਯਾਦ ਕਰਦਿਆਂ ਸਨਮਾਨ ਦਿੱਤਾ ਹੈ ਬਹੁਤ ਵੱਡਾ ਉਪਰਾਲਾ।
64
comment0
Report
SPSohan Pramanik
Dec 06, 2025 09:36:56
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ बस स्टैंड के पास चाऊमीन दुकान में हुई चोरी के मामले में नगर थाना पुलिस ने तीन आरोपी गिरफ्तार करने की जानकारी दी है। घटना 2 दिसम्बर को हुई थी जब कालिद अंसारी की चाऊमीन दुकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर, चूल्हा और अन्य सामान चुरा लिया गया था। आसपास की दुकानों का ताला तोड़ने के प्रयास भी किए गए थे। कांड संख्या 309/25 दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी निधि द्विवेदी ने नगर थाने के प्रभारी बबलू कुमार के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया। टीम में प्रशिक्षु डीएसपी अजय आर्यन सहित अन्य सदस्य शामिल थे और तकनीकी पहलुओं की सहायता ली गई। जांच के बाद, पश्चिम बंगाल के फरक्का थाना क्षेत्र के नीमसोर गाँव निवासी विक्की मंडल, नगर थाना क्षेत्र के बागान पड़ा नया टोला निवासी शाहनवाज अंसारी उर्फ मामा, और मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जानकी नगर गाँव निवासी मुख्तार शेख को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से चोरी का गैस सिलेंडर और चूल्हा भी बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों पर पहले से ही मामले दर्ज हैं। डीएसपी आर्यन ने कहा कि चोरी करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.
65
comment0
Report
RKRampravesh Kumar
Dec 06, 2025 09:36:17
Noida, Uttar Pradesh:दरभंगा एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट कैंसिल होने से यात्री परेशान, पूर्व सूचना नही मिलने से पहुँच रहे एयरपोर्ट, अपने खर्च पर होटल में रुक रहे यात्री,एयरलाइंस की तरफ से नही है कोई सुविधा,कोई भी अधिकारी कोई जबाब देने को तैयार नही, एंकर-दरभंगा एयरपोर्ट से इंडिगो की लगातार फ्लाइट कैंसिल होने से दरभंगा एयरपोर्ट पर शनिवार को भारी अफरातफरी की स्थिति बन गई। यात्री एयरपोर्ट तक तो पहुंच रहे हैं, लेकिन फ्लाइट रद्द होने के कारण घंटों इंतजार के बाद मायूस होकर वापस लौटने को मजबूर हैं। यात्रियों का कहना है कि इंडिगो की तरफ से किसी भी तरह की पूर्व सूचना नहीं दी जा रही, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सुबह की कई फ्लाइट रद्द, यात्री घंटों फंसे जानकारी के अनुसार, शनिवार को दरभंगा–मुंबई, दरभंगा–दिल्ली और दरभंगा–कोलकाता की इंडिगो की सभी फ्लाइट्स रद्द रहीं। दरभंगा–हैदराबाद की फ्लाइट के आने की संभावना जताई जा रही है, लेकिन उस पर भी पूरी स्पष्टता नहीं है। दिल्ली जाने वाले यात्री सुबह से ही एयरपोर्ट में जुटने लगे, लेकिन वहां पहुंचकर ही उन्हें फ्लाइट कैंसिल की जानकारी मिली。 छत्तीसगढ़ से आए एक यात्री डॉ अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि वह कल से दरभंगा में फंसे हुए हैं। वह बिहार घूमने आए थे और कल उनकी इंडिगो फ्लाइट थी, जो बिना पूर्व सूचना के कैंसिल कर दी गई। यात्री ने बताया कि “कल रात हम अपने खर्चे से होटल में रुके।साथ मे पत्नी भी है।इंडिगो की तरफ से न रहने की व्यवस्था की गई, न ही किसी ने संपर्क किया। आज भी कोई अपडेट नहीं मिला। हमें हैदराबाद अपने बच्चों से मिलने जाना था, लेकिन अब तक नहीं जा पा रहे हैं। एयरलाइंस पर कार्रवाई होनी चाहिए।” मुंबई से आने वाले यात्रियों शाहिद सैयद, ने बताया कि मुंबई मे भी इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल होने से हंगामा और अव्यवस्था जैसी स्थिति थी। एक यात्री ने कहा कि उन्होंने स्पाइसजेट का टिकट पहले ही ले रखा था, जिसकी वजह से वह समय पर दरभंगा पहुंच गए। स्पाइसजेट की पहली सुबह वाली फ्लाइट समय से पहुंची और उसके बाद समय से उड़ान भी भरी。 एयरपोर्ट पर लगातार बढ़ते यात्रियों के कारण एयरपोर्ट परिसर में भी भीड़ बनी हुई है। यात्रियों का आरोप है कि इंडिगो न तो जानकारी दे रहा है, न ही वैकल्पिक व्यवस्था, जिसके कारण लोग लगातार परेशान हो रहे हैं。 स्थिति सामान्य कब होगी, इसको लेकर अब तक एयरलाइन या एयरपोर्ट प्रशासन की तरफ से कोई स्पष्ट बयान नहीं आया है。
45
comment0
Report
AKAtul Kumar Yadav
Dec 06, 2025 09:35:45
Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा से है। गोंडा जिले के परसपुर थाना क्षेत्र परसपुर भौरीगंज मार्ग पर स्थित मिश्रन टोला में 42 वर्षीय सर्राफा व्यवसाय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। 42 वर्षीय विजय उर्फ संजय मराठा का उनके कमरे के अंदर ही मृत अवस्था में शव मिला है। सुबह 10:00 बजने पर भी जब पिता नहीं उठे तो बेटे रमित राज्ञे ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची परसपुर थाने की पुलिस द्वारा मृतक विजय उर्फ संजय मराठा के शव को मोहल्ले वालों के सामने पंचायतनामा कर करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक विजय उर्फ संजय मराठा मुंबई के पेड़ गांव थाना खानपुर महाराष्ट्र के रहने वाले हैं कई सालों से यहाँ पर रह करके अपना सराफा का व्यवसाय करते थे। अपने बेटे के साथ मिलकर के सोने के गलाई और पकाई का काम कर अपने परिवार का जीवन यापन कर रहे थे जिनकी आज संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।
14
comment0
Report
Advertisement
Back to top