Back
दरभंगा एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट कैंसिल से यात्री परेशान, पूर्व सूचना नहीं मिली
RKRampravesh Kumar
Dec 06, 2025 09:36:17
Noida, Uttar Pradesh
दरभंगा एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट कैंसिल होने से यात्री परेशान, पूर्व सूचना नही मिलने से पहुँच रहे एयरपोर्ट, अपने खर्च पर होटल में रुक रहे यात्री,एयरलाइंस की तरफ से नही है कोई सुविधा,कोई भी अधिकारी कोई जबाब देने को तैयार नही,
एंकर-दरभंगा एयरपोर्ट से इंडिगो की लगातार फ्लाइट कैंसिल होने से दरभंगा एयरपोर्ट पर शनिवार को भारी अफरातफरी की स्थिति बन गई। यात्री एयरपोर्ट तक तो पहुंच रहे हैं, लेकिन फ्लाइट रद्द होने के कारण घंटों इंतजार के बाद मायूस होकर वापस लौटने को मजबूर हैं। यात्रियों का कहना है कि इंडिगो की तरफ से किसी भी तरह की पूर्व सूचना नहीं दी जा रही, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
सुबह की कई फ्लाइट रद्द, यात्री घंटों फंसे
जानकारी के अनुसार, शनिवार को दरभंगा–मुंबई, दरभंगा–दिल्ली और दरभंगा–कोलकाता की इंडिगो की सभी फ्लाइट्स रद्द रहीं। दरभंगा–हैदराबाद की फ्लाइट के आने की संभावना जताई जा रही है, लेकिन उस पर भी पूरी स्पष्टता नहीं है।
दिल्ली जाने वाले यात्री सुबह से ही एयरपोर्ट में जुटने लगे, लेकिन वहां पहुंचकर ही उन्हें फ्लाइट कैंसिल की जानकारी मिली。
छत्तीसगढ़ से आए एक यात्री डॉ अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि वह कल से दरभंगा में फंसे हुए हैं।
वह बिहार घूमने आए थे और कल उनकी इंडिगो फ्लाइट थी, जो बिना पूर्व सूचना के कैंसिल कर दी गई। यात्री ने बताया कि “कल रात हम अपने खर्चे से होटल में रुके।साथ मे पत्नी भी है।इंडिगो की तरफ से न रहने की व्यवस्था की गई, न ही किसी ने संपर्क किया। आज भी कोई अपडेट नहीं मिला। हमें हैदराबाद अपने बच्चों से मिलने जाना था, लेकिन अब तक नहीं जा पा रहे हैं। एयरलाइंस पर कार्रवाई होनी चाहिए।”
मुंबई से आने वाले यात्रियों शाहिद सैयद, ने बताया कि मुंबई मे भी इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल होने से हंगामा और अव्यवस्था जैसी स्थिति थी।
एक यात्री ने कहा कि उन्होंने स्पाइसजेट का टिकट पहले ही ले रखा था, जिसकी वजह से वह समय पर दरभंगा पहुंच गए। स्पाइसजेट की पहली सुबह वाली फ्लाइट समय से पहुंची और उसके बाद समय से उड़ान भी भरी。
एयरपोर्ट पर लगातार बढ़ते यात्रियों के कारण एयरपोर्ट परिसर में भी भीड़ बनी हुई है। यात्रियों का आरोप है कि इंडिगो न तो जानकारी दे रहा है, न ही वैकल्पिक व्यवस्था, जिसके कारण लोग लगातार परेशान हो रहे हैं。
स्थिति सामान्य कब होगी, इसको लेकर अब तक एयरलाइन या एयरपोर्ट प्रशासन की तरफ से कोई स्पष्ट बयान नहीं आया है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
संभल में नेशनल क्वालिटी सर्टिफिकेशन की प्रक्रिया के तहत किया गया सरकारी सुविधाओं का ऑनलाइन मूल्यांकन
0
Report
MDMahendra Dubey
FollowDec 06, 2025 10:33:320
Report
AKAshok Kumar1
FollowDec 06, 2025 10:33:210
Report
RRRikeshwar Rana
FollowDec 06, 2025 10:33:050
Report
PPPritam Pandey
FollowDec 06, 2025 10:32:520
Report
FWFAROOQ WANI
FollowDec 06, 2025 10:32:480
Report
KJKamran Jalili
FollowDec 06, 2025 10:32:170
Report
STSATISH TAMBOLI
FollowDec 06, 2025 10:32:030
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowDec 06, 2025 10:31:530
Report
SSShailendra SINGH BAGHEL
FollowDec 06, 2025 10:31:290
Report
SSsubhash saheb
FollowDec 06, 2025 10:31:180
Report
AKAshok Kumar1
FollowDec 06, 2025 10:31:030
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowDec 06, 2025 10:30:490
Report
MDMahendra Dubey
FollowDec 06, 2025 10:30:320
Report
SMSURYA MOHANTY
FollowDec 06, 2025 10:30:140
Report