Back
बेगूसराय में अपहरण-हत्या: हमले की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस पर सवाल
JCJitendra Chaudhary
Mar 25, 2026 10:38:47
Begusarai, Bihar
जितेन्द्र कुमार बेगूसराय
एंकर बेगूसराय से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। पहले एक युवक का अपहरण कर उसे पीट-पीटकर और गोली मारकर हत्या कर दी गई, और जब परिजन विरोध करने पहुंचे तो उनके साथ भी बेरहमी से मारपीट की गई। हैरानी की बात ये है कि यह पूरी घटना पुलिस के सामने होती रही। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमे आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि किस तरह से अपराधियों के द्वारा मृतक के परिजनों के साथ मारपीट की जा रही है और पुलिस के सामने ही। दरअसल यह पूरा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव का है। जहां मंगलवार सुबह अपराधियों ने चौकीदार जहांगीर के साले मोहम्मद वकील का अपहरण कर लिया।अपहरण के बाद अपराधियों ने पहले उसे बेरहमी से पीटा और फिर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।घटना की सूचना मिलते ही जब परिजन मौके पर पहुंचे और विरोध जताया, तो अपराधियों ने उन्हें भी घेर लिया और लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से जमकर पिटाई कर दी।इस घटना का एक वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह दबंग पुलिस के सामने ही परिजनों की पिटाई कर रहे हैं। वीडियो में एक युवक के पास से हथियार मिलने का भी दावा किया जा रहा है, जिसे लेकर पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि हथियार साजिश के तहत रखा गया। इस मामले में सदर हेडक्वार्टर डीएसपी निखिल कुमार के मुताबिक,मृतक के परिजनों के बयान पर 10 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और बाकी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।वायरल वीडियो और हथियार बरामदगी के मामले की भी जांच की जा रही है। इस घटना के दौरान पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह घायलों को भीड़ से छुड़ाया और उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।इस घटना ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस तरह अपराधियों ने खुलेआम वारदात को अंजाम दिया और पुलिस के सामने भी मारपीट की, उसने इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KBKuldeep Babele
FollowMar 25, 2026 11:47:260
Report
VRVIJAY RANA
FollowMar 25, 2026 11:47:130
Report
APASHISH PRAKASH RAJA
FollowMar 25, 2026 11:47:000
Report
WJWalmik Joshi
FollowMar 25, 2026 11:46:420
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowMar 25, 2026 11:46:000
Report
JPJai Pal
FollowMar 25, 2026 11:45:36Haldwani, Uttar Pradesh:अंबेडकर जयंती पर BJP की मेगा तैयारी!
0
Report
DMDILEEP MISHRA
FollowMar 25, 2026 11:45:280
Report
0
Report
SASALMAN AMIR
FollowMar 25, 2026 11:45:140
Report
RVRaunak Vyas
FollowMar 25, 2026 11:38:57145
Report
BSBhanu Sharma
FollowMar 25, 2026 11:38:13239
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowMar 25, 2026 11:37:58377
Report
AKAMAN KAPOOR
FollowMar 25, 2026 11:37:43201
Report
VSVaibhav Sharma
FollowMar 25, 2026 11:37:24252
Report
AKAMAN KAPOOR
FollowMar 25, 2026 11:37:09381
Report