Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jaisalmer345001

जैसलमेर के रिसॉर्ट में कालबेलिया ड्रेस के डांस पर विवाद, शराब परोसी जाने के आरोप

SDShankar Dan
Dec 06, 2025 10:49:54
Jaisalmer, Rajasthan
जिला-जैसलमेर\nविधानसभा-जैसलमेर\nखबर की लोकेशन-जैसलमेर\nसब\nकथन-कालबेलिया डांस और ड्रेस को लेकर राजस्थान में विवाद शुरू हो गया है। जैसलमेर के रिसॉर्ट में इस ड्रेस को पहनकर अश्लील गानों पर डांस किया जा रहा है। इतना ही नहीं कालबेलिया डांस के नाम अश्लीलता के साथ टूरिस्ट को शराब परोसी जा रही है।\nकालबेलिया समाज ने आरोप लगाया कि लड़कों को कालबेलिया समाज की ड्रेस पहनाकर आइटम सॉन्ग पर डांस करवाया जा रहा है। समाज की महिला कलाकारों ने इसे बंद करने की मांग की। चेताया कि चाहे इसे धमकी समझे या हमारा निवेदन, ये बंद नहीं हुआ तो कानूनी कार्रवाई होगी।\nदरअसल, दिसंबर से फरवरी में जैसलमेर में टूरिस्ट सीजन माना जाता है। न्यू ईयर सेलिब्रेशन करने यहां बड़ी संख्या में टूरिस्ट आते हैं। कुछ रिसॉर्ट में यहां कालबेलिया डांस होता है, जो इसी समाज की महिलाओं-लड़कियों की ओर से किया जाता है। पिछले कुछ महीने से सोशल मीडिया पर जैसलमेर के सम में बने कुछ रिसॉर्ट में कलाकारों के अश्लील डांस के वीडियो शेयर किए जा रहे हैं। कई वीडियो में लड़के कालबेलिया ड्रेस में लड़की बन डांस कर रहे हैं।\nबताया जा रहा है कि इसमें कुछ समाज की लड़कियां भी है, जो इस तरह के डांस को प्रमोट कर रही है। इसी से कालबेलिया समाज की कलाकारों में नाराजगी है।\nसमाज का कहना है कि कालबेलिया ड्रेस और डांस के नाम अश्लील डांस, गंदे इशारे और हाथों से शराब परोसने की हरकतें एक तरह का मुजरा है, जिसका कालबेलिया कला से कोई रिश्ता नहीं है।\nइनका कहना था कि इसे लेकर पहले भी इन्हें चेतावनी दे चुके थे, लेकिन इसके बाद भी फॉलोवर्स बढ़ाने और पैसों के लिए कालबेलिया समाज की ड्रेस और इसके डांस को बदनाम किया जा रहा है।\nटूरिस्ट की बुकिंग के लिए सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह के वीडियो शेयर किए जा रहे हैं।\nएक वीडियो में कलाकार ने कालबेलिया कम्युनिटी की ड्रेस पहन रखी और हाथ में शराब की बोतल है। सामने बैठे टूरिस्ट को डांस करते हुए शराब पिलाई जा रही है।\nइतना ही नहीं डिप्रेशन भगाने और पैसों के नाम पर अश्लील डांस के वीडियो बनाकर शेयर कर यहां के टूरिज्म को प्रमोट किया जा रहा है।\nमहिला कलाकार बोलीं- ऐसे डांस करने वालों को शर्म आनी चाहिए\nकालबेलिया डांसर खातू सपेरा बोलीं- कालबेलिया डांस और ड्रेस ये हमारे समुदाय को विरासत में मिली है। जितने भी डांसर है, उनसे निवेदन है कि ये ड्रेस पहनकर लड़के या लड़की गंदे डांस न करें।यदि आपको कालबेलिया डांस करना है तो इसका मान-सम्मान रखे। यदि आप प्यार से समझते है तो ठीक है नहीं तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस ड्रेस को पहनकर शराब की Bottles के साथ आइटम सॉन्ग कर रहे हैं, ऐसा न करें।\nबाइट -खातू सपेरा,कालबेलिया डांसर\nबाइट -आशा सपेरा,कालबेलिया डांसर\nवहीं इस पूरी घटना पर जैसलमेर डीएसपी सिटी रूप सिंह इंदा ने बताया- हमने इस मामले की जाँच की है। ये वीडियो पुराने है। अभी ऐसा कुछ नहीं चल रहा है। हमने फिर भी रिसॉर्ट प्रबंधन और संबंधित लोगों को हिदायत दे दी है कि वे भविष्य में कोई भी ऐसी हरकत न करें, जिससे स्थानीय संस्कृति और कानून-व्यवस्था प्रभावित हो। रिसॉर्ट में बिना लाइसेंस के शराब परोसी जा रही है तो पुलिस और आबकारी विभाग दोनों मिलकर नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई करेंगे।\nबाइट - रूप सिंह,डीएसपी सिटी जैसलमेर
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NBNARAYAN BEHERA
Dec 06, 2025 12:32:01
Paradeep, Odisha:ଵିଶ୍ୱାସ ରହିଥିବାରୁ ଏହି ଦିନ ଶ୍ରଦ୍ଧାଳୁ ତଥା ସାଧୁ ସନ୍ଥ ଇଠାକୁ ଆସି ଶ୍ରୀ ଜଗନ୍ନାଥଙ୍କୁ ଦର୍ଶନ କରିବା ସହ ବଣଭୋଜି କରି ଫେରିଥାନ୍ତି। ଶିଶୁ ଅନନ୍ତଙ୍କର ପରମ ଶିଷ୍ୟ ବାରଙ୍ଗ ଗୋଷେଇଂ ଏହି ଠାରେ ଆଶ୍ରମ ସ୍ଥାପନ କରିବା ସହ ସିଦ୍ଧି ହାସଲ କରିଥିଲେ । ସେ ସବୁ ଦିନ ମହାପ୍ରଭୁ ଜଗନ୍ନାଥଙ୍କୁ ଦର୍ଶନ କରିବା ପାଇଁ ଶ୍ରୀକ୍ଷେତ୍ରକୁ ଯାଉଥିବା sହ ବୟାସାଧିକ ଆଉ ଯିବା ସମ୍ଭବ ହୋଇ ପାରିଲାନାହିଁ । ଫଳରେ ପ୍ରତିବର୍ଷ ମାର୍ଗଶୀର ମାସ ଶୁକ୍ଳ ପକ୍ଷ ଚତୁର୍ଦ୍ଦଶୀ ଦିନ ତାଙ୍କ ଆଶ୍ରମ କୁ ଆସି ଦର୍ଶନ ଦେବା ପାଇଁ ମହାପ୍ରଭୁ ଜଗନ୍ନାଥ ବରପ୍ରଦାନ ତାଙ୍କୁ ବର ପ୍ରଦାନ କରିଥିଲେ । ସେହି ଦିନ ଠାରୁ ଆଜିର ଦିନକୁ ଏଠାରେ ଶ୍ରୀକ୍ଷେତ୍ର ଉତ୍ସବ ଭାବରେ ପାଳନ ହୋଇ ଆସୁଅଛି। ଉକ୍ତ ଦିନ ଏଠାରେ ରନ୍ଧା ଯାଉଥିବା ପ୍ରସାଦକୁ ମହାପ୍ରସାଦ ର ମାନ୍ୟତା ଦିଆଯାଇଥାଏ । ଦୂର ଦୁରାନ୍ତରରୁ ହଜାର ହଜାର ଶ୍ରଦ୍ଧାଳୁ ତଥା ସାଧୁ ସନ୍ଥ ମାନେ ଏହି ପୀଠକୁ ଆସି ମହାପ୍ରଭୁ ଙ୍କୁ ଦର୍ଶନ କରିବା ସହ ବଣ ଭୋଜି କରିଥାନ୍ତି । ନିର୍ଜନ ରାତିରେ ବଣ ଭିତରେ ମஹାପ୍ରସାଦ ରନ୍ଧା ହେବା ପରେ ମାଳଚୂଳ ଉଠିଥାଏ । ଏଠାକୁ ବଣଭୋଜି କରିବାକୁ ଆସୁଥିବା ଶ୍ରଦ୍ଧାଳୁ ମାନେ ପ੍ਰଭୁଙ୍କୁ ଦର୍ଶନ କରିବା ସହ ବେଶ ଆନନ୍ଦିତ ହୋଇ ଫେରିଥାନ୍ତି । ଏହା ସହିତ ବିଭିନ୍ନ ସାଂସ୍କୃତିକ କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ ମଧ୍ୟ କରାଯାଇଥାଏ। ଦୀର୍ଘ ବର୍ଷରୁ ଚାଲି ଆସିଥିବା ଏହି ବିଶ୍ୱାସ Oର ପରମ୍ପରା ସ୍ଥାନୀୟ ଅଞ୍ଚଳରେ ଏକତା ଓ ଭାଇଚାରା ସୃଷ୍ଟି କରିବା ସହ ଆଧ୍ୟାତ୍ମିକ ଚେତନା ସୃଷ୍ଟି କରିଥାଏ ।
0
comment0
Report
KRKishore Roy
Dec 06, 2025 12:31:42
0
comment0
Report
MMMohd Mubashshir
Dec 06, 2025 12:31:12
Delhi, Delhi:मनरेगा फंड को बंगाल का शेयर नहीं दिया जा रहा है। मोदी शाह ने संसद के फ्लोर पर misleading कर रहे हैं। SC के आदेश के बाद मनरेगा फंड बंगाल को नहीं दिया जा रहा है। मनरेगा फंड इस वक्त 5200 करोड़ रूपये बंगाल को देना है केंद्र सरकार की तरफ से। काम करने के अधिकार को राजनीतिक हथियार बना दिया मोदी शाह ने। सदन के पटल पर भी मोदी शाह गुमराह कर रहे हैं और गलत आरोप और तथ्य रख रहे हैं। संसद में गलत जानकारी गुमराह करने के लिए दी जा रही है। संसद के दोनों सदनों में Electoral Reform पर बहस करने का आश्वासन दिया गया है। सरकार इस बहस से भाग नहीं सकती। हमें सरकार से कई सवाल पूछने हैं। मोदी शाह को समझना होगा कि संसद वन मन शो नहीं है। यहां विपक्ष की आवाज सुनना पड़ेगा। इससे भाग नहीं सकते हैं। हम सरकार पर विश्वास करते हैं। इलेक्टोरल रिफॉर्म्स पर बहस करनी पड़ेगी。 बंगाल के मुर्शिदाबाद में विधायक हुमायूं कबीर के द्वारा बाबरी मस्जिद शिलान्यास को लेकर बोली सागरिका घोष कि यह सब बीजेपी का प्लान है हुमायूं कबीर बीजेपी के हाथों में खेल रहे हैं। हमने उनको पहले ही पार्टी से बाहर कर दिया है यह सिर्फ सांप्रदायिक तनाव बढ़ाने की कोशिश की जा रही है。
0
comment0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
Dec 06, 2025 12:30:43
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ एंकर इंट्रो_ झालावाड़ नगर परिषद द्वारा क्लीन झालावाड़ ग्रीन झालावाड़ अभियान के तहत लगातार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में नगर परिषद की टीम ने शहर में विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई कर अवैध अतिक्रमण को हटाया, तो वहीं बगैर निर्माण स्वीकृति के चल रहे निर्माण कार्यों को भी रोका और अतिक्रमियो को नोटिस जारी किए । मामले में नगरपरिषद टीम के अनुसार शहर की गोविंद धाम काॅलोनी, गोविन्द धाम विस्तार, लक्ष्मीनगर, गोपालपुरा रोड, हल्दी घाटी रोड पर दो अनकन्वर्ट कॉलोनियों में कार्रवाई की गई। इससे पूर्व मामा भांजा चौराहे से रूप नगर तक सर्विल लाइन को अतिक्रमण मुक्त किया गया। वहीं सिटी फोर लेन के सर्विस लेने के नालों पर किए गए अतिक्रमण को भी हटाया गया है । गौरतलब है कि लगातार पिछले चार दिनों से नगर परिषद के अतिक्रमण निरोधक दस्ते की अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी है । गौरतलब है कि शहर में भू माफिया लगातार सक्रिय हैं। इन पर अब नगरपरिषद ने कार्रवाई शुरू की है। क्लीन झालावाड़ ग्रीन झालावाड़ अभियान के तहत नगरपरिषद ने सर्वे करवाया तो पता चला कि शहर में कई अवैध कॉलोनियां काटी जा रही हैं। इससे नगरपरिषद को करोड़ों रुपए के राजस्व का नुकसान भी हो रहा है। अब इन अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान शुरू किया गया है।
0
comment0
Report
KRKishore Roy
Dec 06, 2025 12:30:14
Noida, Uttar Pradesh:पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 125 मॉडिफाइड साइलेंसर नष्ट, 2 बाइकरों पर कड़ी कार्यवाही बूंदी जिले में यातायात पुलिस ने अवैध और अत्यधिक शोर करने वाले मॉडिफाइड/फटाखा साइलेंसर के खिलाफ बड़ा अभियान किया। अभियान के तहत 2 अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर बाइकरों को पकड़कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की गई, वहीं 2025 में अब तक जप्त 125 मॉडिफाइड व फटाका साइलेंसर को रोड रोलर से कुचलकर नष्ट कर दिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा के supervision और यातायात प्रभारी उप निरीक्षक बहादुर सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई को अंजाम दिया गया। टीम ने फटाका साइलेंसर लगे दो बाइकों को जप्त कर, उनके साइलेंसर खोलवाए और नियमों के उल्लंघन पर चालान की कार्रवाई की।
0
comment0
Report
Dec 06, 2025 12:28:34
0
comment0
Report
KBKuldeep Babele
Dec 06, 2025 12:24:03
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top