Back
WhatsApp हैक से सावधान: राजस्थान पुलिस ने सुरक्षा गाइडलाइन जारी की
ASAshutosh Sharma1
Feb 07, 2026 13:11:05
Jaipur, Rajasthan
सावधान: आपका WhatsApp हो सकता है हैक: राजस्थान पुलिस ने जारी की सुरक्षा गाइडलाइन
डिजिटल युग में जहाँ तकनीक ने जीवन आसान बनाया है, वहीं साइबर ठगों ने अब आपके सबसे भरोसेमंद ऐप व्हाट्सएप को अपना हथियार बना लिया है। डीजी साइबर क्राइम के निर्देश पर एक विशेष एडवाइजरी जारी की गई है, जिसमें बताया गया है कि कैसे अपराधी आपके अकाउंट का एक्सेस लेकर बैंकिंग धोखाधड़ी को अंजाम दे रहे हैं।
साइबर अपराधी अक्सर अनजान लिंक, फर्जी कॉल या स्क्रीन शेयरिंग ऐप्स के जरिए आमजन के स्मार्टफोन में सेंध लगाते हैं। एक बार व्हाट्सएप का नियंत्रण हाथ में आते ही, वे आपके संपर्कों से पैसों की मांग करते हैं या आपके मोबाइल में मौजूद बैंकिंग ऐप्स का दुरुपयोग कर चंद मिनटों में खाता खाली कर देते हैं।
पुलिस ने हैक हुए अकाउंट को वापस पाने के लिए एक सुरक्षित तरीका साझा किया है:
सबसे पहले अपने फोन से व्हाट्सएप को Uninstall कर दें और सिम कार्ड बाहर निकाल लें।
मोबाइल को Wi-Fi से जोड़ें और अधिकृत ऐप स्टोर से एक विश्वसनीय एंटीवायरस डाउनलोड कर Full Scan करें। संदिग्ध फाइल्स और बोट्स को तुरंत डिलीट करें।
मोबाइल की सुरक्षा के लिए Install from unknown sources को डिसेबल करें और कॉल/एसएमएस फॉरवर्डिंग की जांच कर उसे बंद करें।
अब सिम को किसी साधारण फोन में डालें और स्मार्टफ़ोन में व्हाट्सएप फिर से इंस्टॉल करें।
वेरिफिकेशन के समय SMS के बजाय Call me विकल्प चुनें। साधारण फोन पर कॉल के जरिए प्राप्त कोड को दर्ज करते ही आपका अकाउंट पुनः आपके नियंत्रण में आ जाएगा।
यदि आप इस घटना के शिकार हुए हैं, तो घबराएं नहीं। तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या 9256001930 / 9257510100 पर संपर्क करें। आप अपनी शिकायत www.cybercrime.gov.in पर भी दर्ज करा सकते हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowFeb 07, 2026 14:35:110
Report
IKIsateyak Khan
FollowFeb 07, 2026 14:34:470
Report
PKPRASHANT KUMAR1
FollowFeb 07, 2026 14:34:300
Report
SASARWAR ALI
FollowFeb 07, 2026 14:33:580
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowFeb 07, 2026 14:33:450
Report
MMMohammad Muzammil
FollowFeb 07, 2026 14:33:28Dehradun, Uttarakhand:विकासनगर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ एक बार फिर प्रशासन का बुलडोजर गरजा है। वहीं प्रशासन ने भूमाफियाओं को दोबारा कब्जा करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।
0
Report
ACAshish Chauhan
FollowFeb 07, 2026 14:33:180
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 07, 2026 14:32:540
Report
ACAshish Chauhan
FollowFeb 07, 2026 14:32:340
Report
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 07, 2026 14:32:180
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 07, 2026 14:30:59Noida, Uttar Pradesh:बबीता सिंह चौहान ने कहा है कि जिम और बुटीक पर सबसे ज्यादा मुस्लिम लोग काम करते हैं, लव जिहाद के अड्डे बन गए हैं
0
Report
0
Report
0
Report