Back
विजयदशमी उत्सव में संघ के स्वयंसेवकों ने बस्ती अनुसार शस्त्र पूजन और प्रदर्शन किया
VSVishnu Sharma
Oct 05, 2025 12:50:01
Jaipur, Rajasthan
संघ के स्वयंसेवकों ने संचलन किया, शस्त्र पूजन कर दिया शक्ति और सुरक्षा का संदेश
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष की शुरुआत विजयदशमी उत्सव के साथ हुई। संघ की ओर से इस बार शाखाओं के बजाय बस्ती के अनुसार संचलन निकालकर शस्त्र पूजन किए जा रहे हैं। सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र के नजदीक गोवर्धन बस्ती में विजयदशमी उत्सव मनाया गया। इस दौरान शस्त्र पूजन के साथ स्वयंसेवकों ने शारीरिक प्रदर्शन किया। महाविद्यालय विद्यार्थी स्वयंसेवको ने शारीरिक प्रदर्शन किए तथा व्यवसाई स्वयंसेवकों ने दंड के प्रदर्शन किए। इसके बाद आसपास के क्षेत्रों में संचलन निकाला गया। रास्ते में जगह जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर संचलन का स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जगदीश नारायण ने कहा कि समाज में जाति भेद मिटा राष्ट्र उत्थान के लिए सर्व समाज को आगे आना होगा तथा सनातन परंपरा का विश्व में ध्वजा फहराना होगा। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भरतराम ने कहा कि विजयदशमी शक्ति उपासना का उत्सव है एवं आज समय के अनुरूप शास्त्र के साथ शस्त्र की भी जरूरत है। समाज को पंच परिवर्तन (स्व का बोध, नागरिक कर्तव्य, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता) के लिए भी प्रेरित किया।
इसी तरह रविवार शाम संघ की गोविदं नगर बस्ती की ओर से टोंक रोड पर एक वैवाहिक स्थल पर विजयदशमी उत्सव मनाया गया। इस दौरान अतिथियों ने शस्त्र पूजन किया। इसके बाद स्वयंसेवकों ने शारीरिक प्रदर्शन किया। उत्सव में गोविंद नगर बस्ती में आने वाली सभी शाखाओं के स्वयंसेवक पूर्णगणवेश में पहुंचे। इनके साथ स्थानीय नागरिक भी उत्सव में मौजूद रहे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RSRAKESH SINGH
FollowOct 05, 2025 14:49:553
Report
AGAdarsh Gautam
FollowOct 05, 2025 14:48:57Sidhi, Madhya Pradesh:आदर्श गौतम पीटीसी छात्रावास शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालिका क्रमांक 1
0
Report
0
Report
AGAdarsh Gautam
FollowOct 05, 2025 14:48:450
Report
RKRupesh Kumar
FollowOct 05, 2025 14:48:250
Report
0
Report
RKRaj Kishore Soni
FollowOct 05, 2025 14:48:140
Report
ASASHISH SHRIVAS
FollowOct 05, 2025 14:48:050
Report
HBHeeralal Bhati
FollowOct 05, 2025 14:47:520
Report
DKDeepesh Kumar
FollowOct 05, 2025 14:47:430
Report
MVManish Vani
FollowOct 05, 2025 14:47:360
Report
VSVishnu Sharma1
FollowOct 05, 2025 14:47:230
Report
NMNilesh Mahajan
FollowOct 05, 2025 14:47:130
Report
ADArvind Dubey
FollowOct 05, 2025 14:46:590
Report
PKPREMENDRA KUMAR
FollowOct 05, 2025 14:46:470
Report