Back
सरिस्का बाघ अभयारण्य में ST-18 का दुर्लभ दृश्य, पर्यटकों में उत्साह
AVArun Vaishnav
Dec 10, 2025 07:50:26
Jaipur, Rajasthan
...सरिस्का में बढ़ी बाघों की साइटिंग, बारा–लिवारी ट्रैक पर दिखा बाघ ST-18, पर्यटक रोमांचित
अलवर
सरिस्का बाघ अभयारण्य और उसके बफर जोन में बाघों की संख्या बढ़ने के साथ इन दिनों बारा–लिवारी ट्रैक पर शानदार साइटिंग देखने को मिल रही है। इसी क्रम में दिल्ली से आए पर्यटकों को बाघ ST-18 का दुर्लभ दृश्य देखने को मिला, जिसे उन्होंने अपने कैमरे में कैद भी किया।
जानकारी के अनुसार, पर्यटक दल जैसे ही सफारी जीप से जंगल में प्रवेश कर रहा था, तभी बाघ ST-18 घनी झाड़ियों से निकलकर अचानक ट्रैक पर आ गया और कुछ देर तक रास्ते पर ही बैठा रहा। बाघ के मुंह फाड़ने की इस रोमांचक मुद्रा को पर्यटकों ने सुरक्षित दूरी से कैमरे में रिकॉर्ड किया। बाघ को करीब से देखते ही पर्यटक उत्साह और रोमांच से भर उठे।
इन दिनों सरिस्का बफर जोन में पर्यटकों के लिए बारा–लिवारी और अंधेरी दोनों ट्रैक खुले हुए हैं, जहां लगातार बाघों की अच्छी साइटिंग हो रही है। वहीं मुख्य सरिस्का रेंज (सदर) में बाघिन ST-9 और बाघ 2304 भी पर्यटकों को बार-बार दिखाई दे रहे हैं, जिससे सरिस्का आने वाले टूरिस्टों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
103
Report
0
Report
0
Report
0
Report