icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

छतरपुर में अवैध शराब के खिलाफ सघन अभियान; 82 आबकारी मामले दर्ज

Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ सघन अभियान शुरू कर दिया है. छतरपुर सीमावर्ती जिला है, जहां से उत्तर प्रदेश की बॉर्डर लगती है, इसलिए यहां शराब तस्करी की संभावना ज्यादा रहती है. एसपी रजत सकलेचा ने बताया कि मुखबिर की सूचना और सर्चिंग के दौरान पुलिस ने पिछले 24 घंटे में सभी थानों में कुल 82 आबकारी एक्ट के प्रकरण दर्ज किए हैं. जहां-जहां महुआ और अन्य तरीकों से अवैध शराब बनाने की सूचना थी, वहां जिला स्तर की विशेष टीमों ने दबिश दी. एसपी ने बताया कि आम जनता से भी अपील की गई है कि कहीं भी अवैध शराब बनने या बिकने की सूचना मिले तो पुलिस का सहयोग करें. सागर में दर्ज FIR के मुख्य सरगना रवि लखेरा के तार छतरपुर से जुड़े होने के सवाल पर एसपी ने कहा कि सागर पुलिस की FIR में जो भी नाम सामने आएंगे और छतरपुर से कनेक्शन मिलेगा, उन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा और स्थानीय नेटवर्क को भी तोड़ा जाएगा. पुलिस ने विशेष रूप से हरपालপুর, नौगांव और बड़ा मलहरा जैसे इंटरस्टेट बॉर्डर वाले थाना क्षेत्रों में SDOP और थाना टीमों की विशेष दबिश बढ़ा दी है.
0
0
Report

दिल्ली के सनलाइट कॉलोनी में 54 वर्षीय विक्रम सिंह की हत्या: 7 गिरफ्तार

Noida, Uttar Pradesh:मृतक के घर के बाहर से घटनाक्रम बताते हुए और सीसीटीवी कैमरा दिखाते हुए शनिवार रात को दिल्ली के सनलाइट कॉलोनी थाना शेत्र के किलोकरी गांव में नार्थ ईस्ट के एक 54 वर्षीय व्यक्ति की कुछ लोगो ने पीट पीट कर हत्या कर दी. शनिवार रात लगभग 11:30 बजे कुछ ढाबे और डिलीवरी कर्मचारी नशे में शोर मचा रहे थे उसी दौरान तीसरी मंज़िल में रहने वाले 54 वर्षीय विक्रम सिंह ने आपत्ति जतायी तो उनके घर पर आके उनपर पर जानलेवा हमला किया. लात घुसो से उनकी पिटाई की, जिसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. इस घटना का सीसीटीवी भी हैं जिसमे देखा जा सकता हैं की 8 लोग पिटायी करने बाद सीडीओ से नीचे उतर रहे हैं. और दूसरे सीसीटीवी में परिवार के लोग मृतक को गंभीर हालत में नीचे जाते दिखायी दे रहे हैं मृतक पेशे से रिटायर्ड संगीतकार थे जो संगीत सिखाते भी थे और मूल रूप से मणिपुर के रहने वाले थे. पुलिस ने इस मामले में अब तक 7 लोगो को गिरफ्तार किया हैं और एक नाबालिग को संरक्षण में लिया हैं.
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली सनलाइट कॉलोनी में 54 वर्षीय विक्रम सिंह की पीट-पीट कर हत्या, 7 गिरफ्तार

Noida, Uttar Pradesh:शनिवार रात को दिल्ली के सनलाइट कॉलोनी थाना शेत्र के किलोकरी गांव में नार्थ ईस्ट के एक 54 वर्षीय व्यक्ति की कुछ लोगो ने पीट पीट कर हत्या कर दी. शनिवार रात लगभग 11:30 बजे कुछ ढाबे और डिलीवरी कर्मचारी नशे में शोर मचा रहे थे उसी दौरान तीसरी मंज़िल में रहने वाले 54 वर्षीय विक्रम सिंह ने आपत्ति जतायी तो उनके घर पर आके उनपर पर जानलेवा हमला किया. लात घुसो से उनकी पिटाई की, जिसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. इस घटना का सीसीटीवी भी हैं जिसमे देखा जा सकता हैं की 8 लोग पिटायी करने बाद सीडीओ से नीचे उतर रहे हैं. और दूसरे सीसीटीवी में परिवार के लोग मृतक को गंभीर हालत में नीचे जाते दिखायी दे रहे हैं मृतक पेशे से रिटायर्ड संगीतकार थे जो संगीत सिखाते भी थे और मूल रूप से मणिपुर के रहने वाले थे. पुलिस ने इस मामले में अब तक 7 लोगो को गिरफ्तार किया हैं और एक नाबालिग को संरक्षण में लिया हैं.
0
0
Report

बंथरा में ड्राइविंग टेस्ट केंद्र से लाइसेंस परीक्षा 14 सितम्बर से शुरू

Noida, Uttar Pradesh:ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अब बंथरा में देना होगा टेस्ट। 14 सितंबर से बंथरा स्थित चालक प्रशिक्षण एवं ड्राइविंग टेस्ट केंद्र (ADTC) शुरू होगा। अब परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वालों को इसी केंद्र पर ड्राइविंग टेस्ट देना होगा। टेस्ट पास करने के बाद ही लाइसेंस जारी किया जाएगा। केंद्र का संचालन निजी कंपनी द्वारा किया जाएगा; यह करीब 3 महीने पहले बनकर तैयार हो चुका है। तकनीकी कारणों से रुका संचालन अब परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन की मंजूरी के बाद शुरू होगा। फिलहाल सारथी पोर्टल 4.0 की लॉगिन आईडी उपलब्ध नहीं है, इसलिए टेस्टिंग प्राविधिक निरीक्षक प्रशांत कुमार की निगरानी में होगी। टेस्ट के परिणाम बाद में सारथी पोर्टल 4.0 पर दर्ज किए जाएंगे। केंद्र संचालक कंपनी को 13 सितंबर तक सभी जरूरी मानक और व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। आवेदकों की सुविधा के लिए केंद्र का संपर्क नंबर भी उपलब्ध कराया जाएगा। ड्राइविंग टेस्ट की पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग अनिवार्य होगी। टेस्टिंग ट्रैक पर दो दर्जन से अधिक कैमरों से लगातार निगरानी की जाएगी। वीडियो रिकॉर्डिंग और उसकी व्यवस्था की जिम्मेदारी केंद्र संचालक की होगी।
0
0
Report
Advertisement

पन्ना-सतना नेशनल हाईवे गड्ढों से जर्जर, ट्रक-बस चालक परेशान

Panna, Madhya Pradesh:पन्ना और सतना जिले को जोड़ने वाला नेशनल हाईवे गड्ढों से भरा है. गहरे गड्ढे होने से छोटे और बड़े वाहन चालक परेशान हैं; सुधार की गुहार लगाई जा रही है. NHAI विभाग सक्षम जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की नहीं सुनता. नेशनल हाईवे 39 पन्ना जिले के देवेंद्रनगर से पन्ना होते हुए बमीठा छतरपुर को की ओर जाने वाला पूरी तरह जर्जर हो चुका है. गड्ढों से भरे इस रास्ते पर चलना राहगीरों के लिए दूभर हो रहा है. छोटे-मोटे गड्ढे नहीं, दो-तीन फीट गहराई और 8-10 फीट लंबाई-चौड़ाई के गड्ढों में चलना बड़े वाहनों के लिए भी खतरे से खाली नहीं है. ट्रक, यात्री बसें और सड़क पर चलने वाले वाहन चालक भय और शंका के बीच अपना सफर कर रहे हैं. बारिश के मौसम में पानी से गड्ढे भर जाते हैं और वाहन चालकों को अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है कि गड्ढा कितना गहरा है. इन गड्ढों में गाड़ियों को निकालना जोखिम भरा होता है. मडला घाटियों में आए दिन ट्रक पलटते हैं. दुर्घटना की वजह से जाम लगता है. लेकिन इन गड्ढों को भरने का कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है. इस नेशनल हाईवे से गुजरते समय सतना की ओर टोल टैक्स वसूल किया जाता है; ऐसे में गड्ढों भरी सड़क का सफर करके टोल टैक्स चुकाने में लोगों को परेशानी होती है. शिकायतों के बावजूद एनएचएआई ने पुख्ता सुधार नहीं किया. बारिश के मौसम में सड़क की स्थिति बदत्तर हो रही है.
0
0
Report

IMD alert: बिहार के 19 जिलों में आंधी-तूफान और तेज बारिश की संभावना

Noida, Uttar Pradesh:बिहार में इन दिनों मानसून ऐक्टिव है । भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज विशेष रूप से उत्तर-पश्चिम बिहार के लिए अलर्ट जारी किया है। राज्य के करीब 19 जिलों में आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज उत्तर और उत्तर-मध्य बिहार के इलाकों में बारिश का असर सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा। पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फुरपुर, सीतामढ़ी, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, पूर्णिया और कटिहार समेत 19 जिलों में मेघगर्जन के साथ तेज बारिश की संभावना है। हालांकि राहत की बात यह है कि पूरे दिन लगातार मूसलाधार बारिश नहीं होगी, लेकिन छोटे-छोटे स्पेल में तेज बौछारें जनजीवन को प्रभावित कर सकती हैं। दूसरी ओर, दक्षिण बिहार की बात करें तो पटना, गया, औरंगाबाद, रोहतास और भोजपुर जैसे जिलों में उत्तर बिहार के मुकाबले बारिश का असर थोड़ा कम रहेगा। यहां बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और कुछ हिस्सों में हल्की बौछारें पड़ सकती हैं, लेकिन IMD की ओर से यहां के लिए बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। बारिश और बादलों के कारण प्रदेश में अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने खराब मौसम को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने और आंधी-तूफान के दौरान खुले मैदानों या पेड़ों के नीचे न जाने की अपील की है।
0
0
Report
Advertisement

चित्तौड़गढ़ नगर निकाय चुनाव: प्रशासन की तैयारी तेज, चरणवार मतदान तिथि तय

Begun, Rajasthan:#चित्तौड़गढ़ - एंकर - नगर निकाय चुनाव-2026 को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। संभागीय आयुक्त खजान सिंह ने अधिकारियों और विभिन्न चुनाव प्रकोष्ठों के प्रभारी, सहायक प्रभारी एवं प्रभारी लेखकों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में चुनावी व्यवस्थाओं और तैयारियों की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पहले चरण में चित्तौड़गढ़, बेगूं और रावतभाटा में 9 सितंबर को मतदान होगा, जिसके लिए मतदान दल 8 सितंबर को रवाना होंगे। दूसरे चरण में निंबाहेड़ा, बड़ी सादड़ी, अकोला और कपासन में 11 सितंबर को मतदान होगा। इसके लिए दल 10 सितंबर को रवाना होंगे। बैठक के बाद संभागीय आयुक्त ने मेजर नटवर स्कूल स्थित स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
0
0
Report
Advertisement

लातेहार में मतदाता सूची से नाम हटाने को लेकर विरोध, फॉर्म-7 को लेकर बवाल

Latehar, Jharkhand:लातेहार पिछले कई दिनों से झारखंड में चल एसआईआर में नाम काटे जाने का विरोध होना शुरू हो गया है । लातेहार सदर प्रखंड के धनकारा गांव के मुस्लिम मोहल्ला में मतदाता सूची से नाम हटाने को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। बूथ संख्या 196 के करीब 140 मतदाताओं के नाम पर फॉर्म-7 जमा किए जाने की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने विरोध जताया। ग्रामीणों का आरोप है कि सूची में शामिल अधिकांश लोग जीवित हैं और गांव में ही रह रहे हैं। इसके बावजूद उनके नाम हटाने के लिए आवेदन दिया गया है। ग्रामीणों के अनुसार भाजपा के बीएलए-2 धनी लाल, ईश्वर मेहता, बृजकिशोर सिंह और झमन सिंह ने बीएलओ रूमाना बीबी के पास फॉर्म-7 जमा किया। खास बात यह है कि बीएलओ रूमाना बीबी, उनके पति शाहिद अंसारी और ससुर शमीम अंसारी का नाम भी फॉर्म-7 में शामिल है। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष बंशी यादव ने फॉर्म उपलब्ध कराने से इनकार किया है। उपायुक्त संदीप कुमार ने कहा कि किसी पार्टी विशेष द्वारा फॉर्म-7 देना गलत है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि केवल फॉर्म-7 दिए जाने से किसी का नाम मतदाता सूची से नहीं हटेगा। स्थानीय ग्रामीण ने बताया में मतदाता सूची से नाम हटा दिया गया जबकि हमने फ़ार्म- 7 भर कर दिया था जिसका मेरा नाम काट दिया है इसकी जाँच कर करवाई करने की माँग डीसी से की है ।
0
0
Report

बेगूसराय में बाढ़ से हजारों लोग प्रभावित, गांव टापू बन गया

Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में लगातार बाढ़ का तांडव देखने को मिल रहा है। जहां बाढ़ के पानी से लोग अब काफी ज्यादा परेशान हो चुके हैं। घर में पानी प्रवेश कर जाने से सभी लोग घर से बेघर हो चुके हैं। ऊंचे स्थान पर शरण लेने को मजबूर है। सड़कों पर छाती भर से अधिक पानी लगा हुआ है। जिससे लोग जान जोखिम में डालकर उसी पानी में आने और जाने को मजबूर है। वही बाढ़ के पानी ने ऐसा तबाही मचाया है कि लोग बेघर हो गया है। कुछ लोग घर में ही पानी में रहने को बेवश हो रहने हैं। वहीं बाढ़ के पानी आने के कारण चारों तरफ टापू में तब्दील हो गया है। कल तक यह गांव था लेकिन बाढ़ के पानी आने से पुरी गांव पानी में समा चुका है। चारों तरफ पानी ही अपनी नजर आ रहा है। इस भयावह स्थिति से लोग अब काफी परेशान होने लगे हैं। हालांकि 5 सितंबर को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कैलाशपुर बाढ़ क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा लिए थे। लेकिन उसे गांव में भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है सड़कों पर छाती भर से अधिक पानी लगा हुआ है जिससे जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो चुका है। इस दौरान लोगों ने आरोप लगाया है कि कैलाशपुर गांव में सरकारी सुविधा अभी तक बाढ़ पीड़ितों को नहीं मिला है ना ही नाव की व्यवस्था की गई है जिससे लोग अपना जान जोखिम में डालकर रात और दिन इसी पानी में आने-जाने को मजबूर हैं।आपको यह तस्वीर देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे जहां बाढ़ के त्रासदी से लोग परेशान हो रहे हैं। आपको बताते चले कि बेगूसराय के मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के कैलाशपुर वार्ड नंबर 4 में पिछले एक सप्ताह से बाढ़ का पानी गांव में प्रवेश कर चुका है। बाढ़ के पानी आने से तकरीबन 5 सो घरों में पानी में समा चुका है। जिससे तकरीबन हजार लोग इस बाढ़ के पानी से प्रभावित हो गए हैं। और घर छोड़कर पलायन कर रहे हैं। मुख्य सड़क पर पानी लगा हुआ है। मुख सड़क पर पानी का रफ्तार काफी खतरनाक रफ्तार है। चारों तरफ पानी ही अपनी नजर आ रहा है। आप तस्वीरों में देख सकते किस तरह बाढ़ का पानी गांव में और मुख्य सड़क पर प्रवेश कर जाने से चारों तरफ टापू में तब्दील हो गया। लोग घर के छत पर रहने को मजबूर हो रहे हैं। जैसे तैसे रहने को मजबूर हो रहे हैं। इस बाढ़ के पानी से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो चुका है। ऊंचे स्थान पर लोग अब शरण लेने लगे हैं।
0
0
Report

3 सेकंड में डेढ़ लाख का बैग चोरी, मंदसौर बस स्टैंड पर CCTV फुटेज सामने

Mandsaur, Madhya Pradesh:लाइव चोरी मनीष पुरोहित/ मंदसौर: पैसों से भरा बैग पलक झपकते ही गायब,महज तीन सेकंड में चोर ने भीड़ भाड़ वाले इलाके से मोटरसाइकICAL पर टंगा डेढ़ लाख रूपयों से भरा बैग गायब कर दिया, घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है मामला सीतामऊ थाना क्षेत्र के बस स्टैंड रोड पर स्थित इंदु उद्यान के सामने एक किराने की दुकान का है बताया जा रहा है कि कल्याणपुर की उमराव सिंह दांगी स्टेट बैंक से डेढ़ लाख रूपए निकाल कर आए थे वह किराने की दुकान पर कुछ काम से रुके पैसों से भरा बैग उनकी मोटरसाइकLIVEल पर टंगा हुआ था तभी एक युवक पलक झपकते ही बैक को लेकर चंपत हो गया घटना के सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी युवक की तलाश में जुटी हुई है
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top