Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jaipur302006

22 साल में सरिस्का: शून्य से शिखर तक, बाघों की संख्या 52 पहुंची

ACAshish Chauhan
Mar 14, 2026 08:31:44
Jaipur, Rajasthan
जयपुर-सरिस्का टाइगर रिजर्व अब अपने नए दौर में है. अलवर के टाइगर रिजर्व में बाघों को शिकारियों ने निशाना बनाया, अब वही टाइगर रिजर्व आबाद हो रहा है. अब जंगल में बाघों की संख्या लगातार बढती जा रही है. इतना ही नहीं बाघों के संरक्षण के दिशा में लगातार परिणाम भी सामने आ रहे है. आखिरकार सरिस्का शून्य से कैसे शिखर तक पहुंचा. देखें इस रिपोर्ट में! 22 साल में शून्य से शिखर पर सरिस्का- अलवर के सरिस्का टाइगर रिजर्व में 22 साल पहले बाघ शिकारियों के निशाने पर थे. जिसके कारण टाइगर रिजर्व में एक भी बाघ नहीं बचे. लेकिन सरिस्का टाइगर रिजर्व की कहानी अब बदल गई है. सरिस्का टाइगर रिजर्व ने इन दो दशक में शून्य से शिखर तक का सफर तय किया. 2004 में एक भी बाघ नहीं थे, अब ये संख्या 52 पहुंच गई. साल 2004 में शिकारियों ने यहां सभी बाघों को मार दिया. साल 2008 में रणथम्भौर से पहला बाघ हेलीकॉप्टर से सरिस्का लाया गया. इसके बाद एक नर और दो मादा बाघ यहां बसाए गए. कहानी बदलती गई और सरिस्का में टाइगर की संख्या बढ़ती चली गई. अब 3 शावकों का जन्म हुआ- हाल ही में सरिस्का टाइगर रिजर्व में 3 शावकों के जन्म की खुशखबरी सामने आई. अकबरपुर रेंज में बाघिन एसटी-17 तीन नन्हें शावकों के साथ दिखी. बाघिन एसटी-17 तीसरी बार मां बनी है. साल 2022 में जन्मे दो शावक अब युवा हो चुके हैं, जिन्हें एसटी-2304 और एसटी-2305 पहचान मिल चुकी है. साल 2024 में जन्में इसी बाघिन के तीन शावकों में से एक लापता हो गया था. दो शावक अब युवा हो रहे हैं और टेरीटरी बना रहे हैं. रिजर्व में मौजूद 24 शावकों में से 12 शावक अब वयस्क हो रहे हैं. इनमें 6 नर और 6 मादा हैं. सरिस्का में एक व्यस्क बाघिन एसटी-28 की मौत भी हुई थी. वह बाघिन एसटी-17 की बायोलॉजिकल बहन थी. साल दर साल बाघों की संख्या बढी- साल ...........बाघों की संख्या 2005 ........... 0 2012 .............7 2014 .............11 2018 .............18 2020 .............20 2023 .............30 2025 ..............50 2026 ...............52 एसटी 2 थी सरिसzka की राजमाता- सरिस्का में पुनर्स्थापन की सबसे महत्वपूर्ण बाघिन एसटी 2 थी. यह रणथम्भौर से लाई गई थी. आज सरिस्का के कई बाघ उसी वंश से जुड़े हैं. सरिस्का लाया गया पहला बाघ एसटी 1 था.अब लगातार बाघों की संख्या में इजाफा हो रहा है,इसलिए कहा जा रहा है कि रणथम्भौर के बाद सरिस्का नया अध्याय लिख रहा है.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SSSUNIL SINGH
Mar 14, 2026 09:50:49
Sambhal, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
DRDivya Rani
Mar 14, 2026 09:50:35
Panchkula, Haryana:पंचकूला। शहर के स्ट्रीट वेंडर्स को सशक्त बनाने और उन्हें व्यवस्थित रूप से कार्य करने में सहयोग देने के उद्देश्य से सामुदायिक केंद्र, सेक्टर-12, पंचकूला में स्ट्रीट वेंडर्स यूटिलिटी किट डिस्ट्रीब्यूशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम पंचकूला के ज्वाइंट कमिश्नर गौरव चौहान ने शिरकत की। इस दौरान ज्वाइंट कमिश्नर गौरव चौहान ने मौके पर मौजूद स्ट्रीट वेंडर्स से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके कार्य में आने वाली परेशानियों की जानकारी ली। कार्यक्रम में करीब 200 के आसपास महिला एवं पुरुष स्ट्रीट वेंडर्स को जैकेट और यूटिलिटी किट वितरित की गई। इन किट्स का उद्देश्य वेंडर्स को एक आधिकारिक पहचान देना है, ताकि वे अपने निर्धारित कार्यस्थलों पर बिना अनावश्यक बाधा के व्यवस्थित ढंग से अपना रोजगार चला सकें। गौरव चौहान ने कहा कि नगर निगम द्वारा दी जा रही यह किट शहर के प्रत्येक स्ट्रीट वेंडर तक पहुंचाई जाएगी, ताकि उनकी पहचान सुनिश्चित हो सके और किसी भी प्रकार की अनावश्यक कार्रवाई या परेशानियों से उन्हें राहत मिल सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि निगम का उद्देश्य वेंडर्स को हटाना नहीं, बल्कि उन्हें नियमबद्ध और सुरक्षित तरीके से काम करने का अवसर देना है। कार्यक्रम के दौरान वेंडर्स को यह भी जानकारी दी गई कि यदि कोई व्यक्ति उन्हें धमकाता है, उनके कार्य में विघ्न डालता है या अवैध रूप से परेशान करता है, तो वे नगर निगम द्वारा जारी शिकायत नंबर पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इससे स्ट्रीट वेंडर्स को सुरक्षा और प्रशासनिक सहयोग का भरोसा मिला। इस अवसर पर शहर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया। साथ ही, कार्यक्रम में ज्वाइंट कमिश्नर गौरव चौहान को भी सम्मानित कर उनका अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल स्ट्रीट वेंडर्स को सुविधा देना था, बल्कि शहर में स्वच्छता, अनुशासन और आजीविका के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना भी रहा।
0
comment0
Report
JPJai Prakash
Mar 14, 2026 09:50:19
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि देश में विरोधियों के द्वारा गैस खत्म होने का पैनिक फैलाकर लोगों को लाइनों में लगने के लिए मजबूर किया जा रहा है। देश मे गैस की कोई कमी नही है। इस जंग के पहले जितनी डिमांड फरीदाबाद मे थी उतनी ही डिमांड और सप्लाई आज है। लेकिन कांग्रेस के लोग अफवाह फैला रहे है। इसकी चलते लोग लाइनों में लग रहे है। कांग्रेस के लोग कालाबाजारी को बढ़ावा दे रहे है। मोदी सरकार के आते ही इस देश में लाइन लगनी बंद हो गई है। लेकिन विरधियों ने पैनिक फैलाकर लोगों को लाइन में लगने के लिए मजबूर कर दिया है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता घर से ऑनलाइन बुकिंग करें और तय समय पर उनके घर पर सिलेंडर पहुंचेगा। कई बार सिस्टम में परेशानी के चलते ओटीपी मिलने मे दिक्कत हो रही है। गुर्जर ने कहा कि भारत की विदेश नीति का परिणाम है कि ईरान ने देश के तेल टैंकरों को आने की इजाजत दी है। देश हित में प्रधानमंत्री मोदी किसी से भी बात कर सकते है। उन्होंने कहा कि कर्मशियल सिलेंडर को लेकर कुछ परेशानी जरूर है जिसको जल्द ही दूर किया जायेगा। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद में सभी गैस वितरकों को बैठक में बुलाया गया है। ताकि जो बुकिंग या फिर कोई दूसरी समस्या आ रही है तो उसको दूर किया जा सके。 वह केंद्र राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि केंद्र की तरफ से 3600 करोड रुपए की घोषणा जेवर एयरपोर्ट तक एलिवेटेड पुल बनाने की मंजूरी दी है जिससे आने वाले समय में लोगों को सीधे तौर पर राहत मिलेगी वहीं इस योजना का लोगों ने भी भरपूर समर्थन केंद्र राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर को दिया है वहीं मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना को हरी झंडी दिखाकर फरीदाबाद लोकसभा के लोग और उत्तर प्रदेश उत्तर जाने वाले एलीवेट पुल से आने वाले समय में लोगों को सीधे तौर पर राहत मिलेगी
0
comment0
Report
ADArjun Devda
Mar 14, 2026 09:50:01
Harda, Madhya Pradesh:हरदा में नेशनल लोक अदालत का आयोजन, बैंक-बिजली और जमीनी विवादों के कई मामलों का हुआ निराकरण. हरदा जिला मुख्यालय पर शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया. इस दौरान जिला न्यायालय परिसर में बड़ी संख्या में मामलों की सुनवाई की गई और आपसी सहमति से कई प्रकरणों का निराकरण किया गया. नेशनल लोक अदालत में सबसे अधिक मामले बैंक से जुड़े ऋण विवाद, बिजली बिल बकाया, नगर पालिका से संबंधित प्रकरण तथा जमीनी विवाद के देखने को मिले. इन मामलों में संबंधित पक्षों को आपसी समझौते के माध्यम से विवाद खत्म करने के लिए प्रेरित किया गया. लोक अदालत के माध्यम से कई पुराने और लंबित मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जिससे पक्षकारों को लंबे समय तक चलने वाली न्यायिक प्रक्रिया से राहत मिली.
0
comment0
Report
Mar 14, 2026 09:49:42
Dhanaura, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर स्थित कस्बा जोया में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा और निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान शिक्षक विधायक डॉक्टर हरि सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर और नारेबाजी के साथ दोनों नेताओं का अभिनंदन किया। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। शिक्षक विधायक डॉ. हरि सिंह ढिल्लों ने कहा कि पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन में भाजपा लगातार देश और प्रदेश के विकास के लिए काम कर रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर हुए इस स्वागत कार्यक्रम के दौरान कुछ देर के लिए माहौल पूरी तरह भाजपा के नारों से गूंजता रहा और कार्यकर्ताओं ने अपने नेताओं के प्रति सम्मान और समर्थन जताया।
93
comment0
Report
Advertisement
Back to top