Back
पंचकूला के स्ट्रीट वेंडर्स के लिए यूटिलिटी किट वितरण से सुरक्षा और व्यवस्था बढ़ी
DRDivya Rani
Mar 14, 2026 09:50:35
Panchkula, Haryana
पंचकूला। शहर के स्ट्रीट वेंडर्स को सशक्त बनाने और उन्हें व्यवस्थित रूप से कार्य करने में सहयोग देने के उद्देश्य से सामुदायिक केंद्र, सेक्टर-12, पंचकूला में स्ट्रीट वेंडर्स यूटिलिटी किट डिस्ट्रीब्यूशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम पंचकूला के ज्वाइंट कमिश्नर गौरव चौहान ने शिरकत की। इस दौरान ज्वाइंट कमिश्नर गौरव चौहान ने मौके पर मौजूद स्ट्रीट वेंडर्स से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके कार्य में आने वाली परेशानियों की जानकारी ली। कार्यक्रम में करीब 200 के आसपास महिला एवं पुरुष स्ट्रीट वेंडर्स को जैकेट और यूटिलिटी किट वितरित की गई। इन किट्स का उद्देश्य वेंडर्स को एक आधिकारिक पहचान देना है, ताकि वे अपने निर्धारित कार्यस्थलों पर बिना अनावश्यक बाधा के व्यवस्थित ढंग से अपना रोजगार चला सकें। गौरव चौहान ने कहा कि नगर निगम द्वारा दी जा रही यह किट शहर के प्रत्येक स्ट्रीट वेंडर तक पहुंचाई जाएगी, ताकि उनकी पहचान सुनिश्चित हो सके और किसी भी प्रकार की अनावश्यक कार्रवाई या परेशानियों से उन्हें राहत मिल सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि निगम का उद्देश्य वेंडर्स को हटाना नहीं, बल्कि उन्हें नियमबद्ध और सुरक्षित तरीके से काम करने का अवसर देना है। कार्यक्रम के दौरान वेंडर्स को यह भी जानकारी दी गई कि यदि कोई व्यक्ति उन्हें धमकाता है, उनके कार्य में विघ्न डालता है या अवैध रूप से परेशान करता है, तो वे नगर निगम द्वारा जारी शिकायत नंबर पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इससे स्ट्रीट वेंडर्स को सुरक्षा और प्रशासनिक सहयोग का भरोसा मिला। इस अवसर पर शहर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया। साथ ही, कार्यक्रम में ज्वाइंट कमिश्नर गौरव चौहान को भी सम्मानित कर उनका अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल स्ट्रीट वेंडर्स को सुविधा देना था, बल्कि शहर में स्वच्छता, अनुशासन और आजीविका के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना भी रहा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DVDinesh Vishwakarma
FollowMar 14, 2026 11:02:460
Report
KBKuldeep Babele
FollowMar 14, 2026 11:02:330
Report
MTMD. TARIQ
FollowMar 14, 2026 11:02:160
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowMar 14, 2026 11:00:230
Report
MCManish Chaudary
FollowMar 14, 2026 11:00:140
Report
38
Report
51
Report
For Universal welfare, world peace, "Sanaatani hunkaar", shri Hanuman challisaa hawan, Bageshwardham
Mumbai, Maharashtra:For Universal welfare and world peace "Sanaatani hunkaar", shri Hanuman challisaa hawan by Bageshwardham pandit Dhirendra Shastriji, Madhya pradesh, Bharat (India)🇮🇳
37
Report
STSATISH TAMBOLI
FollowMar 14, 2026 10:50:2095
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowMar 14, 2026 10:50:02116
Report
19
Report
DSDurag singh Rajpurohit
FollowMar 14, 2026 10:49:2851
Report
YSYeswent Sinha
FollowMar 14, 2026 10:49:1496
Report
YSYatnesh Sen
FollowMar 14, 2026 10:48:5889
Report
ANAnil Nagar1
FollowMar 14, 2026 10:48:4196
Report