Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jaipur302006

हिंदीheadline

BDBabulal Dhayal
Nov 01, 2025 13:45:53
Jaipur, Rajasthan
पीटीसी ओएफसी है मंत्री गौतम कुमारदक की बाइट इस फाइल के साथ अटैच है सहकार सदस्यता अभियान’ से राज्य में मजबूत हुआ सहकारिता का नेटवर्क 7.34 लाख के निर्धारित लक्ष्य की तुलना में 8.90 लाख से अधिक नए सदस्य बनाये गए 1,706 ग्राम पंचायतों में पैक्स गठन के लिए सर्वे की कार्यवाही पूर्ण 1,342 सहकारी समितियों में गोदाम निर्माण के लिए हुआ भूमि का चिन्हीकरण ‘सहकार सदस्यता अभियान’ से राज्य में सहकार आंदोलन को नई ऊंचाइयां देने की दिशा में अहम कड़ी साबित हुआ है सहकारिता विभाग ने ग्राम सेवा सहकारी समितियों में 7 लाख 34 हजार नये सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा था, इसके मुकाबले महकमे ने 8.90 लाख नये सदस्य बनाने में कामयाबी हासिल की है यह तय लक्ष्य की तुलना में लगभग 21.25 फीसदी अधिक है। बाइट गौतम दक सहकारिता मंत्री दो अक्टूबर से ‘सहकार सदस्यता अभियान’ की भजनलाल सरकार ने शुरूआत राज्य में सहकार आंदोलन को नई ऊंचाइयां देने की दिशा में अहम कड़ी साबित हुआ है। ‘सहकार सदस्यता अभियान’ की इस साल दो अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर शुरूआत हुई थी, पहले अभियान की मियाद 15 अक्टूबर तक निर्धारित की गई थी, पर मेंबरशिप ड्राइव में उम्मीद से कहीं ज्यादा सफलता ने सरकार को अभियान की अवधि बढ़ाने पर मजबूर किया, इसे 22 अक्टूबर तक बढ़ाया गया। इस दौरान लगभग 8,500 पैक्स के स्तर पर शिविरों का आयोजन किया गया। अभियांन के अंतर्गत जयपुर संभाग में 1.25 लाख नये सदस्य बनाये जाने का लक्ष्य था, जिसकी तुलना में 2.03 लाख सदस्य बनाये गए। उदयपुर संभाग में 1.01 लाख सदस्यों के निर्धारित लक्ष्य की तुलना में 1.30 लाख नये सदस्य बनाये गए। अजमेर संभाग में 1.15 लाख सदस्य के निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले 1.22 लाख नये सदस्य बनाये गए। बीकानेर संभाग में 99 हजार के लक्ष्य की तुलना में 1.19 लाख सदस्य बनाये गए। कोटा संभाग में 53 हजार के लक्ष्य की तुलना में लगभग 68 हजार एवं भरतपुर संभाग में 74 हजार के लक्ष्य के मुकाबले लगभग 95 हजार नये सदस्य बनाये गए। जोधपुर संभाग में 1.53 लाख नये सदस्य बनाये गए। अभियांन अवधि के दौरान पैक्सविहीन ग्राम पंचायतों में नवीन पैक्स गठन की कार्यवाही के तहत 1,706 ग्राम पंचायतों में सर्वे की कार्यवाही पूर्ण की गई। इस दौरान 1,296 पैक्स के लिए जिला स्तरीय कमेटी की बैठक आयोजित की गई। 1275 पैक्स के गठन के लिए प्रस्ताव विभाग को प्राप्त हुए। भूमिविहीन या अपर्याप्त भूमि वाली 1,342 सहकारी समितियों में गोदाम निर्माण हेतु भूमि का चिन्हीकरण किया गया तथा 1,215 सहकारी समितियों द्वारा भूमि आवंटन के लिए आवेदन किया गया। ‘सहकार सदस्यता अभियान’ के अंतर्गत पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लम्बित आवेदनों में से 38 हजार 850 कृषकों की आधार सीडिंग व 27 हजार 640 कृषकों की ई-केवाईसी का कार्य भी पूर्ण किया गया। साथ ही, इस दौरान 11 लाख से अधिक लोगों को प्रस्तावित नवीन सहकारी कानून के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी प्रदान गई। बाइट गौतम दक सहकारिता मंत्री भजनला सरकार ‘सहकार सदस्यता अभियान’ के जरिये बड़ी संख्या में युवाओं एवं महिलाओं के सहकारी समितियों से जुड़ने से राज्य में जमीनी स्तर पर सहकारिता का नेटवर्क और अधिक मजबूत हुआ है, इसका सीधा लाभ किसानों और ग्रामीणों को मिल सकेगा। भूमिविहीन समितियों को भूमि आवंटन होने से इन समितियों में गोदाम के निर्माण की राह प्रशस्त होगी, जिससे राज्य की भण्डारण क्षमता में बढ़ोतरी होगी। प्रस्तावित नवीन को-ऑपरेटिव कोड के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी आमजन के लिए उपयोगी साबित होगी।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SDSurendra Dasila
Nov 01, 2025 16:45:35
Dehradun, Uttarakhand:एंकर मुख्यमंत्री आवास देहरादून में उत्तराखंड का लोक पर्व इगास बग्वाल धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। इगास को लेकर मुख्यमंत्री आवास में कैसा माहौल रहा देखिए इस रिपोर्ट में। शनिवार को उत्तराखंड का लोक पर्व मनाया गया। इसे गढ़वाल में इगास बग्वाल और कुमाऊं में बूढ़ी दिवाली के नाम से जाना जाता है। इस दौरान मुख्यमंत्री आवास में इस लोक पर्व के दौरान छटा देखने लायक थी। कुमाऊं गढ़वाल और जौनसार के सांस्कृतिक कलाकारों ने लोक संस्कृति का अनूठा रंग पेश किया। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने सभी लोगों से इस दौरान मुलाकात की। उत्तराखंड की लोक संस्कृति और लोकगीतों का आनंद लेते हुए मुख्यमंत्री और राज्यपाल नजर आए। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, भाजपा विधायक खजान दास, भाजपा विधायक सुरेश गढ़िया और कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद वर्धन और डीजीपी दीपम सेठ भी इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी इस दौरान भेलों खेलते हुए भी नजर आए। लकड़ी के गट्ठर के गट्ठर को पूजा के बाद जलाया जाता है और फिर इसे हाथ में पकड़कर घुमाया जाता है। सीएम पुष्करधामी इस दौरान इस रंग में रंगे हुए नजर आए। जी मीडिया से खास बात करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा इगास बग्वाल बूढ़ी दिवाली हमारा लोक पर्व है और आज से गांव से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हम मना रहे हैं। प्रदेश की संस्कृति को एकजुट रहने और लोगों को अपनी संस्कृति बचाने के लिए भी यह संदेश देता है इगास बग्वाल के मौके पर मुख्यमंत्री आवास में आए कलाकारों ने भी यह कहा कि अद्भुत है और हम सबको हमारी संस्कृति से जोड़ते हैं। राज्यसभा सांसद नरेश बंसल बंसल भी इस दौरान भेलो खेलते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि हम गांव में इसे मानते थे अब शहरों में भी अपने लोग पर्व को मना रहे हैं भाजपा की प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भी इस दौरान भेलो खेलती हुई नजर आईं। दीप्ति रावत का कहना है कि इगास के त्यौहार को आज नई पीढ़ी भी जान रही है। और इसे किस तरह मनाया जाता है और कैसे हम अपनी संस्कृति से जुड़े रह सकते हैं यह सीख रही है
0
comment0
Report
PCPranay Chakraborty
Nov 01, 2025 16:45:08
Noida, Uttar Pradesh:अलवर सदर थाना क्षेत्र में छठी मील के पास थार गाड़ी और बाइक की भीषण टक्कर में बाइक सवार दो बच्चों सहित पिता की मौके पर ही मौत हो गई , अलवर में एक शादी समारोह के बाद परिवार बाइक से अपने घर जा रहा था लेकिन रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया इसमें बाइक सवार महिला और एक बच्चा गम्भीर रूप से घायल हो गए , स्थानीय ग्रामीणों ने सभी को अस्पताल पहुंचाया जहा डॉक्टर्स ने तीन को मृत घोषित कर दिया वही दो अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के साथ रेफर कर दिया गया । इस दौरान अस्पताल परिसर में पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था । मिली जानकारी के अनुसार देर शाम करीब साढ़े सात बजे सदर थाना क्षेत्र के छठी मील बस स्टैंड पर हुआ सड़क हादसा , मृतक महेंद्र अपने परिवार के साथ अपनाघर शालीमार में रिश्तेदारी में शादी अटेंड करने के बाद बाइक से अपने घर नंगला जीड़ा जा रहे थे , महेंद्र अपनी पत्नी और बेटा बेटी और भतीजी के साथ छठी मील तक ही पहुंचा था पीछे से तेज गति से आ रही एक थार गाड़ी ने टक्कर मार दी , टक्कर इतनी भयानक थी कि महेंद्र उसका बेटा पूर्वांश और भतीजी पायल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया वही पत्नी गुड्डी देवी और बेटी खुशबू गंभीर रूप से घायल हो गए । मौके पर पुलिस के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने सभी को अस्पताल पहुंचाया , जहां परिजनों के पहुंचने के बाद कोहराम मच गया , अस्पताल पहुंची पुलिस ने परिजनों से जानकारी जुटाई , मृतकों के शवो को मोर्चरी रखवाया गया है वही घायलों को रेफर किया गया है ।
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Nov 01, 2025 16:33:05
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने महिला प्रशिक्षण अधिकारी के. अरुन्धती के स्थानांतरण आदेश पर अंतरिम राहत देते हुए उस पर स्थगन (स्टे) लगा दिया है। न्यायमूर्ति पार्थ प्रतीम साहू की एकलपीठ ने राज्य शासन को निर्देश दिया है कि याचिकाकर्ता को उनके पूर्व पदस्थापना स्थल महिला आईटीआई, दुर्ग में ही यथावत पदस्थ किया जाए।याचिकाकर्ता के. अरुन्धती, जो सेक्टर-4, भिलाईनगर (जिला दुर्ग) की निवासी हैं, वर्तमान में महिला आईटीआई कॉलेज, दुर्ग में प्रशिक्षण अधिकारी के पद पर कार्यरत थीं। तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग, नवा रायपुर द्वारा हाल ही में जारी आदेश के तहत उनका स्थानांतरण दुर्ग से बीजापुर जिले के लिए कर दी गया था। इस आदेश से असंतुष्ट होकर उन्होंने अपने अधिवक्ता अभिषेक पांडेय एवं वर्षा शर्मा के माध्यम से उच्च न्यायालय में याचिका दायर की।सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के अधिवक्ताओं ने यह तर्क प्रस्तुत किया कि अरुन्धती का पुत्र भव्य नायडु वर्तमान में डीएवी पब्लिक स्कूल, दुर्ग में कक्षा चौथी का छात्र है। ऐसे में शैक्षणिक सत्र के मध्य में उनका स्थानांतरण किया जाना, सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के विपरीत है। उन्होंने डायरेक्टर ऑफ स्कूल एजुनेशन, मद्रास बनाम ओ. करूप्पा थेवन एवं अन्य मामले में दिए गए सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का हवाला देते हुए कहा कि जब किसी शासकीय कर्मचारी का बच्चा अध्ययनरत हो, तो मिड-सेशन में उसका ट्रांसफर अनुचित माना गया है।इसके अतिरिक्त अधिवक्ताओं ने यह भी बताया कि याचिकाकर्ता की 77 वर्षीय माता के. भगवती, मानसिक बीमारी से पीड़ित हैं और उनका इलाज दुर्ग जिले में ही चल रहा है। ऐसे में परिवारिक व चिकित्सकीय परिस्थितियों को नजरअंदाज करते हुए उन्हें घोर अनुसूचित क्षेत्र बीजापुर स्थानांतरित किया जाना पूर्णतः अव्यवहारिक और नियमविरुद्ध है।याचिकाकर्ता की ओर से एस. के. नौशाद रहमान बनाम यूनियन ऑफ इंडिया के मामले में पारित निर्णय का भी हवाला दिया गया, जिसमें यह सिद्धांत प्रतिपादित किया गया है कि ट्रांसफर नीति को मानवीय दृष्टिकोण से लागू किया जाना चाहिए, न कि केवल प्रशासनिक औपचारिकता के रूप में।सभी तर्कों पर विचार करने के पश्चात् न्यायमूर्ति पार्थ प्रतीम साहू ने यह माना कि प्रस्तुत परिस्थितियों में याचिकाकर्ता के स्थानांतरण आदेश पर अस्थायी रोक लगाना उचित है। अदालत ने राज्य शासन एवं संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि वे के. अरुन्धती को तत्काल उनके पूर्व पदस्थापना स्थल महिला आईटीआई, दुर्ग में पदस्थ करें, जब तक कि मामले का अंतिम निपटारा न हो जाए।इस आदेश से राज्य शासन के स्थानांतरण नीति के मानवीय पक्ष पर एक बार फिर न्यायिक दृष्टिकोण स्पष्ट हुआ है। अब मामले की अगली सुनवाई में राज्य सरकार से जवाब प्रस्तुत करने की अपेक्षा की जाएगी。
0
comment0
Report
RNRandhir Nidhi
Nov 01, 2025 16:32:54
Gumla, Jharkhand:गुमला सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक का लाइसेंस नही होने के कारण किया बंद मरीजों को रही परेशानी。 गुमला - चाईबासा के ब्लड बैंक में थैलीसीमिया पीड़ित 5 बच्चों का एचआईवी पॉजिटिव पाये जाने के बाद स्वास्थ विभाग के द्वारा सभी जिलों के ब्लड बैंकों का जांच कराया गया जिनमें गुमला सहित 9 ऐसे जिले पाए गए जिनका लाइसेंस तक नहीं है जिस कारण स्वास्थ्य विभाग के द्वारा के द्वारा निर्देश दिया गया कि बिना लाइसेंस का कोई भी ब्लड बैंक का संचालन नहीं किया जाए इसके बाद गुमला सिविल सर्जन के निर्देश पर ब्लड बैंक में नोटिस चिपका कर अगले आदेश तक ब्लड बैंक बंद रखने की लोगों को जानकारी दी गई हालांकि गुमला में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के सहित मरीज है जिन्हें ब्लड की आवश्यकता पड़ती है और वह ब्लड बैंक का चक्कर लगा रहे हैं हालांकि उन्हें ब्लड बैंक से ब्लड नहीं मिल पा रहा है जिस कारण वह काफी परेशान नजर आ रहे हैं इस संबंध में गुमला सिविल सर्जन डॉक्टर शंभू नाथ चौधरी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के दिए गए दिशा निर्देश के बाद गुमला ब्लड बैंक को तत्काल बंद कर दिया गया है लाइसेंस के लिए अप्लाई किया गया है जैसे ही लाइसेंस मिलेगा वैसे ही ब्लड बैंक को चालू कर दिया जाएगा तब तक सिविल सर्जन ने मरीजों को रांची रिम्स से संपर्क कर ब्लड की व्यवस्था लेने की बात कही। बाईट-डॉ शंभूनाथ चौधरी(सिविल सर्जन गुमला) बाईट-कुलदीप कुमार(ब्लड के लिए परेशान व्यक्ति)
0
comment0
Report
SMSanjay Mohapatra
Nov 01, 2025 16:32:24
Puri, Odisha:ପଞ୍ଚୁକ ପାଇଁ ପୁରୀ ପୋଲିସ୍ ର ପ୍ରସ୍ତୁତି ।ଭିଡ ଓ ଟ୍ରାଫିକ ନିୟନ୍ତ୍ରଣ ପାଇଁ ମୁତୟନ ହେବେ ୩୦ ପ୍ଲାଟୁନ ପୋଲିସ ଫୋର୍ସ। ୫ ଅତିରିକ୍ତ ଏସପି,୧୬ ଡି ଏସ ପି ,୩୫ ଇନ୍ସପେକ୍ଟର,୧୩୮ ସବ ଇନସ୍ପେକ୍ଟର ,କିମ୍ବା ଆସିଷ୍ଟାଣ୍ଟ ସବ ଇନ୍ସପେକ୍ଟର ,୨୪ ହାବିଲଦାର,୧୪୭ କନଷ୍ଟେବଳ ,୩୩୪ ହୋମ ଗାର୍ଡ ଓ ୯୬ ସେକ୍ସନ ଫୋର୍ସ ହେବେ ନିୟୋଜିତ ।୨୪ ଘଣ୍ଟିଆ ପୋଲିସ କଣ୍ଟ୍ରୋଲ ରୁମ୍ କାର୍ଯ୍ୟ କରିବା ସହ କୌଣସି ବି ସହାୟତା ପାଇଁ ୧୧୨ କୁ କଲ କରି ଜଣାଇବା ପୁରୀ ପୋଲିସ ଅନୁରୋଧ କରିଛି ।ବଡ଼ଦାଣ୍ଡ ମାର୍କେଟ ଛକରୁ ହେବ ନୋ ଭେଇକିଲ ଜୋନ।ସେହିପରି ଦିଗବାରିଣୀ ଛକରୁ ଯାତ୍ରୀକା ପାର୍କିଂ ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ ମଧ୍ୟ ନୋ ଭେଇକିଲ ଜୋନ।ଉଭୟ ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ଭିତରେ ଓ ବାହାରେ କଡା ଓ ପର୍ଯ୍ୟାପ୍ତ ପୋଲିସ ସୁରକ୍ଷା ବ୍ୟବସ୍ଥା ରହିବ।ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ଭିତରେ ଗରୁଡ ସ୍ତମ୍ଭ ଠାରୁ ଭିତର କାଠ ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ ଭିଡ ନିୟନ୍ତ୍ରଣ ପାଇଁ କ୍ଲିୟାରନ୍ସ ପାର୍ଟି ମୁତୟନ ରହିବେ ।ସମୁଦାୟ ୩০ ପ୍ଲାଟୁନ ପୋଲିସ ଫୋର୍ସ ସହ ବଛା ବଛା ଅଭିଜ୍ଞ ଓ ବରିଷ୍ଠ ପୋଲିସ ମୁତୟନ ରହିବେ।ଭକ୍ତ ଶ୍ରଦ୍ଧାଳୁ କେବଳ ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ସିଂହଦ୍ଵାର ଦେଇ ପ୍ରବେଶ କରି ଅନ୍ୟ ତିନ୍ୟା ଦ୍ଵାର ଦେଇ ପ୍ରସ୍ଥାନ କରିବେ।ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ଭିତର ଓ ବାହାରେ ଭେଦାରେ ଭକ୍ତଙ୍କ ଶୃଙ୍ଖଳିତ ଦର୍ଶନ ଉପରେ ନଜର ରଖିବ ପୋଲିସ।ବିଶେଷ ରୂପେ ସାତପାହାଚ ଓ ନାଟମଣ୍ଡପ ସ୍ଥାନରେ ହେଇଥିବା ଅତ୍ୟଧିକ ଭିଡକୁ ନିୟନ୍ତ୍ରିତ କରାଯିବା।ଆଜି ରିଜର୍ଭ ପୋଲିସ ଲାଇନ୍ ପଡ଼ିଆରେ କେନ୍ଦ୍ରାଞ୍ଚଳ ଡିଆଇଜି ସତ୍ୟଜିତ ନାୟକ ଓ ଏସପି ପ୍ରତୀକ ସିଂହ ଅଧିକାରୀ ଓ ପୋଲିସ ଫୋର୍ସ କୁ ବ୍ରିଫ୍ କରିଛନ୍ତି। ବାଇଟ୍- ସତ୍ୟଜିତ ନାୟକ, ଡିଆଜି ବାଇଟ୍- ପ୍ରତୀକ ସିଂ,ଏସପି
0
comment0
Report
MGMohd Gufran
Nov 01, 2025 16:31:46
Prayagraj, Uttar Pradesh:सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति भूषण राम कृष्ण गवई ने शाम प्रयागराज में कहा कि यदि भारत अपनी स्वतंत्रता के बाद सुदृढ़ है तो इसका श्रेय उस संविधान को जाता है, जिसके निर्माण में डा. भीमराव राम जी आंबेडकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वह सच्चे राष्ट्रवादी थे। बाबा साहेब ने देश की एकता, संविधान के माध्यम से सुनिश्चित की है। सीजेआई ने कहा कि पड़ोसी देशों को देख लीजिए। पाकिस्तान तो हमारे साथ ही स्वतंत्रता हुआ है। नेपाल,श्रीलंका व बांग्लादेश देखिए। बीते 75 वर्षों में भारत अपने संविधान के कारण ही हर किसी के मूलभूत अधिकारों की रक्षा करता आ रहा है। ऐतिहासिक इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के सीनेट परिसर स्थित ईश्वर टोपा आडीटोरियम में कांस्टीट्यूशन एंड कांस्टीट्यूशनलिज्म : द फ्लिासफी आफ डा. बीआर आंबेडकर विषयक सेमिनार में प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि देश की सारी समस्याओं का समाधान संविधान में है। यदि कांस्टीट्यूशन स्ट्रक्चर है तो कांस्टीटयूशनलिज्म को आत्मा माना जाना चाहिए। आत्मा विश्वास करती है कि जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधि लोगों के प्रति जवाबदेह होंगे। कोलेजियम सिस्टम का उल्लेख करते हुए प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि कुछ लोग इसकी आलोचना यह कहते हुए करते हैं कि भारत अकेला ऐसा देश है जहां जजों की नियुक्ति जज खुद करते हैं, लेकिन यह पूरी तरह सच नहीं है। इस प्रक्रिया में सरकार भी होती है।
0
comment0
Report
RKRupesh Kumar
Nov 01, 2025 16:31:34
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले के आमला में आज शाम काली जी के विसर्जन जुलूस के दौरान पथराव की बड़ी घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि नव युवा काली समिति बोड़खी द्वारा काली माता की प्रतिमा स्थापित की गई थी और आज विसर्जन जुलूस निकाला जा रहा था। जुलूस जैसे ही आमला शहर के पीर मंजिल क्षेत्र के पास पहुंचा, तभी अचानक दुकानों के पीछे से कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। पथराव में जुलूस में शामिल बजरंग दल के कार्यकर्ता प्रफुल्ल सिंह तोमर घायल हुए हैं। जिनका इलाज किया गया है साथ और भी कुछ लोगों को पत्थर लगने की जानकारी है। घटना के बाद हिंदू संगठन आक्रोशित हो गए और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता आमला थाने पहुंचकर घेराव करने लगे। मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति को नियंत्रण में करने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है और पथराव करने वालों की पहचान की जा रही है。
0
comment0
Report
ANAbhishek Nirla
Nov 01, 2025 16:31:23
Jamui, Bihar:जमुई: चीहरा थाना क्षेत्र के गगनपुर, बिदली, राजाडुमर और मंझलाडीह गांवों में इस बार इतिहास रचा जाएगा। आजादी के बाद पहली बार इन गांवों में मतदान होने जा रहा है। अब तक यहां के मतदाता भय और असुरक्षा के कारण मतदान केंद्र तक नहीं पहुंच पाते थे। यही वजह रही कि हर चुनाव में इन गांवों के बूथों को अन्य स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया जाता था। लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। प्रशासन की पहल और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के चलते ग्रामीणों के चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास दोनों झलक रहे हैं। शनिवार को जमुई एसपी विश्वजीत दयाल स्वयं चीहरा क्षेत्र के इन गांवों में पहुंचे और ग्रामीणों से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की। इस दौरान थाना अध्यक्ष रिंकू कुमारी और सहायक कमांडेंट विजय सिंह भी साथ थे। पुलिस टीम लगातार गांवों का भ्रमण कर रही है और मतदाताओं को लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए जागरूक कर रही है। गगनपुर निवासी पप्पू यादव ने बताया कि वे 2009 से वोट दे रहे हैं, लेकिन अब तक अपने गांव के बूथ पर मतदान करने का मौका नहीं मिला। इस बार सभी ग्रामीण अपने गांव में ही वोट डालेंगे। पहले बूथ की दूरी और भय के माहौल के कारण कई बुजुर्ग मतदान से वंचित रह जाते थे, पर अब हर कोई मतदान को लेकर उत्साहित है। थाना अध्यक्ष रिंकू कुमारी ने कहा कि शांतिपूर्ण मतदान कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, “पुलिस टीम लगातार क्षेत्र का दौरा कर रही है ताकि कोई भी मतदाता डर या संकोच के बिना मतदान कर सके।” ग्रामीणों ने बताया कि जहां कभी नक्सलियों का डर था, अब वहां लोकतंत्र का उत्सव मनाया जाएगा। यह बदलाव गर्व और विश्वास दोनों का प्रतीक है।
0
comment0
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
Nov 01, 2025 16:31:03
Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है मोकामा हत्याकांड के बाद पश्चिम चंपारण के जिला निर्वाचन पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार एक्शन में है सभी विधायकों जनप्रतिनिधियों सहित तमाम लोगो के लायसेंसी हथियार जमा कराए गए है जदयू के विधायक रिंकू सिंह भाजपा विधायक उमाकांत सिंह भाजपा विधायक नारायण प्रसाद कांग्रेस के पूर्व विधायक विनय वर्मा वीआईपी के लोरिया प्रत्याशी रण कौशल प्रताप सिंह के पिस्टल को जमा करा लिया गया है बेतिया जिला निर्वाचन पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने अन्य लोगो को 24 घंटे के अंदर हथियार जमा करने के आदेश जारी किए है हथियार नहीं जमा करने वालों का लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा अभी तक जिले में 94 प्रतिशत लायसेंसधारियो ने अपने अपने हथियार जमा कर दिए है जिला निर्वाचन पदाधिकारी के सख्त आदेश के बाद कई विधायकों ने अपना प्रचार रोक हथियार जमा कराया है जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी प्रत्याशियों को सख्त हिदायत दी है नियम विरुद्ध वाहन के काफिला के साथ प्रचार करने रैली निकालने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार ही प्रत्यासी जुलूस और रैली निकालेंगे जिला निर्वाचन पदाधिकारी के सख्त आदेश के बाद जिला में हड़कंप मच गया है सभी चेकपोस्ट पर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है मोकामा हत्याकांड के बाद बेतिया पुलिस भी अलर्ट मोड पर है सभी चौक चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top