Back
सीजेआई ने संविधान की अहमियत पर बल दिया, आंबेडकर की भूमिका पर गर्व जताया
MGMohd Gufran
Nov 01, 2025 16:31:46
Prayagraj, Uttar Pradesh
सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति भूषण राम कृष्ण गवई ने शाम प्रयागराज में कहा कि यदि भारत अपनी स्वतंत्रता के बाद सुदृढ़ है तो इसका श्रेय उस संविधान को जाता है, जिसके निर्माण में डा. भीमराव राम जी आंबेडकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वह सच्चे राष्ट्रवादी थे। बाबा साहेब ने देश की एकता, संविधान के माध्यम से सुनिश्चित की है।
सीजेआई ने कहा कि पड़ोसी देशों को देख लीजिए। पाकिस्तान तो हमारे साथ ही स्वतंत्रता हुआ है। नेपाल,श्रीलंका व बांग्लादेश देखिए। बीते 75 वर्षों में भारत अपने संविधान के कारण ही हर किसी के मूलभूत अधिकारों की रक्षा करता आ रहा है। ऐतिहासिक इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के सीनेट परिसर स्थित ईश्वर टोपा आडीटोरियम में कांस्टीट्यूशन एंड कांस्टीट्यूशनलिज्म : द फ्लिासफी आफ डा. बीआर आंबेडकर विषयक सेमिनार में प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि देश की सारी समस्याओं का समाधान संविधान में है। यदि कांस्टीट्यूशन स्ट्रक्चर है तो कांस्टीटयूशनलिज्म को आत्मा माना जाना चाहिए। आत्मा विश्वास करती है कि जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधि लोगों के प्रति जवाबदेह होंगे।
कोलेजियम सिस्टम का उल्लेख करते हुए प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि कुछ लोग इसकी आलोचना यह कहते हुए करते हैं कि भारत अकेला ऐसा देश है जहां जजों की नियुक्ति जज खुद करते हैं, लेकिन यह पूरी तरह सच नहीं है। इस प्रक्रिया में सरकार भी होती है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
NTNagendra Tripathi
FollowNov 01, 2025 19:03:090
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowNov 01, 2025 19:02:580
Report
AGAbhishek Gour
FollowNov 01, 2025 19:02:440
Report
PSPramod Sinha
FollowNov 01, 2025 19:02:330
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowNov 01, 2025 19:02:090
Report
ASASHISH SHRIVAS
FollowNov 01, 2025 19:01:580
Report
KMKuldeep Malwar
FollowNov 01, 2025 19:01:410
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowNov 01, 2025 19:01:330
Report
ASASHISH SHRIVAS
FollowNov 01, 2025 19:01:230
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowNov 01, 2025 19:01:080
Report
PKPrakash Kumar Sinha
FollowNov 01, 2025 19:00:530
Report