Back
रोहित चौधरी उर्फ रोहित जाट गिरफ्तार: हथियार तस्करी गैंग से जुड़ा सच खुला
VPVinay Pant
Nov 10, 2025 10:32:07
Jaipur, Rajasthan
जयपुर
रोहित चौधरी उर्फ रोहित जाट को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपित सनी धावास गैंग का सक्रिय सदस्य है और गैंग के सदस्यों को हथियार उपलब्ध कराने का काम करता है। इसके अलावा आरोपी करणी विहार और शिप्रापथ थाने में दर्ज हथियार तस्करी के मामलों में वांछित चल रहा था, जिसपर शिप्रा पथ थाने द्वारा 5 हजार रुपए का इनामी भी घोषित किया हुआ है।
श्याम नगर थानाधिकारी दलबीर सिंह फौजदार ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आर्म्स एक्ट में फरार वांछित आरोपी रोहित चौधरी उर्फ रोहित जाट को गिरफ्तार किया है। आरोपी सनी धावास गैंग का सक्रिय सदस्य है। आरोपी रोहित चौधरी पूर्व में भी अवैध हथियार, मारपीट, फायरिंग के प्रकरणों में गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है। आरोपी लंबे समय से गिरोह के सदस्यों को हथियार सप्लाई करने का काम कर रहा था और पुलिस से छुपता फिर रहा था।
थानाधिकारी दलबीर सिंह फौजदार ने बताया कि दिवाली के दिन एक होटल में दबिश देकर उम्मेद सिंह नामक बदमाश को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया था। जब उम्मेद सिंह से पूछताछ की गई तो उसने उक्त हथियार रोहित से लेना बताया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रोहित को गिरफ्तार किया। रोहित से हुई पूछताछ के आधार पर उसकी निशानदेही पर एक PISTOL भी पुलिस ने बरामद की। पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि वह मध्य प्रदेश के खरगोन से हथियार लेकर गिरोह के सदस्यों और अन्य बदमाशों को सप्लाई करने का काम किया करता है। आरोपी द्वारा दो से तीन अन्य बदमाशों को भी हथियार सप्लाई करने की बात कबूली गई है, जिसके संबंध में पुलिस जांच कर रही है।
फाइनल वीओ– फिलहाल पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी से पूछताछ कर रही है जिससे कई वारदातों का खुलासा होने की संभावना है। इसके साथ ही आरोपी से पूछताछ कर हथियार तस्करी के नेटवर्क को तोड़ते और उस नेटवर्क से जुड़े हुए अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास भी पुलिस कर रही है। जयपुर से संवाददाता विनय पंत की रिपोर्ट。
2
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NMNITESH MAHAJAN
FollowNov 10, 2025 12:33:000
Report
RKRaj Kumar Bhati
FollowNov 10, 2025 12:31:590
Report
VRVIJAY RANA
FollowNov 10, 2025 12:31:470
Report
PKPankaj Kumar
FollowNov 10, 2025 12:31:280
Report
PKPankaj Kumar
FollowNov 10, 2025 12:31:090
Report
RRRakesh Ranjan
FollowNov 10, 2025 12:31:000
Report
RRRakesh Ranjan
FollowNov 10, 2025 12:30:520
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowNov 10, 2025 12:30:330
Report
BDBabulal Dhayal
FollowNov 10, 2025 12:30:210
Report
0
Report
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowNov 10, 2025 12:24:310
Report
AYAmit Yadav
FollowNov 10, 2025 12:24:170
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowNov 10, 2025 12:23:590
Report
RRRakesh Ranjan
FollowNov 10, 2025 12:23:420
Report