Back
RCDF की नवाचार यात्रा: ऊंटनी दूध से पाउडर, बटर से चिपलेट तक ब्रांडिंग
DGDeepak Goyal
Mar 25, 2026 15:47:11
Jaipur, Rajasthan
Anchor--राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन (RCDF) अब डेयरी सेक्टर में नवाचार के जरिए नई पहचान बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रमुख सचिव विकास सीतारामजी भाले ने समीक्षा बैठक में ऊंटनी के दूध को पाउडर फॉर्म में विकसित करने और बटर को चिपलेट फॉर्म में बाजार में उतारने जैसे इनोवेटिव सुझाव दिए। सरस संकुल में आयोजित बैठक के दौरान भाले ने RCDF के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि फेडरेशन ने पिछले वित्तीय वर्ष में रिकॉर्ड टर्नओवर के साथ 47 साल के इतिहास में सबसे अधिक मुनाफा अर्जित किया है। बैठक में डेयरी सेक्टर को टेक्नोलॉजी से मजबूत करने पर जोर दिया गया। राज्यभर में दूध और दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए डिजिटल क्वालिटी कंट्रोल डैशबोर्ड बनाने और अत्याधुनिक टेस्टिंग मशीनें लगाने का सुझाव दिया गया। RCDF की प्रबंध संचालक श्रुति भारद्वाज ने बताया कि वर्तमान में राज्य में प्रतिदिन करीब 45 लाख लीटर दूध का संकलन हो रहा है। लक्ष्य है कि अधिक से अधिक दुग्ध उत्पादकों को सहकारी समितियों से जोड़ा जाए, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले। उन्होंने बताया कि डेयरी इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए शुरू किया गया 1000 करोड़ रुपए का फंड बढ़ाकर 2000 करोड़ रुपए किया जा रहा है। जो देश में अपनी तरह की अनूठी पहल है। “दूध का दूध, पानी का पानी” अभियान के जरिए मिलावटी दूध पर प्रभावी नियंत्रण हुआ है, जिससे उपभोक्ताओं का भरोसा बढ़ा है। कुल मिलाकर, RCDF अब उत्पादन के साथ-साथ ब्रांडिंग, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के दम पर सरस को राष्ट्रीय स्तर का ब्रांड बनाने की दिशा में काम कर रहा है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
CSChandrashekhar Solanki
FollowMar 25, 2026 16:48:320
Report
DSDanvir Sahu
FollowMar 25, 2026 16:48:110
Report
KAKapil Agarwal
FollowMar 25, 2026 16:47:120
Report
ASASHISH SRIVASTAVA SUL
FollowMar 25, 2026 16:47:030
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowMar 25, 2026 16:46:310
Report
APAbhay Pathak
FollowMar 25, 2026 16:46:170
Report
DRDamodar Raigar
FollowMar 25, 2026 16:46:010
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 25, 2026 16:45:460
Report
0
Report
478
Report
भूमि अधिग्रहण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, किसानों को राहत Supreme Court Verdict on Land Acquisit
517
Report
540
Report
SRShivam RAj
FollowMar 25, 2026 16:35:04525
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowMar 25, 2026 16:34:54441
Report