Back
राजस्थान में 21 हजार करोड़ के 12 नए रेल प्रोजेक्ट बोर्ड को भेजे जाने की तैयारी
KCKashiram Choudhary
Feb 04, 2026 09:47:16
Jaipur, Rajasthan
राजस्थान में जल्द ही एक दर्जन नए रेल प्रोजेक्ट शुरू हो सकते हैं। उत्तर-पश्चिम रेलवे प्रशासन ने इन प्रोजेक्ट्स की मंजूरी के लिए प्रस्ताव रेलवे बोर्ड में भेजे हैं। यदि मंजूरी मिलती है, तो राज्य में जल्द ही 21 हजार करोड़ से अधिक लागत के प्रोजेक्ट्स की शुरुआत हो सकेगी। कौनसे हैं नए प्रोजेक्ट, वर्तमान में क्या है प्रगति, देखिए, जी मीडिया की यह एक्सक्लूसिव रिपोर्ट- उत्तर-पश्चिम रेलवे प्रशासन राजस्थान में कुछ नए रूटों के बीच रेल कनेक्टिविटी शुरू करने की तैयारी में है। रेलवे प्रशासन ने एक दर्जन रूटों पर नई रेल लाइन डालने या लाइनों के दोहरीकरण के प्रस्ताव तैयार किए हैं। ये प्रस्ताव डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट के साथ अब रेलवे बोर्ड को भेज दिए गए हैं। रेलवे बोर्ड इन प्रस्तावों पर जल्द ही फैसला ले सकता है। 1512 किमी लम्बाई के नई रेल लाइन और दोहरीकरण के ये प्रोजेक्ट स्वीकृति के लिए भिजवाए गए हैं। इन पर 21145 करोड़ रुपए की लागत आना संभावित है। वर्तमान में उत्तर-पश्चिम रेलवे पर नई रेल लाइनों के 574 किमी रेल लाइन डालने के 10 प्रोजेक्ट चल रहे हैं। इन प्रोजेक्ट्स पर करीब 9096 करोड़ रुपए लागत आ सकती है। इसी तरह दोहरीकरण के 863 किमी रेल लाइनों के 13 प्रोजेक्ट चल रहे हैं। इन पर करीब 9457 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। वहीं आमान परिवर्तन का 969 करोड़ रुपए लागत का भी एक प्रोजेक्ट वर्तमान में प्रक्रियाधीन है। आईए अब आपको बताते हैं, कौनसे हैं वे नए प्रोजेक्ट, जो स्वीकृति के लिए रेलवे बोर्ड भेजे गए हैं। - रास-बिलाड़ा वाया जैतारण 62 किमी नई लाइन प्रोजेक्ट, संभावित लागत 983 करोड़ - देवगढ़-मदारिया-बर (हरिपुर) 102 किमी नई रेल लाइन, लागत 2552 करोड़ - अनूपगढ़-बीकानेर नई लाइन 186 किमी, संभावित लागत 2277 करोड़ - मंदसौर-प्रतापगढ़-बांसवाड़ा की 120 किमी नई लाइन, लागत 4081 करोड़ - लूणी-कैरला दोहरीकरण 26 किमी, संभावित लागत 312 करोड़ - कैरला-मारवाड़ जंक्शन दोहरीकरण 46 किमी, संभावित लागत 483 करोड़ - नारनौल-फुलेरा दोहरीकरण 164 किमी, संभावित लागत 1542 करोड़ - मेड़ता रोड-बीकानेर दोहरीकरण 173 किमी, संभावित लागत 1638 करोड़ - भटिंडा-हनुमानगढ़-सूरतगढ़-बीकानेर दोहरीकरण 320 किमी, लागत 3889 करोड़ - रेवाड़ी-सादुलपुर दोहरीकरण 141 किमी, संभावित लागत 1698 करोड़ - रींगस-सीकर-लोहारू दोहरीकरण 172 किमी, संभावित लागत 1690 करोड़
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AKAtul Kumar Yadav
FollowFeb 04, 2026 11:08:560
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowFeb 04, 2026 11:06:230
Report
1
Report
ASAMIT SONI
FollowFeb 04, 2026 11:05:000
Report
VKVINOD KANDPAL
FollowFeb 04, 2026 11:04:470
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 04, 2026 11:04:30Noida, Uttar Pradesh:नोट ये 5 बजे के पैकेज के लिए फाइल बाइट है उत्तर प्रदेश अपने हर निवेशक को ट्रिपल-S (Safety, Stability and Speed) की गारंटी देता है...
0
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowFeb 04, 2026 11:04:190
Report
0
Report
SSsubhash saheb
FollowFeb 04, 2026 11:02:300
Report
ASAVNISH SINGH
FollowFeb 04, 2026 11:02:110
Report
DMDILEEP MISHRA
FollowFeb 04, 2026 11:02:030
Report
NSNAJEEM SAUDAGAR
FollowFeb 04, 2026 11:01:460
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 04, 2026 11:01:090
Report
SKShivam Kumar1
FollowFeb 04, 2026 11:00:160
Report
0
Report