Back
माही बांध में पर्यटन के नए आयाम, उच्चस्तरीय समिति गठित
ACAshish Chauhan
Mar 25, 2026 09:45:46
Jaipur, Rajasthan
बांसवाडा के माही बांध पर पर्यटन के आयाम स्थापित होंगे, सरकार उदयपुर संभागीय आयुक्त को अध्यक्ष बनाया गया है। जयपुर- माही बांध क्षेत्र में अब पर्यटन को बढावा देने के लिए बडा फैसला लिया गया है। ‘सिटी ऑफ हंड्रेड आइलेंड्स’ बांसवाड़ा में माही के टापुओं को संवारने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम उठा रही है। पर्यटन को बढावा देने के लिए सरकार ने उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है। माही क्षेत्र को मिलेगी नई पहचान। वागड़ अंचल में सिंचाई के लिए जल उपलब्ध कराने और बिजली उत्पादन में अहम योगदान निभाने वाला माही बांध अब पर्यटन के नए आयाम भी स्थापित करेगा। बांध भराव क्षेत्र में स्थित अनुपम प्राकृतिक धरोहर ‘हण्ड्रेड आइलेंड्स‘ और आसपास की भूमि पर पर्यटन विकास हो सकेगा। इसके लिए राज्य सरकार ने क्षेत्र को पर्यटन पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। प्रशासनिक सुधार विभाग ने उच्चस्तरीय समिति गठन किया गया है. यह समिति बांध क्षेत्र में पर्यटन विकास के लिए मास्टर प्लान तैयार करेगी. इसके जरिए नियंत्रित और पर्यावरण-अनुकूल पर्यटन गतिविधियां विकसित की जा सकेंगी. जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत का कहना है कि माही बांध का विकास संतुलित, पर्यावरण-अनुकूल और राजस्व संवर्धन से हो सकेगा. आने वाले समय में एक ऐसा मॉडल विकसित होगा, जिससे क्षेत्रीय विकास, पर्यटन और जल संरक्षण के उद्देश्यों की पूर्ति हो सकेगी. यह प्रयास माही क्षेत्र को नई पहचान देने के साथ अंचल के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होगा। उच्चस्तरीय समिति में संभागीय आयुक्त उदयपुर अध्यक्ष- राज्य सरकार की गठित समिति में उदयपुर संभागीय आयुक्त को अध्यक्ष बनाया गया है. इनके साथ बांसवाड़ा जिला कलेक्टर, जल संसाधन बांसवाड़ा मुख्य अभियंता, उपवन संरक्षक बांसवाड़ा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी वृत्त बांसवाड़ा के अधीक्षक अभियंता, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बांसवाड़ा के क्षेत्रीय अधिकारी, सहायक नगर नियोजक बांसवाड़ा, पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक को सदस्य बनाया गया है. समिति में निर्माण वृत्त माही परियोजना के अधीक्षण अभियंता को सदस्य सचिव बनाया गया है. जल संसाधन विभाग को समिति का प्रशासनिक विभाग बनाया गया है. समिति माही बांध के जल भराव क्षेत्र, आइलैंड्स और आसपास की सरकारी और निजी भूमि के भूमि-उपयोग निर्धारण, डिमार्केशन, लीज या आवंटन, वाटर स्पोर्ट्स और पर्यटन गतिविधियों के संचालन के लिए नियम, दिशा निर्देश तैयार करेगी. पानी के सदुपयोग को ध्यान में रखते हुए किसी भी प्रकार के प्रदूषण नहीं होने और पर्यावरणीय मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करेगी. माही बैक वाटर में फैले टापू, चारों ओर हरियाली और पहाड़ियों से घिरा यह इलाका पहले ही पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है. ‘सिटी ऑफ हंड्रेड आइलेंड्स’ के रूप में पहचान बना चुके इस क्षेत्र में वाटर एक्टिविटीज, नेचर-बेस्ड टूरिज्म, व्यू-पॉइंट और अन्य आकर्षण विकसित करके राज्य सरकार के इस सुनियोजित प्रयास से यह क्षेत्र न केवल राजस्थान बल्कि देश के प्रमुख इको-टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में उभरेगा.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
HUHITESH UPADHYAY
FollowMar 25, 2026 11:04:460
Report
RNRajesh Nilshad
FollowMar 25, 2026 11:04:090
Report
PKPradeep Kumar
FollowMar 25, 2026 11:03:500
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowMar 25, 2026 11:03:340
Report
MSManish Sharma
FollowMar 25, 2026 11:03:230
Report
MSManish Sharma
FollowMar 25, 2026 11:02:100
Report
NSNiroj Satapathy
FollowMar 25, 2026 11:01:550
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 25, 2026 11:01:460
Report
RDRaktima das
FollowMar 25, 2026 11:01:340
Report
SRShivam RAj
FollowMar 25, 2026 11:01:100
Report
JPJitendra Panwar
FollowMar 25, 2026 11:00:590
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowMar 25, 2026 11:00:440
Report
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 25, 2026 11:00:220
Report