Back
प्रधानाध्यापक को बीएसए दफ्तर में पड़ा दिल का दौराःएंबुलेंस नहीं मिली, ई-रिक्शा से लाए जिला अस्पताल l
Barabanki, Uttar Pradesh
बाराबंकी में प्रधानाध्यापक धर्मराज गौतम को बीएसए कार्यालय में ही दिल का दौरा पड़ गया। उन्हें गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया है। परिजनों का आरोप है शिकायत के दौरान पति को फटकार पड़ी। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी। सिरौलीगौसपुर के प्राथमिक विद्यालय बदोसराय-1 में तैनात धर्मराज ने उत्पीड़न और जातिगत अपमान का आरोप लगाया था। इसे लेकर उन्होंने अफसरों से शिकायत भी की थी। पीड़ित की पत्नी के प्रार्थना पत्र के अनुसार, विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक नियमित रूप से विद्यालय नहीं आते थे। जब उनके पति प्रधानाध्यापक धर्मराज उन्हें विद्यालय आने के लिए कहते थे, तो विवाद करने लगते। पत्नी का कहना है कि पति को जातिगत टिप्पणी कर अपमानित किया जाता था और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकियां दी जाती थीं। बुधवार को धर्मराज अपनी शिकायत को लेकर बीएसए कार्यालय पहुंचे। यहां फटकार पड़ी। इसी दौरान अचानक दिल का दौरा पड़ा। वह बेहोश होकर गिर पड़े। परिजनों का आरोप है कि हालत गंभीर होने के बावजूद उन्हें तत्काल एंबुलेंस नहीं मिली। ई-रिक्शा व ऑटो से जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से हालत नाजुक होने पर उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। परिवार का कहना है कि यदि धर्मराज को कुछ भी होता है तो इसकी जिम्मेदारी प्रताड़ित करने वाले लोगों और अधिकारियों की होगी। वहीं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार पाठक ने बताया कि शिक्षक की पत्नी एक दिन पहले कार्यालय आई थीं और एक प्रार्थना पत्र दिया था, जिसमें उनके पति को विद्यालय में प्रताड़ित किए जाने के आरोप लगाए गए थे। इस पर खंड शिक्षा अधिकारी को जांच के निर्देश दिए गए थे।
उन्होंने बताया कि बुधवार को शिक्षक अपनी पत्नी के साथ दोबारा कार्यालय आए और जांच अधिकारी बदलने व स्थानांतरण की मांग की। इसी दौरान शिक्षक ने असहजता महसूस होने की बात कही और उनकी तबीयत बिगड़ गई।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
DKDebojyoti Kahali
FollowMar 25, 2026 12:08:370
Report
DBDEVENDRA BISHT
FollowMar 25, 2026 12:08:160
Report
SSSANJEEV SHARMA
FollowMar 25, 2026 12:08:000
Report
CDChittaranjan Das
FollowMar 25, 2026 12:05:290
Report
ASAyan Sharma
FollowMar 25, 2026 12:05:090
Report
ADAnup Das
FollowMar 25, 2026 12:04:540
Report
AKAMAR KANE
FollowMar 25, 2026 12:03:530
Report
PKPRINCE KUMAR KUSHWAHA
FollowMar 25, 2026 12:03:280
Report
VAVishnupriya Arora
FollowMar 25, 2026 12:03:090
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowMar 25, 2026 12:02:570
Report
AKAMAN KAPOOR
FollowMar 25, 2026 12:02:470
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 25, 2026 12:02:230
Report