Back
RD Mines Dariaba हादसे में मजदूर की मौत, मुआवजे के साथ समझौता
DSdevendra sharma2
Oct 27, 2025 19:02:11
Rajsamand, Mohi, Rajasthan
राजसमंद हिन्दुस्तान जिंक की आरडी माइंस दरीबा में हादसा मामला, ड्रिल मशीन में दबकर हुई थी श्रमिक कैलाश दाधीच की मौत, हिन्दुस्तान जिंक की आरडी माइंस दरीबा के गेट पर श्रमिकों ने एकत्रित होकर किया था प्रदर्शन, सूचना पर रेलमगरा थानाधिकारी सोनाली शर्मा जाप्ते के साथ पहुंची थी मौके पर, कंपनी के आला अधिकारियों और श्रमिक यूनियन के बीच घंटों तक चला वार्ता का दौर, जानकारी के अनुसार मृतक के परिजनों को आर्थिक मुआवजा और एक आश्रित को कंपनी में नौकरी देने पर बनी सहमति, राजसमंद। राजसमंद जिले के रेलमगरा क्षेत्र स्थित हिन्दुस्तान जिंक की आरडी माइंस, दरीबा में एक दर्दनाक हादसे की खबर ने इलाके में सनसनी फैली दी। बता दें कि माइंस में कार्य करने के दौरान श्रमिक कैलाश दाधीच की ड्रिल मशीन में दब जाने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही माइंस क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद श्रमिकों में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में श्रमिक आरडी माइंस के गेट पर एकत्रित होकर प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर रेलमगरा थानाधिकारी सोनाली शर्मा जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचीं और स्थिति को नियंत्रित किया। बाद में कम्पनी के आला अधिकारी और श्रमिक यूनियन प्रतिनिधियों के बीच लंबी वार्ता हुई। जानकारी के अनुसार लगभग कई घंटे चली वार्ता के बाद मृतक के परिजनों को आर्थिक मुआवजा और एक आश्रित को कंपनी में नौकरी देने पर सहमति बनी। इस समझौते के बाद श्रमिकों ने प्रदर्शन समाप्त किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
1
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
14
Report
10
Report
12
Report
NJNaynee Jain
FollowOct 27, 2025 19:15:39Noida, Uttar Pradesh:An extremely rare two-headed anaconda
13
Report
NJNaynee Jain
FollowOct 27, 2025 19:15:26Noida, Uttar Pradesh:eagle flying with a shark before
2
Report
NJNaynee Jain
FollowOct 27, 2025 19:15:092
Report
RKRampravesh Kumar
FollowOct 27, 2025 19:03:09Noida, Uttar Pradesh:भारत नहीं दुनिया के हर कोने में छठ मनाया जा रहा ऐसा ही कुछ तस्वीर लंदन से देखने मिला जहां लोग बड़े श्रद्धा से छठ पर्व मनाया
1
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowOct 27, 2025 19:02:280
Report
NJNaynee Jain
FollowOct 27, 2025 19:01:522
Report
DPDharmendra Pathak
FollowOct 27, 2025 19:01:350
Report
