Back
आमेर अस्पताल में सोनोग्राफी-एक्सरे का अभाव, सड़कें भी बदहाल
DRDamodar Raigar
Feb 06, 2026 12:30:33
Jaipur, Rajasthan
आमेर (जयपुर)
विधायक प्रशांत शर्मा ने विधानसभा में आमेर सैटेलाइट अस्पताल और क्षेत्र की जर्जर सड़क व्यवस्था को लेकर गंभीर मुद्दे उठाए। विधायक ने सदन को अवगत कराया कि आमेर सैटेलाइट अस्पताल में मुख्यमंत्री जांच योजना का लाभ मरीजों को नहीं मिल रहा। आमेर सैटेलाइट अस्पताल में सोनोग्राफी और एक्स-रे जैसी आवश्यक जांच सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विधायक प्रशांत शर्मा ने कहा कि अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन नहीं होने के कारण मरीजों को मजबूरी में निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता है, जहां उन्हें महंगे दामों पर जांच करानी पड़ रही है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है और सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के उद्देश्य पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आमेर एक प्रमुख पर्यटन नगरी है, इसके बावजूद यहां की सड़क सुविधाएं बदहाल हैं। कई स्थानों पर सड़क कट बंद होने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है और दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है। विधायक ने सरकार से मांग की कि आमेर सैटेलाइट अस्पताल में शीघ्र सोनोग्राफी और एक्स-रे मशीनें उपलब्ध कराई जाएं, ताकि मरीजों को समय पर और सस्ती जांच सुविधा मिल सके। साथ ही आमेर क्षेत्र में सड़क व्यवस्था को दुरुस्त कर बंद किए गए कटों को व्यवस्थित तरीके से खोलने और यातायात व्यवस्था सुधारने की भी मांग की, ताकि आमजन और पर्यटकों दोनों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि आमेर जैसे ऐतिहासिक और पर्यटन महत्व के क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी स्वीकार्य नहीं है और सरकार को इस पर तुरंत ठोस कदम उठाने चाहिए।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
APAVINASH PATEL
FollowFeb 06, 2026 14:03:560
Report
ASAJEET SINGH
FollowFeb 06, 2026 14:03:420
Report
ANAnil Nagar1
FollowFeb 06, 2026 14:03:250
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 06, 2026 14:03:100
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowFeb 06, 2026 14:02:560
Report
DRDamodar Raigar
FollowFeb 06, 2026 14:02:270
Report
RMRam Mehta
FollowFeb 06, 2026 14:02:110
Report
RSRakesh Singh Thaku
FollowFeb 06, 2026 14:01:590
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowFeb 06, 2026 14:01:420
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 06, 2026 14:01:270
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowFeb 06, 2026 14:01:100
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 06, 2026 14:00:33Jalaun, Uttar Pradesh:अगली खबर कानपुर देहात से है...यहां एक बेकाबू कार रामगंगा नहर में जा गिरी
कार सवार तीन लोगों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है
0
Report
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 06, 2026 14:00:210
Report