Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jaipur302006
कोटपूतली NH 48 पर ट्रॉला-बस हादसा: एक महिला घायल, चालक फरार
AYAmit Yadav
Mar 13, 2026 11:18:14
Jaipur, Rajasthan
کوٹ پوٹلی میں NH 48 پر ہونڈا شوروم کے سامنے ایک بڑا سڑک حادثہ ہو گیا۔ معلومات کے مطابق شاہپورہ کی جانب سے آ رہی شاہپورہ روڈ ویج بس کے اچانک برک لگانے سے پیچھے چل رہا ٹرولا انیانتورہ ہو گیا اور کنٹرول کھوتے ہوئے سروس لین میں جا گھسیا۔ سروس لین میں کھڑی ایک اسکاپیو گاڑی بھی ٹرولے کی چپٹ میں آ گئی۔ ٹکر اتنی زور دار تھی کہ ٹرولا کا کی بنی بُری طرح چندہ ہو گیا، وہی روڈ ویج بس کا پیچھلا حصہ بھی ٹوٹ گیا۔ حادثے کے بعد آس پاس لوگوں میں افرا تفری مچ گئی۔ بس میں سوار ایک خاتون کو معمولی چوٹ آئی، جسے ابتدائی علاج دیا گیا۔ حادثے کے بعد ٹرولا ڈرائیور موقع سے فرار ہو گیا، جبکہ চাকلاسی بے ہوشی کی حالت میں ملا۔ اسے فوراً ہسپتال میں داخل کروا دیا گیا، جہاں علاج جاری ہے۔ خوش قسمتی سے اس حادثے میں کوئی جانی نقصان نہیں ہوا۔ اطلاع ملنے پر پولیس موقع پر پہنچی اور نقصان پہنچنے والی گاڑیوں کو سڑک سے ہٹوانے اور ٹریفک کو معمول پر لانے کا کام کیا جا رہا ہے۔ معاملے کی تفتیش کی جا رہی ہے۔
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
WJWalmik Joshi
Mar 13, 2026 12:08:19
21
comment0
Report
DRDivya Rani
Mar 13, 2026 12:07:30
Panchkula, Haryana:पंचकूला के सेक्टर-10 चौकी की पुलिस टीम द्वारा सेक्टर-9 स्थित एक क्लब के कर्मचारी के साथ कथित दुर्व्यवहार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए एसीपी विक्रम नेहरा ने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच निष्पक्ष तरीके से करवाई जाएगी और यदि किसी पुलिसकर्मी की ओर से अनुचित व्यवहार सामने आता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस प्रकार के व्यवहार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसीपी ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य आमजन की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना है, इसलिए पुलिसकर्मियों से भी अपेक्षा की जाती है कि वे अपनी ड्यूटी के दौरान मर्यादित और जिम्मेदार आचरण रखें।
111
comment0
Report
RBRAKESH BHAYANA
Mar 13, 2026 12:07:15
Panipat, Haryana:अश्लील हरकत माफी के काबिल नहीं: रेनू भाटिया, कहा– बादशाह के शो पूरे देश में हों बैन बादशाह के खिलाफ गिरफ्तारी आदेश, समन न पेश करने पर अरेस्ट ऑर्डर, पासपोर्ट जब्त करने की मांग अभिनेत्री माधुरी दीक्षित से भी पूछा– क्या ऐसे शब्द सम्मान के लायक हैं? पानीपत। हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने गायक बादशाह पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उनके द्वारा इस्तेमाल किए गए शब्द और किए गए इशारे किसी भी सूरत में माफी के काबिल नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में आयोग ने सख्त रुख अपनाते हुए अरेस्ट ऑर्डर जारी कर दिया है। उन्होंने कहा कि कई लोगों ने सोशल मीडिया पर यह कहने की कोशिश की कि उनके शब्दों का “डबल मीनिंग” लिया गया है। इस पर उन्होंने कहा कि जो लोग ऐसा कह रहे हैं वे आकर यह समझाएँ कि उन शब्दों का असली अर्थ क्या है। अगर आयोग और सुनने वाले संतुष्ट हो जाएँ तो कोई समस्या नहीं, लेकिन अभी तक कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया। रेनू भाटिया ने कहा कि 13 मार्च को दिए गए समन के बाद भी गायक पानीपत पेश नहीं हुआ, जबकि पूरा देश और मीडिया उसके आने का इंतजार कर रहा था। उन्होंने कहा कि पानीपत वही शहर है जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत की थी। उन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का जिक्र करते हुए कहा कि वह उनसे पूछना चाहती हैं कि बादशाह द्वारा इस्तेमाल किए गए शब्द और इशारे क्या ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ के शहर और देश में स्वीकार किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि वे इसे उचित मानती हैं तो वह माफी मांगने को तैयार हैं, लेकिन अगर यह गलत है तो सभी अभिनेत्री और महिला आयोग की अध्यक्षाएं इस बात का समर्थन करें कि ऐसी हरकत स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने युवाओं से भी अपील करते हुए कहा कि लड़के सोचें कि अगर ऐसे शब्द उनके परिवार की किसी महिला के लिए कहे जाते तो उनका क्या अर्थ निकलता। वहीं लड़कियों से कहा कि वे ऐसे कलाकारों के शो का बहिष्कार करें। रेनू भाटिया ने कहा कि महिला आयोग का उद्देश्य बेटियों की रक्षा करना, उन्हें पढ़ाना और आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी बेटी की तरफ बुरी नजर से देखेगा तो आयोग उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा। इस मामले में उन्होंने बताया कि पंचकूला में एफआईआर दर्ज है और जींद में भी दो मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी है और पुलिस से उसका पासपोर्ट जब्त करने की मांग की गई है ताकि वह विदेश न जा सके। पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने स्पष्ट कहा कि दोबारा समन नहीं भेजा जाएगा, बल्कि गिरफ्तारी के आदेश जारी किए जा चुके हैं और पुलिस को सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
103
comment0
Report
NSNAVEEN SHARMA
Mar 13, 2026 12:06:40
Bhiwani, Haryana:भिवानी -500 का नोट छुट्टा करवाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष,सात लोग घायल -घर में तोड़फोड़, चाकू-फर्से व डंडों से हमला भिवानी के रोहतक गेट स्थित कृपा राम की ढाणी में 2 पक्षों के बीच खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। जहां 2 पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद पैसे खुले करवाने को लेकर शुरू हुआ और वह विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों की तरफ से मारपीट व हथियारों से हमला किया गया। जिसमें दोनों पक्षों के 7 लोग (2 महिलाओं सहित) घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिनका चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जा रहा है। वहीं पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। इधर, दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर चाकू, फर्से व डंडे आदि से हमला करने के आरोप लगाया है। इस झगड़े में 7 लोग (एक पक्ष के तीन व दूसरे पक्ष के 4 लोग) घायल हुए, जिन्हें उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। घायलों में भिवानी के रोहतक गेट स्थित कृपा राम की ढाणी निवासी करीब 50 वर्षीय मुकेश, करीब 40 वर्षीय मुकेश की पत्नी सुधा, व भतीजा करीब 18 वर्षीय नीरज शामिल हैं। वहीं दूसरे पक्ष के कृपा राम की ढाणी निवासी करीब 55 वर्षीय कृष्णा, करीब 58 वर्षीय प्रेम प्रकाश, करीब 27 वर्षीय रविंद्र व करीब 32 वर्षीय प्रमोद शामिल हैं। कृपा राम की ढाणी निवासी प्रेम प्रकाश ने बताया कि वह रोहतक गेट पर दुकान चलाता है। वीरुवार शाम को एक लड़का उसकी दुकान पर खुले पैसे करवाने के लिए आया। उससे पूछा था कि तुम्हें खुले पैसों की जरूरत है या किसी दूसरे के लिए ले रहा है। इस पर युवक ने कहा कि उसे ही जरूरत है। जिसके बाद उसे खुले पैसे दे दिए। उस युवक ने वापस जाकर कहा कि मुझसे पैसे मत मंगवाना, ऐसे बोलते हैं। शाम को दो-तीन युवकों ने शराब के नशे में झगड़ा करने लगे। उस समय तो बच्चों ने बीच-बचाव कर दिया। इसके बाद रात को दस बजे घर में घुसकर उसके मकान के दरवाजे व सामान की तोड़फोड़ की। ईंट-पत्थर से हमला किया। एक व्यक्ति के हाथ में फर्सा था और दूसरे के हाथ में लोहे की राड व तीसरे के हाथ में चाकू था। उन्होंने हथियारों के साथ हमला किया। जिन्होंने उसे, उसकी पत्नी तथा 2 बेटों को चोट मारी। उसने आरोप लगाया कि हमलावरों में पुलिस कर्मी है, जो कहते हैं कि तुम हमारा कुछ भी नहीं बिगाड सकते। घायल कृष्णा ने बताया कि खुले पैसों को लेकर झगड़ा किया है। जब उनके पति शाम को दुकान का काम करने घर आए तो हमलावर घर में घुस गए। 8-10 लोग थे, जो घर में घुस आए। जिन्होंने तोड़फोड़ की और सभी से मारपीट भी की। आरोपियों ने राड, फर्सा व अन्य हथियारों से हमला किया। उनके 4 लोगों को चोट लगी हैं। साथ ही आरोपी धमकी देकर गए हैं कि ہمارा कुछ नहीं बिगाड़ सकते है। घायल रोहतक गेट कृपा राम की ढाणी निवासी मुकेश ने बताया कि उसके छोटे भाई का लड़का नीरज 500 रुपए खुले करवाने के लिए गया था। इस दौरान दुकानदार ने कहा कि क्यों गुलामी कर रहा है किसी की। जब दुकानदार के बेटे से कहा कि तुम्हारे पिता ने ऐसे कहा है, तो उसके बेटे ने भी अलग व्यवहार किया। इसके बाद कल शाम को उसके भतीजे को बात करने के बहाने बुला लिया। जहां पर दोनों भाईयों व उनके पिता ने नीरज के साथ मारपीट की। इस वारदात के दौरान वह घर पर था। इसी समय उसे झगड़े की आवाज सुनाई दी तो वह भी मौके पर पहुंचा। जब वह बीच-बचाव के लिए पहुंचा तो उसको भी मारा। वे कई लोग थे, जिनमें से तीन बाप-बेटे मुख्य थे। इस झगड़े में उसे, उसकी पत्नी व भतीजे को चोट लगी है। उन्होंने कहा कि उन्हें न्याय दिलाया जाए। जांच अधिकारी SI नसीब सिंह ने बताया कि कृपा राम की ढाणी में रात को लड़ाई-झगड़े की सूचना मिली थी। जिसकी जांच की जा रही है। जैसे बयान दिए जाएंगे, उसके आधार पर जांच करके कार्रवाई की जाएगी। इस झगड़े में दोनों तरफ से घायलों के रुक्के प्राप्त हैं। पुलिस की टीम रात को भी मौके पर गई थी। लेकिन अभी तक बयान नहीं दिए गए हैं। बयान के बाद जांच में जो भी सामने आएगा, उसके आधार पर कार्रवाई होगी।
51
comment0
Report
TCTanya chugh
Mar 13, 2026 12:06:17
New Delhi, Delhi:दिल्ली में यमुना को स्वच्छ और निर्मल बनाने की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बारिशों से पहले ड्रेनों की सफाई के लिए मिशन मोड में अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी में आज बडुसराय पुल के पास नजफगढ़ ड्रेन और जनकपुरी के पंखा रोड ड्रेन में आधुनिक एम्फीबियन एक्स्कावेटर मशीनों की शुरुआत की गई, जो ड्रेनों में जमी सिल्ट, कचरा और जलकुंभी को तेजी से हटाने में सक्षम हैं। फोकस इस बात पर है कि पानी और सीवर से जुड़ी समस्याओं का समाधान हो और इस साल लोगों को जलभराव का सामना न करना पड़े। सरकार का दावा है कि इन हाई-टेक मशीनों के इस्तेमाल से ड्रेनों की सफाई तेज होगी, पानी का बहाव बेहतर होगा और जलभराव की समस्या से भी काफी हद तक राहत मिलेगी। यमुना की सफाई सरकार की हमेशा से पहले प्राथमिकताओं में से एक रही और उसी की दिशा में नालों की सफाई पर फोकस किया जा रहा है जिसके लिए नहीं मशीन लाई गई है इस मौके पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा और आशीष सूद समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
82
comment0
Report
AMANIL MOHANIA
Mar 13, 2026 12:05:57
Nalhar, Haryana:Story :- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक चालक की मौत। नूंह जिले से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। थाना सदर नूंह की चौकी जयसिंहपुर क्षेत्र में हुए इस हादसे में एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कुछ समय के लिए एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार एक्सप्रेसवे पर एक ट्रोला आगे चल रहा था। इसी दौरान किसी कारण से आगे चल रहे ट्रोला चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। पीछे से आ रहा दूसरा ट्रोला तेज रफ्तार के कारण समय पर नहीं रुक सका और सीधे आगे चल रहे ट्रोला में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पीछे वाले ट्रोला का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें फंस गया। हादसे में पीछे चल रहे ट्रोला चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही नजदीकी पुलिस चौकी जयसिंहपुर की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद ट्रक में फंसे चालक के शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी नूंह भिजवा दिया गया। पुलिस के अनुसार मृतक चालक की पहचान कृष्ण पुत्र कालूराम, निवासी पण्डा थाना विराटनगर, जिला कोटपुतली (राजस्थान) के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 22 वर्ष बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद आगे चल रहे ट्रोला का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारु कराया और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।
31
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Mar 13, 2026 12:05:21
Chittorgarh, Rajasthan:#गंगरार, चित्तौड़गढ़ - गंगरार क्षेत्र में दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुए तरुण खटीक हत्याकांड को लेकर खटीक समाज और सर्व समाज में आक्रोश देखने को मिला। इस संबंध में खटीक समाज सेवा संस्थान गंगरार के नेतृत्व में समाज के लोगों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, दिल्ली के मुख्यमंत्री और राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी पुनीत गेलड़ा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि इस घटना से समाज में भारी रोष है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। साथ ही आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाते हुए फांसी की सजा देने तथा पीड़ित परिवार को 1 करोड़ रुपये मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की गई है।
44
comment0
Report
RVRaunak Vyas
Mar 13, 2026 12:05:08
Bikaner, Rajasthan:होलीका दहन के बाद शुरू हुई गणगौर पर्व की तैयारियां शहर में युवतियों ने पारंपरिक पूजा-अर्चना की शुरुआत की ईसर-गौरा के गीतों के साथ मनाया जा रहा गणगौर का उत्सव अविवाहित युवतियां अच्छे वर और सुहागिनें पति की लंबी उम्र की कर रहीं कामना घरों और मोहल्लों में दिख रहा गणगौर पर्व को लेकर उत्साह बीकानेर में होलिका दहन के साथ ही अब गणगौर पर्व की तैयारियाँ भी शुरू हो गई हैं शहर के अलग-अलग मोहल्लों और घरों में युवतियां और महिलाएं गणगौर माता के आगमन को लेकर खासा उत्साह दिखा रही हैं होलिका दहन के अगले दिन से ही पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गणगौर पूजन की शुरुआत होती है बीकानेर में यह पर्व खास तौर पर युवतियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है अविवाहित युवतियां अच्छे वर की कामना के लिए और विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए माता गणगौर की पूजा करती हैं इन दिनों सुबह-शाम महिलाएं और युवतियां समूह में एकत्र होकर लोकगीत गाती हैं और पारंपरिक तरीके से पूजा-अर्चना करती हैं शहर के कई इलाकों में युवतियां मिट्टी से ईसर-गौरा की प्रतिमाएं बनाकर उनका श्रृंगार करती हैं साथ ही सिर पर कलश लेकर पारंपरिक गीतों के साथ जुलूस भी निकाले जाते हैं घरों में भी विशेष रूप से सजावट की जा रही है और गणगौर माता के लिए प्रसाद और पूजन सामग्री की तैयारियां शुरू हो गई हैं बीकानेर की सांस्कृतिक परंपराओं में गणगौर का विशेष महत्व है जैसे-जैसे पर्व नजदीक आता है शहर में उत्सव का माहौल और भी बढ़ने लगता है आने वाले दिनों में गणगौर के गीतों और पारंपरिक पूजा के साथ पूरा शहर भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा नजर आएगा。
99
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Mar 13, 2026 12:04:48
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर। जिला कांग्रेस कमेटी धौलपुर के तत्वावधान में जिला मुख्यालय स्थित गांधी पार्क में कांग्रेस ने रसोई गैस के बढ़ते दामों और गैस सिलेंडरों की आपूर्ति में आ रही बाधाओं के विरोध में धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक संजय कुमार ने किया। धरना-प्रदर्शन में कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया । धरने को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आमजन का जीवन प्रभावित हो रहा है। रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से आम परिवारों का बजट बिगड़ गया है, वहीं गैस सिलेंडरों की आपूर्ति बाधित होने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सामाजिक कार्यक्रमों के लिए कमर्शियल गैस सिलेंडर भी समय पर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं, जिससे लोगों को अतिरिक्त परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं。 धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही
42
comment0
Report
LSLaxmi Sharma
Mar 13, 2026 12:02:38
Dausa, Rajasthan:बांदीकुई (दौसा)कार सवार बदमाशों ने नाबालिग बालिका का किया अपहरण लेकिन ग्रामीणों की सजगता से 5 वर्षीय नाबालिका की बच गई जान Badmash तहाla क्षेत्र के बीघोता से अपहरण कर ले जाने लगे अपने साथ लेकिन जब ग्रामीणों ने बदमाशों की गाड़ी का किया पीछा तो बालिका को छोड़ कर बसवा के मूही की तरफ भागे बदमाश मौके की नजाकत को देख जागरूक ग्रामीणों ने मूही के ग्रामीणों को दी सूचना जब बदमाशों ने मूही के ग्रामीणों की नाकाबंदी देखी तो वापस बीघोता की तरफ भागे और गाड़ी को बीघोता-मूही के जंगलों के पास छोड़कर हुए फरार आरोपी मौके पर पहुंची पुलिस को गाड़ी से कई नंबर प्लेट मिली, जिन्हें भी पुलिस ने किया जब्त
50
comment0
Report
Advertisement
Back to top