Back
JDA ने महल रोड-टोंक रोड पर यातायात सुधार और भूमि समर्पण पर जोर दिया
MIMohammad Imran
Jan 21, 2026 14:21:59
Jaipur, Rajasthan
जयपुर विकास प्राधिकरण, जयपुर
जेडीसी ने महल रोड, टोंक रोड एवं नॉलेज सिटी का किया दौरा
जयपुर, 21 जनवरी। मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा एवं नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री श्री झाबर सिंह खर्रा के विजन के अनुरूप जयपुर शहर के सुनियोजित एवं त्वरित विकास की दिशा में जयपुर विकास प्राधिकरण लगातार कार्य कर रहा है। इसी क्रम में जयपुर विकास आयुक्त श्री सिद्धार्थ महाजन ने महल रोड, टोंक रोड एवं नॉलेज सिटी क्षेत्र का निरीक्षण किया।
• जेडीए ने रामचंद्रपुरा–विधानी के आसपास क्षेत्र के सुनियोजित विकास हेतु महल रोड पर जोन–14 क्षेत्र में लैण्ड पूलिंग योजना विकसित करने की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए。
• महल रोड एवं टोंक रोड को जोड़ने वाली सेक्टर सड़कों का निरीक्षण कर यातायात दबाव कम करने पर विशेष जोर दिया。
• महल रोड स्थित सेंट्रल स्पाइन का दौरा कर जिन काश्तकारों/खातेदारों द्वारा भूमि समर्पित नहीं की गई है, उनसे समझाइश कर शीघ्र भूमि समर्पण कराने के निर्देश दिए。
• भूमि से संबंधित न्यायालय में लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण हेतु जोन उपायुक्त को कोर्ट में मजबूत पैरवी करने के निर्देश दिए गए。
• महल रोड जोन–14 क्षेत्र में जेडीए स्वामित्व एवं आसपास खातेदारों की कृषि भूमि को देखते हुए भविष्य में अव्यवस्थित बसावट की आशंका जताई गई。
• ग्रेटर जगतपुरा क्षेत्र के सुनियोजित विकास हेतु लैण्ड पूलिंग योजना को प्रभावी विकल्प के रूप में विकसित करने पर जोर दिया गया。
• महल रोड से बीलवा (टोंक रोड) को सालिग्रामपुरा आरओबी के माध्यम से जोड़ने वाली सेक्टर रोड के मिसिंग लिंक के प्रकरणों पर समीक्षा की गई。
• लगभग 300 मीटर प्रभावित सेक्टर रोड के हिस्से के लिए कोर्ट प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण कर भूमि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए, जिससे यातायात व्यवस्था सुगम हो सके।
• निर्माणाधीन सालिग्रामपुरा आरओबी का मौके पर निरीक्षण कर कार्य प्रगति की समीक्षा की गई।
• बजट घोषणा में प्रस्तावित बालावाला से चंदलाई टोंक रोड वाया लाखना–वाटिका 100–200 फीट सेक्टर रोड से जुड़े लंबित प्रकरणों के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए。
• जेडीए द्वारा निर्मित वाटिका बाईपास का भी निरीक्षण किया गया。
• जेडीसी ने नॉलेज सिटी का दौरा कर विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी अधिकारियों से प्राप्त की。
इस दौरान निदेशक अभियांत्रिकी (द्वितीय) श्री अजय गर्ग, अतिरिक्त आयुक्त श्री भागचंद बधाल सहित संबंधित अतिरिक्त मुख्य अभियंता, उपायुक्त, अभियंता एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
1
Report
DBDEBASHISH BHARATI
FollowJan 21, 2026 17:16:560
Report
MSMrinal Sinha
FollowJan 21, 2026 17:16:450
Report
NSNivedita Shukla
FollowJan 21, 2026 17:16:33Noida, Uttar Pradesh:Penguin parade at Noboribetsu Marine Park Nixe in Japan
0
Report
1
Report
HGHarish Gupta
FollowJan 21, 2026 17:16:250
Report
DSDeepesh shah
FollowJan 21, 2026 17:16:060
Report
MGManoj Goswami
FollowJan 21, 2026 17:15:490
Report
PDPAWAN DURGAM
FollowJan 21, 2026 17:15:280
Report
AMAnurag Mishra
FollowJan 21, 2026 17:15:17Noida, Uttar Pradesh:सेक्टर 150 में सॉफ़्टवेयर इंजीनियर की बात के बाद उस जगह का निरीक्षण अपना सेल की टीम ने किया व्यस्त गड्ढे में डूबकर उसकी मौत हुई थी
0
Report
NJNEENA JAIN
FollowJan 21, 2026 17:07:230
Report
NSNivedita Shukla
FollowJan 21, 2026 17:07:07Noida, Uttar Pradesh:People dig out their cars from under massive snowdrifts, after biggest snowfall in 3 decades
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowJan 21, 2026 17:06:530
Report