Back
JDA की कार्रवाई: जयपुर में दो जगह से अतिक्रमण हटाकर सरकारी भूमि मुक्त कराई
MIMohammad Imran
Mar 05, 2026 14:15:55
Jaipur, Rajasthan
जेडीए की कार्रवाई: दो स्थानों से हटाए अतिक्रमण, सरकारी भूमि कराई मुक्त
जयपुर, 05 मार्च।
जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने शहर में अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों पर अतिक्रमण हटाकर सरकारी भूमि को मुक्त कराया। यह कार्रवाई जेडीए के जोन-10 और जोन-14 क्षेत्र में की गई।
मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन श्रीमती शिल्पा चौधरी ने बताया कि जोन-10 क्षेत्र में आगरा रोड के पास जेडीए की अनुमोदित योजना ग्रीन पार्क में 60 फीट सड़क सीमा और सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बाउंड्री वॉल का निर्माण कर अतिक्रमण किया गया था। इस मामले में जेडीए एक्ट की धारा 72 के तहत नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद प्रवर्तन अधिकारी जोन-10 की मौजूदगी में राजस्व और तकनीकी स्टाफ की निशानदेही पर प्रवर्तन दस्ते ने जेसीबी मशीन और मजदूरों की मदद से अवैध निर्माण हटाकर 60 फीट सड़क सीमा और सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया。
वहीं जोन-14 के क्षेत्राधिकार में ग्राम बरखेड़ा में खसरा नंबर 631 की गैरमुमकिन सरकारी आम रास्ते की भूमि पर करीब 500 मीटर तक सीमेंट के पिलर गाड़कर, तारबंदी और टीनशेड लगाकर अतिक्रमण किया गया था। प्रवर्तन अधिकारी जोन-14 की मौजूदगी में प्रवर्तन दस्ते ने जेसीबी मशीन और मजदूरों की सहायता से इस अतिक्रमण को हटाकर आम रास्ते की भूमि को मुक्त कराया।
यह कार्रवाई मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन श्रीमती शिल्पा चौधरी के पर्यवेक्षण में उपनियंत्रक प्रवर्तन (प्रथम एवं द्वितीय), प्रवर्तन अधिकारी जोन-10 व 14 तथा संबंधित राजस्व व तकनीकी स्टाफ की मौजूदगी में की गई।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRAJESH KUMAR
FollowMar 05, 2026 15:45:260
Report
0
Report
ANAJAY NATH
FollowMar 05, 2026 15:35:14Sambalpur, Odisha:ଫକୀର ମୋହନ ଇଉନିଭାରସିଟି ରେ ଆୟୋଜିତ ରାଜ୍ୟସ୍ତରୀୟ କ୍ରୀଡା ପ୍ରତିଯୋଗିତା ରେ ଭୋକ ରେ ଦେହ ଖରାପ ହୋଇଥିବା ଅଭିଯୋଗ କଲେ ଖେଳାଳି
0
Report
KCKashiram Choudhary
FollowMar 05, 2026 15:34:330
Report
MMMohd Mubashshir
FollowMar 05, 2026 15:34:190
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowMar 05, 2026 15:32:280
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowMar 05, 2026 15:32:170
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowMar 05, 2026 15:32:040
Report
SMSanjay Mohapatra
FollowMar 05, 2026 15:31:430
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowMar 05, 2026 15:31:280
Report
PSParmeshwar Singh
FollowMar 05, 2026 15:31:130
Report
0
Report
KBKuldeep Babele
FollowMar 05, 2026 15:30:47Jabalpur, Vehicle Fac. Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर से लौटकर सांसद सुमित्रा वाल्मीकि अस्पताल भर्ती; एक्सर्शन के कारण तबीयत खराब। डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। निजी अस्पताल में सांसद सुमित्रा वाल्मीकि का इलाज चल रहा है। भाजपा नेता हाल-चाल लेने अस्पताल पहुंचे।
0
Report
AGAbhishek Gour
FollowMar 05, 2026 15:30:370
Report