Back
जयपुर के आकाश में सूर्यकिरण टीम का धमाकेदार एयर शो; 1000 फीट पर तिरंगा
ASAshutosh Sharma1
Feb 20, 2026 04:50:33
Jaipur, Rajasthan
जयपुर में वायुसेना की ‘सूर्यकिरण’ टीम का आज होगा एयर शो 1000 फीट की ऊंचाई पर धुएं से बनाएंगे तिरंगा आवाज की स्पीड से दोगुना तेजी से उड़ेंगे एयरजेट
जयपुर के आसमान पर आज दोपहर एक अनोखा नज़ारा देखने को मिलेगा, जयपुर के जलमहल पर आज और 22 फरवरी को भारतीय वायुसेना की ‘सूर्यकिरण’ टीम का शानदार एयर शो होने जा रहा । इस एयर शो में देश के बेहतरीन फाइटर पायलट शामिल होते हैं। खास बात यह है कि इस बार टीम में जयपुर और राजस्थान के 3 पायलट भी अपने करतब दिखाएंगे। हॉक एमके-132 जेट से 1000 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा बनाना इस शो की सबसे बड़ी आकर्षक पहल होगी। इस बार के एयर शो में ख़ास बात यह है कि सारंग टीम भी हिस्सा लेगी जो कि हेलिकॉप्टर के ज़रिए भी रोमांचक प्रदर्शन करेगी. सूर्यकिरण टीम के 9 फाइटर जेट एकसाथ फॉर्मेशन में उड़ान भरेंगे। यह जेट 100 से 1000 फीट की ऊंचाई तक उड़कर अलग-अलग आकृतियां बनाएंगे। इस दरम्यान लाल, सफेद और हरे रंग के धुएं से आसमान में तिरंगा उभरेगा। इस टीम के पास कुल 2800 से ज्यादा शो का अनुभव है। जयपुर में होने वाला यह शो भी उसी लेवल का रहेगा, जो इंटरनेशनल एयर शो में दिखाया जाता है। इसके अलावा सारंग टीम के प्रदर्शन में पाँच हेलीकॉप्टर शामिल हैं जो की अद्भुत तरीक़े से आसमान में प्रदर्शन करते दिखाई देंगे.शो में उड़ने वाले जेट आवाज से दोगुना गति से उड़ान भरकर करतब दिखाएंगे
इस एयर शो में राजस्थान के अलग अलग क्षेत्रों से संबंध रखने वाले पायलट शामिल होंगे जिसमे पहले पायलट विंग कमांडर राजेश काजला बीकानेर के मूल निवासी हैं और जयपुर में तैनात हैं। इनके पास 2800 घंटे की उड़ान का अनुभव है।दूसरे पायलट अंकित वशिष्ठ सीकर जिले के रामगढ़ शेखावाटी के रहने वाले हैं। 2008 बैच के इस पायलट के पास 1800 घंटे की उड़ान का अनुभव है।तीसरे पायलट संजेश सिंह झोटवाड़ा के रहने वाले है और इन्हे 2300 घंटे से ज्यादा उड़ान भर चुके हैं और कई बड़े शो में हिस्सा ले चुके हैं।
ये खास शो-
-टीम एयर शो में कई हैरतअंगेज करतब दिखाएगी.
-सैल्यूट रोल में सभी जेट एकसाथ घूमते नजर आएंगे।
-लूप में जेट आसमान में बड़ा गोला बनाते हुए जाएंगे।
-इनवर्टेड पास में एक जेट उल्टा उड़ता है और दूसरा उसके ऊपर से सीधी उड़ान भरता है।
-बॉम्ब बर्स्ट सबसे रोमांचक माना जाता है, जिसमें सभी जेट एक बिंदु से अलग-अलग दिशाओं में तेज़ी से फैल जाते हैं।
-इस पूरे एयर शो में जेट और हैलिकॉप्टर के कुल 14 पायलट अपनी-अपनी फॉर्मेशन उड़ाएंगे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
VRVIJAY RANA
FollowFeb 20, 2026 06:19:400
Report
RKRaushan Kumar
FollowFeb 20, 2026 06:19:16Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भारत रत्न संविधान निर्माता डा. भीम राव अम्बेडकर को नमन कर किया विधानसभा में प्रवेश
0
Report
MSManish Sharma
FollowFeb 20, 2026 06:19:070
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowFeb 20, 2026 06:18:520
Report
RSRanajoy Singha
FollowFeb 20, 2026 06:18:380
Report
RMRam Mehta
FollowFeb 20, 2026 06:18:210
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowFeb 20, 2026 06:18:150
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowFeb 20, 2026 06:18:030
Report
0
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowFeb 20, 2026 06:17:500
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowFeb 20, 2026 06:17:340
Report
0
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowFeb 20, 2026 06:16:000
Report
NSNAJEEM SAUDAGAR
FollowFeb 20, 2026 06:15:410
Report