Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jaipur302006

जयपुर में 4000 नेत्र जांच मेगा कैंप: मुफ्त इलाज और सर्जरी का वादा

RIRamawatar Isran
Mar 24, 2026 11:04:05
Jaipur, Rajasthan
अंधत्व मुक्त भारत का महा-संकल्प: जयपुर में 29 मार्च को 4000 आँखों को मिलेगी नई रोशनी! सक्षम और महेश भगवती बल्दवा फाउंडेशन का मेगा आई कैंप, रामदेवरा के नेत्र कुंभ के बाद अब पिंक सिटी में सेवा का महायज्ञ। जयपुर के एस.एस.जी. पारीक पी.जी. कॉलेज, बनीपार्क में सक्षम संस्था जयपुर और महेश भगवती बल्दवा फाउंडेशन, हैदराबाद के संयुक्त और विशेष प्रयासों से एक दिवसीय निःशुल्क नेत्र जाँच महाशिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस मेगा मेडिकल में सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक लगभग 4000 लोगों का नेत्र परीक्षण करने का टारगेट सेट किया गया है। जयपुर में आयोजित एक प्रेस वार्ता में हैदराबाद के महेश भगवती बल्दवा फाउंडेशन की चैयरपर्सन और हर्बल फार्मा दिग्गज इग्जोरियल और कार्तिकेय ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज की फाउंडर प्रसिद्ध उद्योगपति भगवती बल्दवा ने कहा कि इस मेगा कैंप में चार हजार लोगों की आँखों की स्क्रीनिंग, डायग्नोसिस और सही ट्रीटमेंट सजेस्ट के लिये शहर के एक्सपर्ट प्रोफेशनल की मेडिकल टास्क फोर्स लगेगी। जिसमें 25 बेहद अनुभवी और सीनियर नेत्र रोग विशेषज्ञ यानी ऑप्थल्मोलॉजिस्ट अपनी सेवाएं देने जा रहे हैं। इन डॉक्टर्स के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने के लिए 50 ऑप्टोमेट्रिस्ट्स टीम होगी, जो मरीजों के विजन की सटीक माप लेने और शुरुआती जाँच का जिम्मा संभालेंगे। साथ ही लोगों को मैनेज करने, मरीजों का रजिस्ट्रेशन करने, उन्हें सही काउंटर तक ले जाने और पूरे सिस्टम को स्मूथ तरीके से रन करने के लिए 125 डेडिकेटेड वॉलंटियर्स अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद रहेंगे। इस मौके पर भगवती बल्दवा ने कहा कि दिव्यांग जनों की सेवाकार्य में आर्थिक समस्या को आड़े नहीं आने दिया जाएगा। भगवती बल्दवा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वो सरकार से पहले ही निवेदन कर चुके हैं कि वो जल्द से जल्द जयपुर में जमीन उपलब्ध करवाए, जहां महेश-भगवती बल्दवा फाउंडेशन जयपुर में विश्वस्तरीय अष्टावक्र दिव्यांग सेवा केंद्र की स्थापना कर सकें। इस स्टेटऑफ दी आर्ट हॉस्पिटल में दिव्यांगजनों के लिये तमाम सुविधाएं होंगी। इस प्रेस वार्ता के दौरान इस मेगा आई कैंप का पोस्टर भी रिलीज किया गया। इस कैंप का मकसद सिर्फ लोगों की आँखें चेक करके उन्हें वापस भेजना नहीं है। यह एक एंड-टू-एंड सोल्यूशन प्रोवाइड करने वाला इनिशिएटिव है। जाँच के दौरान जिन मरीजों को दवाइयों की जरूरत होगी, उन्हें मौके पर ही एकदम निःशुल्क और हाई-क्वालिटी मेडिसिन दी जाएगी। जिन्हें नजर के चश्मे की आवश्यकता होगी, उन्हें उनका विजन करेक्ट करने के लिए चश्मे डिस्ट्रीब्यूट किए जाएंगे। और जिन मरीजों को मोतियाबिंद या आँखों से जुड़ी किसी अन्य गंभीर बीमारी के चलते सर्जरी की दरकार होगी, उनका चिन्हीकरण करके सक्षम संस्था द्वारा वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञों के माध्यम से बिल्कुल मुफ्त आँखों का ऑपरेशन करवाया जाएगा। यानी स्क्रीनिंग से लेकर सर्जरी तक, मरीज को अपनी जेब से एक भी पैसा खर्च नहीं करना है। समाज के हर वर्ग, विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर तबके तक रोशनी पहुँचाने का यह एक ऐतिहासिक प्रयास है। सक्षम संस्था देश भर में दिव्यांग जनों के उत्थान और उनके रिहैबिलिटेशन के लिए एक साइलेंट रिवोल्यूशन चला रहा है। इस संस्था के राजस्थान में मौजूद सभी सक्षम दिव्यांग सेवा केंद्रों को महेश भगवती बल्दवा फाउंडेश की ओर से संचालन का सहयोग मिलता है। इस केंद्रों में दिव्यांग भाई-बहनों को संबल दिया जा रहा है, उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सशक्तिकरण के प्रोग्राम चलाए जा रहे हैं। इससे पहले संस्था की ओर से बाबा रामदेवजी की पवित्र भूमि रामदेवरा में आयोजित हुए नेत्र कुम्भ में 33 दिनों तक देश भर से लगभग 1,02,950 लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। एइनमें से एक लाख से भी ज्यादा लोगों की आँखों की प्रॉपर स्क्रीनिंग की गई, उन्हें निःशुल्क दवाइयां दी गईं और उत्तम क्वालिटी के चश्मों का वितरण किया गया। इस पूरी एक्सरसाइज में लगभग 6224 ऐसे मरीजों का आइडेंटिफिकेशन किया गया, जिन्हें तत्काल आँखों के ऑपरेशन की जरूरत थी। इन सभी 6224 लोगों का विभिन्न अस्पतालों और बड़े मेडिकल कॉलेजों के साथ टाई-अप करके सफलतापूर्वक ऑपरेशन करवाया जा रहा है। इस प्रेस वार्ता में उद्योगपति महेश बल्दवा, चंद्रशेखर (सक्षम के राष्ट्रीय संगठन मंत्री), सक्षम के प्रदेश सचिव डॉ. कुलदीप मिश्रा, डॉ महावीर सैनी, डॉ. क्षमाशील गुप्त, मेजर निति गुप्ता सहित संस्ता से जुड़े कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
UJUmesh Jadhav
Mar 24, 2026 12:21:53
Thane, Maharashtra:भिवंडी महापालिकेचे ११७९ कोटींचे अर्थसंकल्प सादर... शिक्षण, ई-बस आणि पायाभूत सुविधांवर विशेष भर... भिवंडी महानगरपालिकेचा सन २०२६-२७ साठी ११७९ कोटींचा अर्थसंकल्प महासभेसमोर सादर करण्यात आला असून २०२६-२७ चे सुधारित अंदाजपत्रक १११७ कोटींचे आहे. या अर्थसंकल्पात शिक्षण, सार्वजनिक वाहतूक आणि पायाभूत सुविधांवर विशेष भर देण्यात आला आहे. ‘एपीजे अब्दुल कलाम शिक्षण अभियानासाठी १ कोटींची तरतूद करण्यात आली असून विद्यार्थ्यांना शैक्षणिक साहित्य दिले जाणार आहे. शहरात १०० ई-बस सुरू करण्यासाठी पीएम ई-बस सेवेसाठी ५ कोटींची तरतूद करण्यात आली आहे. जीआयएस सर्वेसाठी १० कोटी, शाळा दुरुस्तीसाठी ४ कोटी आणि ‘अमृत २.०’ अंतर्गत १०० एमएलडी पाणी योजनेसाठी २५ कोटींची तरतूद प्रस्तावित आहे. रस्ते विकास व विद्युत खांब स्थलांतरासाठी २ कोटी तर महिला, बालकल्याण व दिव्यांगांसाठी ३.२६ कोटींची तरतूद करण्यात आली आहे. या अर्थसंकल्पावर महासभेत लवकरच चर्चा होणार आहे.
0
comment0
Report
Mar 24, 2026 12:21:30
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। बेसिक शिक्षा परिषद के तहत संचालित प्री -प्राइमरी की आंगनवाडी कार्यकत्रियों और कक्षा एक के नोडल अध्यापकों की वंडर बॉक्स आधारित क्षमता संवर्धन कार्यशाला का आयोजन मंगलवार को जनता इंटर कॉलेज में किया गया। सन्दर्भ दाता सुनील कुमार ने कार्यशाला के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आयु वर्ग तीन से छह वर्ष के बच्चों को खेल- खेल में औपचारिक शिक्षा से जोड़ना तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के उद्देश्यों को कक्षा में लागू करना है। सन्दर्भ दाता मनोज दीक्षित ने वंडर बॉक्स की सामग्रियों से परिचित कराया।चंद्रशेखर तिवारी ने वंडर बॉक्स के एनिमल डूबल और वेजिटेबल डूबल का उपयोग,नंबर बॉक्स,वर्णमाला,फेस पजल,नंबर रेपसेनटेसन कार्ड का उपयोग पर चर्चा की।प्रशिक्षण में मेहलता श्रीवास्तव राधे रमण यादव,दुर्गा प्रसाद,रामायण मिश्र, वसी,आलोक मौर्य,मंजू, रिम्पी गौड़,अनीता देवी,गीतांजलि मौर्य आदि मौजूद रहे।
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Mar 24, 2026 12:21:13
Jodhpur, Rajasthan:फलोदी में स्मैक नशे का कारोबार अपने चरम पर है जिसके चलते लोग अपने घरों में रहने और सड़कों पर चलने के लिये भी मुश्किल हो रहे हैं। बरकत कॉलोनी क्षेत्र में यह क्षेत्र नशा कारोबारियों का हब बन गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक स्मैक सप्लायर धड़ल्ले से स्मैक बेचते देखे जाते हैं जिन्हें रोकने पर बदमाश प्रवृत्ति के लोग बहनों, बेटियों और पुरुषों के साथ मारपीट करने पर उतारू हो जाते हैं। सद्दाम नाम के युवक इस इलाके में रहता है जिसके द्वारा रात में स्मैक बेचते लोगों को रोकने का प्रयास किया गया तो उसके परिवार के साथ मारपीट शुरू हो गई। उसकी बहन की बाइक क्षतिग्रस्त कर दी गई। उसने पुलिस को लिखित में रिपोर्ट दी, पर पुलिस ने ध्यान नहीं दिया। दूसरे दिन सुबह स्मैकियों ने वही लोग आकर उसके परिवार से मारपीट कर दी। स्मैकियों के बढ़ते हौसले इंसानी जीवन के लिये खतरा बन रहे हैं लेकिन पुलिस मामले में कोताही बरत रही है। फलोदी शहर में स्मैकियों व सप्लायर्स के हौसले दिन-प्रतिदिन बुलंद होते जा रहे हैं। तीन सप्ताह पहले भी स्मैक बेचने का विरोध करने पर पिटू नामक युवक के साथ मारपीट कर उसकी कार को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था, लेकिन पुलिस अभी तक आरोपी गिरफ्तार नहीं कर पाई है。
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Mar 24, 2026 12:20:13
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच संभागायुक्त एवं मेला अधिकारी आशीष सिंह ने सख्त रुख अपनाते हुए निर्माण कार्यों में लापरवाही पर बड़ा एक्शन लिया है। देवास रोड फोरलेन निर्माण में देरी और गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर निर्माण एजेंसी बिंदल कॉन्ट्रेक्टर एंड डेवलपर्स पर 5 लाख रुपए की पेनल्टी लगाने के निर्देश दिए गए हैं। संभागायुक्त एवं मेला अधिकारी आशीष सिंह ने सिंहस्थ के तहत दताना से पाइप फैक्ट्री तक बन रहे करीब 8.8 किलोमीटर लंबे फोरलेन मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की गति धीमी पाई गई और निर्माण सामग्री की जांच के लिए स्थापित प्रयोगशाला में आवश्यक कैलिब्रेशन सर्टिफिकेट भी उपलब्ध नहीं मिला। इस पर संभागायुक्त सह मेला अधिकारी आशीष सिंह ने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित निर्माण एजेंसी बिंदल कॉन्ट्रेक्टर एंड डेवलपर्स पर 5 लाख रुपए की पेनल्टी लगाने के निर्देश दिए। साथ ही पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में उपयोग होने वाली सामग्री की टेस्टिंग रिपोर्ट प्रतिदिन अपडेट की जाए और गुणवत्ता में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि मजदूरों की संख्या कम होने के कारण कार्य की गति प्रभावित हो रही है। इस पर संभागायुक्त सह मेला अधिकारी आशीष सिंह ने एजेंसी को फटकार लगाते हुए कार्य में तेजी लाने और तय समय सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए। संभागायुक्त सह मेला अधिकारी आशीष सिंह ने दो टूक कहा कि सिंहस्थ जैसे महापर्व के लिए किए जा रहे निर्माण कार्यों में न तो देरी स्वीकार की जाएगी और न ही गुणवत्ता से समझौता। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य पूरी प्लानिंग के साथ समय सीमा में पूर्ण किए जाएं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी तय किया कि वे स्वयं रोजाना सुबह 10 बजे से निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे, ताकि हर प्रोजेक्ट की लगातार मॉनिटरिंग हो सके और किसी भी स्तर पर लापरवाही की गुंजाइश न रहे। बाइट -संभागायुक्त आशीष सिंह
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Mar 24, 2026 12:19:49
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री सिमरत कौर ने विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन कर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। दर्शन के बाद चर्चा के दौरान उन्होंने अपनी भावनाएं साझा करते हुए कहा कि यह उनका महाकाल मंदिर में दूसरी बार आना हुआ है और यहां आते ही वे बेहद भावुक हो जाती हैं। अभिनेत्री ने कहा, जय श्री महाकाल मैंने फिल्म ‘गदर 2’ और ‘द बंगाल फाइल’ की है। यह मेरा दूसरी बार महाकाल में आना है। जब भी मैं यहां आती हूं, मेरी आंखों में आंसू आ जाते हैं। यहां बहुत ही डिवाइन एनर्जी है। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें किसी ने बताया था कि जब जिंदगी में कुछ अच्छा होने वाला होता है, उससे पहले महाकाल बुलाते हैं। फिंगर्स क्रॉस्ड, मुझे लगता है अब मेरी जिंदगी में कुछ बहुत बड़ा होने वाला है,उन्होंने कहा। साथ ही अभिनेत्री ने मंदिर प्रशासन और प्रोटोकॉल टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी ने उनके दर्शन बहुत अच्छे से कराए। अंत में उन्होंने हर हर महादेव के जयकारे के साथ अपनी बात समाप्त की। दर्शन उपरांत मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक मूलचंद जुनवाल द्वारा उनका स्वागत और सम्मान भी किया गया। बाइट - अभिनेत्री सिमरत कौर
0
comment0
Report
NBNARAYAN BEHERA
Mar 24, 2026 12:19:39
Paradeep, Odisha:ବାଇକ କୁ ପିଟିଲା ଟ୍ରକ ସ୍ୱାମୀ ମୃତ ସ୍ତ୍ରୀ ଗୁରୁତର । ଜଗତସିଂହପୁର ଜିଲା କଟକ - ମାଛଗାଁ ରାସ୍ତାର フକୀରପଡା ଛକ ନିକଟରେ ବାଇକ କୁ ପିଟିଲା ଟ୍ରକ । ସ୍ୱାମୀ ମୃତ, ସ୍ତ୍ରୀ ଗୁରୁତର । ଗୁରୁତରଙ୍କୁ ଜଗତସିଂହପୁର ଜିଲା ମୁଖ୍ୟ ଚିକିତ୍ସାଳୟ ରେ ଭର୍ତ୍ତି । ମୃତକ ବନ୍ଦର ଥାନା ବାଲିଜୋରି ଗାଁର ବିଚିତ୍ରାନନ୍ଦ ବେହେରା । ସେ ତାଙ୍କ ସ୍ତ୍ରୀଙ୍କୁ ନେଇ ବାଇକ ଯୋଗେ ଜଗତସିଂହପୁର ଅଭିମୁଖେ ଯାଉଥିବା ବେଳେ ଫକୀର ପଡା ଛକ ନିକଟରେ ଏକ ଟ୍ରକ ତାଙ୍କୁ ଧକା ଦେଇଥିଲା । ଘଟଣା ସ୍ଥଳରେ ବିଚିତ୍ରାନନ୍ଦଙ୍କର ମୃତ୍ୟୁ ହୋଇଯାଇଥିବା ବେଳେ ତାଙ୍କର ସ୍ତ୍ରୀଙ୍କୁ ଗୁରୁତର ଅବସ୍ଥାରେ ଜଗତସିଂହପୁର ଜିଲା ମୁଖ୍ୟ ଚିକିତ୍ସାଳୟ ରେ ଭର୍ତ୍ତି କରାଯାଇଛି । ଦୁର୍ଘଟଣା ପରେ ପୋଲିସ ଟ୍ରକ ଟିକୁ ଜବତ କରି ତଦନ୍ତ ଚଳାଇଛି ।
0
comment0
Report
GSGAURAV SRIVASTAVA
Mar 24, 2026 12:19:15
Auraiya, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में विगत 15 मार्च 2020 को हुए बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी पूर्व सपा एमएलसी कमलेश पाठक को गैंगस्टर एक्ट में एमपी-एमएलए कोर्ट ने छह साल की सजा सुनाई है। अन्य 8 दोषियों को पांच-पांच साल की सजा सुनाई है, जबकि गनर अवनीश प्रताप को दोषमुक्त कर दिया गया। पूर्व एमएलसी पर एक लाख और अन्य सभी पर 50-50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। जुलाई 2020 में पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। सुनवाई के दौरान सभी आरोपियों को अलग-अलग जेलों से कोर्ट में लाकर पेश किया गया। सजा सुनाने के बाद सभी दोषियों को वापस जेल भेज दिया गया। शहर के मोहल्ला नारायनपुर स्थित पंचमुखी मंदिर परिसर में 15 मार्च 2020 को हुए द्वरे हत्याकांड में पूर्व एमएलएसी कमलेश पाठक समेत 11 को आरोपी बनाया गया था। इस वारदात में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवं वकील मंजुल चौबे और उसकी चचेरी बहन की गोली मार कर हत्या की गई थी। 11 जुलाई 2020 को तत्कालीन कोतवाल ने सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। 11 आरोपियों में से एक आरोपी किशोर था, उसकी सुनवाई किशोर न्याय बोर्ड में चल रही है। गैंगस्टर मामले में फरवरी में ही लगभग सुनवाई पूरी हो चुकी थी, लेकिन आरोपी गनर अवनीश सिंह ने प्रार्थना पत्र देकर अपना पक्ष रखने के लिए समय मांग लिया। इसके चलते सुनवाई आगे बढ़ गई थी। मंगलवार को एमपी-एमएलए कोर्ट ने सुनवाई पूरी होने के बाद फैसला सुनाया। इसमें सपा के पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक समेत नौ को सजा सुनाई है। इनमें कमलेश पाठक को छह साल की सजा और आठ अन्य को पांच-पांच साल की सजा सुनाई। सभी आरोपियों को सजा सुनाने के लिए अलग-अलग जेलों से लाकर न्यायालय में पेश किया गया। कमलेश पाठक जहां आगरा की जेल में हैं, तो वहीं अन्य अलग-अलग जेलों से लाए गए। सजा सुनाने के बाद सभी को वापस जेल भेज दिया गया।
0
comment0
Report
RSRavikant Sahu
Mar 24, 2026 12:17:20
Simdega, Jharkhand:सिमडेगा - नगर भवन में स्वास्थ्य आरोग्य दूत एवं साथिया कार्यक्रम के तहत सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त कंचन सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर उपविकास आयुक्त दीपांकर चौधरी भी मौजूद थे। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, शिक्षक एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। चयनित साथिया विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिले के उपविकास आयुक्त दीपांकर चौधरी ने किशोर स्वास्थ्य, पोषण, मानसिक स्वास्थ्य, नशा मुक्ति और सोशल मीडिया के सीमित उपयोग पर जोर दिया। साथ ही राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (RKSK) की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह मुक्त समाज पर नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया, जिसने लोगों को जागरूक किया। संबोधन- डीडीसी- दीपांकर चौधरी
0
comment0
Report
SDSuresh Diwakar
Mar 24, 2026 12:16:56
Rampur, Uttar Pradesh:दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान से चल रहे एक खतरनाक आतंकी मॉड्यूള് का पर्दाफाश किया है,और इस कार्रवाई में एक अहम आरोपी को गिरफ्तार किया गया है,खास बात ये है कि गिरफ्तार युवक उत्तर प्रदेश के रामपुर का रहने वाला है, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान से संचालित आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है,इस मॉड्यूल का कनेक्शन गैंगस्टर से आतंकी बने शहजाद भट्टी के नेटवर्क से जुड़ा बताया जा रहा है,पुलिस ने इस मामले में 18 वर्षीय हरमनदीप सिंह उर्फ हरमन को गिरफ्तार किया है, जो उत्तर प्रदेश के रामपुर का निवासी है,पुलिस के मुताबिक, आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है, जिसमें पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स और गैंग के अन्य सदस्यों के साथ चैट,फोटो और वीडियो जैसे अहम सबूत मिले हैं,इसके अलावा एक काला स्प्रे पेंट भी बरामद किया गया है, जिसका इस्तेमाल TTH जैसे स्लोगन लिखने में किया गया था,बताया जा रहा है जांच में खुलासा हुआ है कि पाकिस्तान में बैठा शहजाद भट्टी सोशल मीडिया के जरिए भारतीय युवाओं को अपने जाल में फंसा रहा था,वह पहले युवाओं की प्रोफाइल खंगालता,फिर उन्हें पैसे और नाम کا लालच देकर अपने नेटवर्क में शामिल करता, हरमन भी इसी तरह इस गैंग के संपर्क में आया,शुरुआत में उसे छोटे-छोटे टास्क दिए गए, जैसे पैसों का इंतजाम करना, जगहों की रेकी करना और सार्वजनिक स्थानों पर TTH लिखना, जानकारी के अनुसार पुलिस जांच में सामने आया है कि हरमन को पंजाब के होशियारपुर के तलवाड़ा इलाके में TTH लिखने का निर्देश दिया गया था,उसने तीन अलग- अलग जगहों पर ग्रैफिटी की, और उसकी फोटो-वीडियो बनाकर अपने पाकिस्तानी हैंडलर्स को भेज दी, पूछताछ में एक और बड़ा खुलासा हुआ है,आरोपी को रामपुर में पुलिस चौकी पर ग्रेनेड हमला करने का टास्क दिया गया था,इसके लिए हथियार ड्रोन के जरिए पंजाब से भेजे जाने थे,हालांकि,समय रहते दिल्ली पुलिस की कार्रवाई से यह बड़ी साजिश नाकाम हो गई, यह मामला एक बार फिर दिखाता है कि सोशल मीडिया पर दिखने वाली गैंगस्टरों की चमक-दमक किस तरह युवाओं को गुमराह कर रही है,लाइक्स और फॉलोअर्स के चक्कर में युवा धीरे-धीरे अपराध और फिर आतंकी नेटवर्क का हिस्सा बनते जा रहे हैं,दिल्ली पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है,और इस मॉड्यूल से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है,साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि देश के और कितने युवा इस नेटवर्क के संपर्क में हैं,
0
comment0
Report
VAVINEET AGARWAL
Mar 24, 2026 12:16:25
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद में मिशन शक्ति फेज-5 के दूसरे चरण के तहत अमरोहा में महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा को लेकर बड़ा अभियान शुरू हुआ। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने पुलिस कार्यालय से महिला पुलिस कर्मियों की बाइक रैली को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और हेल्पलाइन सेवाओं के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मिशन शक्ति के तहत जनपद के सभी थानों पर स्थापित केंद्र महिलाओं की मदद के लिए सक्रिय हैं और हर समस्या पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करें, उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है
0
comment0
Report
AAANOOP AWASTHI
Mar 24, 2026 12:16:08
Jagdalpur, Kumhar Para, Chhattisgarh:जगदलपुर के आड़ावाल में स्थित क्षेत्रीय परिवहन (आरटीओ) कार्यालय का घेराव मंगलवार को युवा कांग्रेस और NSUI के कार्यकर्ताओं ने किया, जगदलपुर के पूर्व विधायक रेखचंद जैन की अगवाई में युवा कांग्रेस और NSUI के कार्यकर्ताओं ने आरटीओ कार्यालय का घेराव करते हुए 6 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन भी सौंपा, युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरटीओ अधिकारी पर क्षेत्र में बसों के संचालन में घोर लापरवाही बरतने, आरटीओ कार्यालय में कमीशनखोरी और भ्रष्ट्राचार का आरोप लगाया, इस दौरान पूर्व विधायक ने कहा बस माफियाओं की मनमानी से आम जनता परेशान है साथ ही आम यात्रियों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग युवा कांग्रेस और NSUI कार्यकर्ताओं द्वारा की गयी।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top