icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
302018
PPINEWZ9 May 2025, 07:41 pm

Jaipur - डिप्टी सीएम ने सीमावर्ती क्षेत्र में बढ़ते तनाव की स्थिति को लेकर रोडवेज और परिवहन विभाग को दिए निर्देश

Jaipur, Rajasthan:

सीमावर्ती क्षेत्र में बढ़ते तनाव की स्थिति को लेकर सचिवालय में डिप्टी सीएम डॉ प्रेमचंद बैरवा ने बैठक की. रोडवेज और परिवहन विभाग के अधिकारी बैठक में मौजूद रहे. डिप्टी सीएम ने अधिकारियों को भारतीय सेना एवं अर्ध सैनिक बलों के लिए परिवहन संबंधी लॉजिस्टिक सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए है. आपदा प्रबंधन में जिला प्रशासन को आवश्यक लॉजिस्टिक्स सहायता देने, कंट्रोल रूम स्थापित करने, आपदा प्रबंधन कार्यों हेतु परिवहन विभाग की ओर से तकनीकी सहयोग सुनिश्चित करने के लिए कहा. भारतीय सेना एवं अर्धसैनिक बलों के वाहनों के परिवहन के दौरान सुगम मार्ग उपलब्ध कराने और रोडवेज द्वारा जिला प्रशासन एवं विभिन्न सैनिक बलों को सुविधाएं देने के निर्देश दिए. बैठक में परिवहन सचिव शुचि त्यागी, एमडी पुरुषोत्तम शर्मा मौजूद रहे ।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Noida, Uttar Pradesh:
0
0
Report
Advertisement

झुंझुनूं में ओवरलोड डंपर पर कार्रवाई, चालान बनाकर सीज

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं ओवरलोड डंपरों पर परिवहन विभाग की कार्रवाई सुलताना-किशोरपुरा मार्ग पर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान परिवहन विभाग की जांच में ओवरलोड मिले दो डंपर दोनों डंपरों के चालान बनाकर सुलताना थाने में किए सीज जिला परिवहन अधिकारी के निर्देश पर चलाया गया अभियान ओवरलोड वाहनों के खिलाफ आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई झुंझुनूं जिले में ओवरलोड वाहनों के संचालन पर अंकुश लगाने के लिए परिवहन विभाग की ओर से अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत शुक्रवार को सुलताना-किशोरपुरा मार्ग पर परिवहन विभाग की टीम ने जांच की। इस दौरान ओवरलोड संचालित दो डंपर पाए गए, जिनके चालान बनाकर सुलताना पुलिस थाने में सीज कर दिया गया। परिवहन निरीक्षक रोहताश कुमार ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से सुलताना और किशोरपुरा के बीच ओवरलोड वाहनों के संचालन की सूचनाएं मिल रही थीं। इस पर जिला परिवहन अधिकारी के निर्देश पर परिवहन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर वाहनों की जांच की। जिला परिवहन कार्यालय झुंझुनूं से परिवहन निरीक्षक रोहताश कुमार और सुमित कुमार ने मार्ग से गुजरने वाले वाहनों की जांच की। जांच के दौरान दो डंपर ओवरलोड पाए गए।टीम ने दोनों डंपरों के खिलाफ नियमनुसार चालान की कार्रवाई करते हुए उन्हें सुलताना पुलिस थाने में सीज करवा दिया। परिवहन विभाग की इस कार्रवाई से ओवरलोड वाहन संचालकों में हड़कंप मच गया।परिवहन निरीक्षक रोहताश कुमार ने बताया कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों के संचालन पर निगरानी रखी जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
0
0
Report
Advertisement

चंबा में हर्ष महाजन जल्द कांग्रेस में शामिल: पठानिया का बड़ा दावा

Chamba, Himachal Pradesh:चंबा। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि आजकल हर्ष महाजन राजनीतिक भविष्यवाणी कर रहे हैं कि 15-20 साल तक कांग्रेस नहीं आएगी। लेकिन वह भूल गए हैं कि कांग्रेस ने ही उन्हें पैदा किया है। इसलिए मैं उनकी फितरत जानता हूं। वह जल्द ही कांग्रेस में शामिल होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वह जानते हैं कि हर्ष महाजन भाजपा में क्यों गए हैं और कैसे गए हैं? यह तो चाह रहे थे कि 2024 में ही कांग्रेस की सरकार गिर जाए, क्योंकि यही तो षड्यंत्रकारी थे। आज नौ व्यक्ति जिनमें से छह घर में बैठे हैं, वो उनके पास विधानसभा में आकर आज रोते और बिलखते हुए कहते हैं उन्हें तो पता ही नहीं लगा कि कैसे हर्ष महाजन ने उन्हें उस्तरा लगाया है। उन्होंने कहा कि वह हर्ष को जानते हैं इसलिए उनके प्रयास और सोच कभी कामयाब नहीं होगी। कुलदीप पठानिया ने कहा कि चंबा अगर आज एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट की श्रेणी में आता है तो इसके लिए हर्ष महाजन और उनका परिवार ही जिम्मेदार है। क्योंकि, उनसे पहले हर्ष महाजन का परिवार ही तो सियासत में था। उन्होंने दो टूक कहा कि हर्ष महाजन भटियात और टनल निर्माण की चिंता न करें। उन्हें मालूम है कि टनल का विरोध कौन कर रहा है, लेकिन मैं स्पष्ट कर दूं टनल बनेगी और जरुर बनेगी। सबसे बड़ी बात तो यह है कि यह टनल अन्य टनलों से पहले बनेगी।
0
0
Report
Advertisement

हरियाणा में तापमान गिरने से सरसों की बुवाई के लिए किसानों में उम्मीद जगी

Hisar, Haryana:हरियाणा में मौसम के बदलते मिजाज के बीच कई इलाकों में हल्की बारिश और बादलवाई के बाद तापमान में लगभग 5°C तक की भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे मौसम सुहावना हो गया है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. मदन खीचड़ ने जी मीडिया को विशेष बातचीत में बताया कि फिलहाल अगले कुछ दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है और मौसम शुष्क बना रहेगा, हालांकि शुष्क मौसम के चलते तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। उन्होंने आगे बताया कि तापमान में आई इस गिरावट से विशेष तौर पर किसानों को बड़ा फायदा मिलने वाला है; पहले तापमान अधिक होने की वजह से सरसों की बिजाई की सिफारिश नहीं की जा रही थी, लेकिन अब ठंडा हुआ यह मौसम सरसों की बिजाई के लिए बेहद अनुकूल और फायदेमंद है, इसलिए किसान अब बिना किसी देरी के सरसों की बुवाई कर सकते हैं।
0
0
Report

जमुई में प्रशांत किशोर ने आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए, स्नातक एमएलसी चुनाव

Jamui, Bihar:जमुई में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने जमुई में स्नातक मतदाताओं को संबोधित करते हुए निर्वाचन आयोग की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने स्नातक एमएलसी चुनाव में मतदान की तारीख और चुनावी प्रक्रिया को लेकर आयोग पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया। प्रशांत किशोर ने कहा कि स्नातक निर्वाचन में शिक्षक मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, लेकिन इस वर्ग को ध्यान में रखकर निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराने के बजाय आयोग की कार्यशैली पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। दरअसल, प्रशांत किशोर ने मतदान के लिए शुक्रवार का दिन निर्धारित किए जाने पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि स्नातक एमएलसी चुनाव में पहले रविवार को मतदान होता था, लेकिन अब शुक्रवार को मतदान कराया जा रहा है। उनका आरोप है कि शुक्रवार को जुमे की नमाज होने के कारण मुस्लिम शिक्षक मतदाताओं को मतदान करने में परेशानी हो सकती है। उन्होंने इस फैसले को लेकर निर्वाचन आयोग की मंशा पर सवाल उठाए और इसे हिंदू-मुस्लिम के संदर्भ में पक्षपातपूर्ण कार्रवाई बताया। बहरहाल, प्रशांत किशोर ने बांकीपुर में 28 दिनों के भीतर चुनाव कराए जाने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की कार्यशैली को लेकर केवल एक व्यक्ति को जिम्मेदार ठहराने के बजाय पूरी चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बात सिर्फ ज्ञानेश कुमार की नहीं है। उन्हें नहीं पता कि ज्ञानेश कुमार की भूमिका क्या है, लेकिन जिस तरह से निर्वाचन आयोग की ओर से लगातार एकतरफा कार्रवाई किए जाने का आरोप सामने आ रहा है, उससे सवाल उठना लाजिमी है। वही प्रशांत किशोर अपने कोसी स्नातक के उम्मीदवार रजनीश कुमार के पक्ष में मतदाताओं को जागरूक करने और रजनीश कुमार के पक्ष में मतदान करने की अपील के लिए जमुई पहुंचे थे वहीं निजी विवाह भवन में कार्यक्रम के दौरान होने यह बात कहीहै।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top