Back
जयपुर में बीसलपुर लाइन लीकेज के चलते दो दिन पेयजल सप्लाई बंद
ACAshish Chauhan
Mar 28, 2026 11:34:08
Jaipur, Rajasthan
बीसलपुर शटडाउन:-पाइन लाइन खाली होने में 12 घंटे लगेंगे, इस लिए 24 घंटे का शटडाउन, 2 दिन नहीं होगी पेयजल सप्लाई
आशीष चौहान,
जयपुर- जयपुर में दो दिन पानी की सप्लाई नहीं होगी. कल और परसों शहर में बीसलपुर का पानी नहीं आएगा. सालाना मेंटेनेंस के चलते बीसलपुर का शटडाउन कर दिया है. पाइपलाइन से पानी निकलने के बाद मेंटेनेंस का काम शुरू किया जाएगा.
बीसलपुर लाइन में बड़ा लीकेज-
बीसलपुर की राईजिंग लाइन और मेंटेनेंस के चलते दो दिन जयपुर में पेयजल सप्लाई बाधित रहेगी. शहर में 29 और 30 मार्च को पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी. जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने इसके लिए शटडाउन तय किया है,जिससे भीषण गर्मी के मौसम से पहले जल आपूर्ति सिस्टम को बेहतर किया जा सके. सुरजपुरा फिल्टर प्लांट से 26 किलोमीटर की दूरी पर बड़ा लीकेज है. इसी कारण ये शटडाउन लिया गया है. कारण भीषण गर्मी में पेयजल सप्लाई बढ़ाई जाएगी, जिस कारण इस लीकेज को ठीक करना जरूरी होगा. अतिरिक्त मुख्य अभियंता अजय सिंह राठौड़ का कहना है कि लीकेज के कारण विभाग ने शटडाउन लिया है. क्योंकि मई जून की गर्मी में पाइप लाइन पर प्रेशर और बढ़ेगा. जिस से लीकेज बढ़ने का खतरा है. इसलिए समय रहते लाइन को सुधारना जरूरी है.
24 घंटे का शटडाउन क्यों?...जानिए
जयपुर से 95 किलोमीटर की दूरी पर सुरजपुरा पम्प हाउस 24 घंटे बंद रहेगा. पंप हाउस से पेयजल सप्लाई बंद होने के बाद साइट 26 किलोमीटर दूरी पर लीकेज को सुधारा जाएगा. जानकारों का कहना है कि पाइप लाइन से पानी खाली होने में कम से कम 12 घंटे का समय लग सकता है. लाइन खाली होने के बाद ही मेंटेनेंस और लीकेज रिपेयरिंग का काम होगा. रिपेयरिंग भी तब होगी जब लाइन सूखेगी. हालांकि रिपेयरिंग में करीब 6-7 घंटे का ही वक्त लगेगा. इसी कारण जलदाय विभाग ने 24 घंटे का शटडाउन लिया है.मेंटेनेंस का काम पूरा होने के बाद पंपिंग स्टेशन शुरू किया जाएगा. पंप हाउस से पानी शुरू होगा. सुरजपुरा से जयपुर तक पानी पहुंचने में करीब 22 घंटे का वक्त लगेगा. इसलिए दो दिन जयपुर में पानी की सप्लाई नहीं होगी. जयपुर बीसलपुर प्रोजेक्ट के अधीक्षक अभियंता सुधीर वर्मा ने साइट पर अपनी टीम के साथ तैयारियां पूरी कर ली है. एसीई अजय सिंह राठौड़ का कहना है कि सुरजपुरा मुख्य लाइन में मेंटेनेंस के अलावा शहर में कई लीकेज चिन्हित किए. वहीं इसी दौरान टंकीयों को साफ भी किया जाएगा.
2 दिन ऐसा जयपुर में जल का सिस्टम-
29 मार्च- पूरे जयपुर में पानी सप्लाई बंद रहेगी
30 मार्च सुबह- पानी नहीं आएगा
30 मार्च शाम- कुछ जगहों पर आंशिक सप्लाई शुरू होगी.
31 मार्च. सप्लाई पूरी तरह सामान्य हो जाएगी.
दूसरी लाइन होती तो नहीं होता शटडाउन-
यदि बीसलपुर से जयपुर तक दूसरी लाइन बिछ गई होती हो पीएचईडी को शटडाउन नहीं लेना पडता. सरकार ने इसी बजट में 1900 करोड की लागत से दूसरी पाइप लाइन की घोषणा की है. पीएचईडी में इस प्रोजेक्ट को लेकर. जब दूसरी लाइन बिछेगी तो जयपुर के लोगों को शटडाउन से परेशान नहीं होना पडेगा. विभाग ने शहरवासियों से अपील की है कि वे तय तारीखों को ध्यान में रखते हुए पहले से पर्याप्त पानी का संग्रहण कर लें. साथ ही इस दौरान पानी का उपयोग सोच-समझकर करें, ताकि परेशानी कम हो सके.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
MMManoj Mallia
FollowMar 28, 2026 12:34:220
Report
BDBabulal Dhayal
FollowMar 28, 2026 12:34:160
Report
BSBhanu Sharma
FollowMar 28, 2026 12:34:060
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 28, 2026 12:33:460
Report
BSBhanu Sharma
FollowMar 28, 2026 12:33:200
Report
MGMohd Gufran
FollowMar 28, 2026 12:33:090
Report
0
Report
VKVIJAY KUMAR
FollowMar 28, 2026 12:31:520
Report
SDSurendra Dasila
FollowMar 28, 2026 12:31:250
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowMar 28, 2026 12:31:130
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowMar 28, 2026 12:31:010
Report
MSManish Sharma
FollowMar 28, 2026 12:30:51Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ की तहसील में पटवारी से 1500 रिश्वत मांगने का वीडियो सामने आया है. फिलहाल पीड़ित किसान ने पटवारी की शिकायत जिलाधिकारी से की है और सीएम पोर्टल पर भी दर्ज कराई है.
0
Report
DSDeepesh shah
FollowMar 28, 2026 12:30:210
Report
GBGovindram Bareth
FollowMar 28, 2026 12:23:50940
Report