Back
जयपुर: हथियार सप्लायर गैंग के सक्रिय सदस्य रोहित चौधरी गिरफ्तार
VPVinay Pant
Nov 10, 2025 09:52:18
Jaipur, Rajasthan
जयपुर
राजधानी की श्याम नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आर्म्स एक्ट में फरार वांछित आरोपी रोहित चौधरी उर्फ रोहित जाट को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपित सनी धावास गैंग का सक्रिय सदस्य है और गैंग के सदस्यों को हथियार उपलब्ध कराने का काम करता है। इसके अलावा आरोपी करणि विहार और शिप्रापथ थाने में दर्ज हथियार तस्करी के मामलों में वांछित चल रहा था, जिसपर शिप्रा पथ थाने द्वारा 5 हजार रुपए का इनामी भी घोषित किया हुआ है।
वीओ 1– श्याम नगर थानाधिकारी दलबीर सिंह फौजदार ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आर्म्स एक्ट में फरार वांछित आरोपी रोहित चौधरी उर्फ रोहित जाट को गिरफ्तार किया है। आरोपी सनी धावास गैंग का सक्रिय सदस्य है। आरोपी रोहित चौधरी पूर्व में भी अवैध हथियार, मारपीट, फायरिंग के प्रकरणों में गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है। आरोपी लंबे समय से गिरोह के सदस्यों को हथियार सप्लाई करने का काम कर रहा था और पुलिस से छुपता फिर रहा था।
बाइट– दलबीर सिंह फौजदार, थानाधिकारी– श्याम नगर
वीओ 2– थानाधिकारी दलबीर सिंह फौजदार ने बताया कि दिवाली के दिन एक होटल में दबिश देकर उम्मेद सिंह नामक बदमाश को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया था। जब उम्मेद सिंह से पूछताछ की गई तो उसने उक्त हथियार रोहित से लेना बताया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रोहित को गिरफ्तार किया। रोहित से हुई पूछताछ के आधार पर उसकी निशानदेही पर एक पिस्टल भी पुलिस ने बरामद की। पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि वह मध्य प्रदेश के खरगोन से हथियार लेकर गिरोह के सदस्यों और अन्य बदमाशों को सप्लाई करने का काम किया करता है। आरोपी द्वारा दो से तीन अन्य बदमाशों को भी हथियार सप्लाई करने की बात कबूली गई है, जिसके संबंध में पुलिस जांच कर रही है।
बाइट– दलबीर सिंह फौजदार, थानाधिकारी– श्याम नगर
फाइनल वीओ– फिलहाल पुलिस गिरफ्तार में आए आरोपी से पूछताछ कर रही है जिससे कई वारदातों का खुलासा होने की संभावना है। इसके साथ ही आरोपी से पूछताछ कर हथियार तस्करी के नेटवर्क को तोड़ते और उस नेटवर्क से जुड़े हुए अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास भी पुलिस कर रही है। जयपुर से संवाददाता विनय पंत की रिपोर्ट।
4
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KBKuldeep Babele
FollowNov 10, 2025 12:02:070
Report
NDNEELAM DAS PADWAR
FollowNov 10, 2025 12:01:440
Report
AMAjay Mishra
FollowNov 10, 2025 12:01:260
Report
ASANIMESH SINGH
FollowNov 10, 2025 12:01:080
Report
HBHemang Barua
FollowNov 10, 2025 12:00:40Noida, Uttar Pradesh:LIVE ALERT: FARIDABAD (HARYANA): IED-MAKING MATERIAL & AMMUNITION RECOVERED BY JOINT TEAM OF HARYANA & J&K POLICE DURING INVESTIGATION FROM FARIDABAD/ VISUALS FROM ACCUSED’S RESIDENCE
0
Report
DSdevendra sharma2
FollowNov 10, 2025 12:00:310
Report
PSPradeep Soni
FollowNov 10, 2025 12:00:130
Report
0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowNov 10, 2025 11:58:380
Report
VKVIJAY KUMAR
FollowNov 10, 2025 11:58:240
Report
0
Report
VKVIJAY KUMAR
FollowNov 10, 2025 11:57:130
Report
AVArun Vaishnav
FollowNov 10, 2025 11:56:420
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowNov 10, 2025 11:56:210
Report