Back
जयपुर में अंतरराज्यीय नकबजनी गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार
ASAshutosh Sharma1
Feb 10, 2026 12:02:31
Jaipur, Rajasthan
जयपुर में अंतरराज्यीय नकबजनी गिरोह का पर्दाफाश, दिल्ली–यूपी से दो आरोपी गिरफ्तार
जयपुर में हुई बड़ी नकबजनी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय नकबजनी गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 25 लाख रुपये नकद और कीमती ज्वेलरी बरामद की गई है।ये कार्रवाई विद्याधरपुरी थाना पुलिस, साइबर सेल और जिला स्पेशल टीम की संयुक्त टीम द्वारा की गई。
पुलिस के अनुसार, 28 जनवरी 2026 की रात भगवती कॉलोनी क्षेत्र में एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए अज्ञात बदमाशों ने ताले तोड़कर लाखों रुपये की नकदी और जेवरात चोरी कर लिए थे। इस संबंध में पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट पर विद्याधरपुरी थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच तेज की। करीब 500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और साइबर सेल की मदद से आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की गई। इसके बाद पुलिस टीम ने दिल्ली के मयूर विहार और उत्तर प्रदेश के बिजनौर में दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया。
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शान मोहम्मद उर्फ शानू और शकील अहमद के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी शान मोहम्मद के खिलाफ चोरी, नकबजनी, मारपीट, आर्म्स एक्ट समेत 35 से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं और उसे पूर्व में दो बार सजा भी हो चुकी है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पहले बंद और सूने मकानों की रेकी करते थे, फिर मौका देखकर वारदात को अंजाम देते थे। चोरी के बाद संपत्ति आपस में बांटकर अलग-अलग स्थानों पर चले जाते थे। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है..
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowFeb 10, 2026 13:35:460
Report
0
Report
JPJai Prakash
FollowFeb 10, 2026 13:35:290
Report
0
Report
DSDevendra Singh
FollowFeb 10, 2026 13:33:140
Report
RSRAhul Sisodia
FollowFeb 10, 2026 13:32:47Noida, Uttar Pradesh:HUMAYUN KABIR ON BABRI MASJID
0
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowFeb 10, 2026 13:32:330
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowFeb 10, 2026 13:31:530
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 10, 2026 13:31:190
Report
OBOrin Basu
FollowFeb 10, 2026 13:30:200
Report
0
Report
0
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowFeb 10, 2026 13:22:550
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowFeb 10, 2026 13:22:340
Report
ANAJAY NATH
FollowFeb 10, 2026 13:22:11Sambalpur, Odisha:ସମ୍ବଲପୁର ରେ ଅଭିଜିତ ମଜୁମଦାର ଙ୍କୁ ସଂଗୀତ s୍ଵରାଞ୍ଜଳି ମାଧ୍ୟମରେ ଶ୍ରଦ୍ଧାଞ୍ଜଳି ଜଣାଇଲେ କଳାକାର
0
Report