Back
राजस्थान जल जीवन मिशन घोटाले में 139 अफसरों पर चार्जशीट; स्पेशल कैंप लगा
ACAshish Chauhan
Nov 30, 2025 09:18:51
Jaipur, Rajasthan
राजस्थान में 1 ही केस में 139 अफसरों को चार्जशीट मिलेगी. मामला जल जीवन मिशन घोटाले से जुड़ा है, लेकिन गौर करने की बात यह है कि 1 साल से चार्जशीट विभागों में घूम ही रही है. अब मुख्य सचिव के निर्देश के बाद जलदाय मुख्यालय में चार्जशीट के लिए पहली बार स्पेशल कैंप लगाया गया.. आखिरकार घोटालों में कौन नपेगा...कौन बचेगा...देखिए इस खास रिपोर्ट में! महाघोटाले में एक साथ चार्जशीट- प्रदेश में पहली बार ऐसा हो रहा है, जहां 1 ही घोटाले में 139 अफसरों को चार्जशीट बनाने के लिए स्पेशल कैंप लगाना पड़ा. दो दिन शनिवार और रविवार के दिन PHED मुख्यालय के ताले खुले ताकि घोटालों का सच बाहर हो सके. जल जीवन मिशन में गणपति और श्री श्याम ट्यूबवेल फर्म को फर्जी प्रमाण के बाद 55 करोड़ का एडवांस पेमेंट किया. जिसके बाद अब जयपुर rural, कोटपुतली, बहरोड़, नीमकाथाना, दौसा, अलवर को छुट्टी के लिए जयपुर बुलाया. अब इन अधीक्षक इंजीनियरों को पैंडेसी पूरी करनी होगी. मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास के निर्देश के बाद अब दो दिन में पीएचईडी को चार्जशीट डीओपी भेजनी होगी. सालभर में नहीं बन पाई 89 की चार्जशीट- जलदाय विभाग ने फर्जी पेमेंट के मामले में करीब 15 एक्सईएन, 40 एईएन, 50 जेईएन को नोटिस थमाए हैं, जिसमें अब चार्जशीट मिलेगी. एक साल में 139 अफसरों और इंजीनियर्स में से सिर्फ 50 को ही चार्जशीट ही डीओपी पहुंची, बाकी 89 अफसरों की चार्जशीट अब तक विभाग में घूम रही है. कई बार आरोप पत्र वापस लौटाए गए. कई बार यह खबरें भी सामने आई कि आरोप पत्र में इंजीनियर्स को बचाने का प्रयास किया गया. 58 साल, लेकिन पहली बार ऐसी कार्रवाई- 1 जुलाई 1967 शनिवार का वो दिन था, जब राजस्थान का जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अस्तित्व में आया. 40 पन्नों का राजपत्र जारी कर विभाग के अधिनियम का पूरा चिट्ठा अंकित किया गया. जिसमें विभाग की योजनाओं में गड़बड़ी करने वाले इंजीनियर्स पर कार्रवाई का उल्लेख था. तब से अब तक जलदाय महकमे में इंजीनियर्स ने गड़बड़ी की तो, उन्हें नोटिस थमाकर जवाब मांगा और संतुष्ट जवाब नहीं मिलने पर चार्जशीट थमाकर कार्रवाई की. लेकिन पीएचईडी के 58 साल के इतिहास में पन्ने पलटकर देखते हैं तो विभाग में आज तक इतनी बड़ी कार्रवाई नहीं हुई, जो अब हो रही है. ये भी पहली बार ही हो रहा है कि जब किसी विभाग में अफसरों को चार्जशीट के लिए विशेष कैंप लगाना पड़ रहा हो.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
VKVIJAY KUMAR2
FollowMar 09, 2026 23:45:310
Report
DBDevender Bhardwaj
FollowMar 09, 2026 23:45:220
Report
HGHarish Gupta
FollowMar 09, 2026 23:45:120
Report
AMAnurag Mishra
FollowMar 09, 2026 19:01:110
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowMar 09, 2026 19:00:510
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 09, 2026 18:46:500
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowMar 09, 2026 18:46:330
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowMar 09, 2026 18:46:120
Report
ASAmit Singh
FollowMar 09, 2026 18:45:440
Report
DBDevender Bhardwaj
FollowMar 09, 2026 18:30:410
Report
MJManoj Jain
FollowMar 09, 2026 18:30:270
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowMar 09, 2026 18:30:140
Report
1
Report