Back
गोनेर में सिवरेज बदबू से आक्रोश, लोग JDA के बाहर धरना दे रहे हैं
DTDinesh Tiwari
Oct 07, 2025 10:36:10
Jaipur, Rajasthan
धार्मिक नगरी गोनेर क्षेत्र में सिवरेज की गंदगी और बदबू से परेशान लोगों का आक्रोश मंगलवार को जयपुर विकास प्राधिकरण मुख्यालय के बाहर फूट पड़ा। जोन-9 क्षेत्र में लंबे समय से सिवरेज लाइन और नालियों के उफान की समस्या से जूझ रहे स्थानीय निवासी जब अपनी शिकायत लेकर JDA कार्यालय पहुंचे तो उन्हें अंदर जाने से रोक दिया गया, अधिकारियों ने फरियादियों को रोकने के लिए गेट पर तालाबंदी तक करवा दी।
इससे नाराज महिला और पुरुष नागरिक मुख्य द्वार पर ही धरने पर बैठ गए और नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अधिकारियों ने कोई सुनवाई नहीं की। सड़कों पर गंदगी और बदबू के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है, वहीं आगामी त्योहारों के समय धार्मिक नगरी की स्थिति और भी खराब होती जा रही है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि सिवरेज लाइन जाम रहने और नालियों के उफान से क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बनी रहती है। बाहर से आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक भी इस स्थिति से परेशान होकर लौट रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे। JDA प्रशासन की लापरवाही के खिलाफ लोगों का यह आक्रोश अब शहरभर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
Mau, Uttar Pradesh:सरायलखंसी थाना क्षेत्र के मुगेसर गांव में मछली मारते समय भैसही नदी में डूबे रामविलास का का शव तीन दिन बाद मिला। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजी।
0
Report
0
Report
0
Report
SBSharad Bhardwaj
FollowOct 07, 2025 12:20:230
Report
JKJitendra Kanwar
FollowOct 07, 2025 12:20:020
Report
STSumit Tharan
FollowOct 07, 2025 12:19:503
Report
NANasim Ahmad
FollowOct 07, 2025 12:19:390
Report
SBSACHIN BIDLAAN
FollowOct 07, 2025 12:19:300
Report
VRVIJAY RANA
FollowOct 07, 2025 12:19:140
Report
RKRupesh Kumar
FollowOct 07, 2025 12:19:010
Report
0
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowOct 07, 2025 12:18:440
Report
RZRajnish zee
FollowOct 07, 2025 12:18:290
Report