Back
आसींद-भीलवाड़ा में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, सरकार से मुआवजे की मांग
RIRamawatar Isran
Feb 18, 2026 12:48:03
Jaipur, Rajasthan
आसींद, भीलवाड़ा आसींद सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मौसम का बदला मिजाज, बारिश के साथ गिरे ओले, फसलों को नुकसान आसींद। आसींद क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में बुधवार दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ले ली। तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश कुछ ही देर में ओलावृष्टि में बदल गई। कई स्थानों पर अंगूर के आकार के ओले गिरने से खेतों में किसानों की चिंता बढ़ा दी कई जगह नुकसान हुआ किसानों ने बताया कि अचानक हुई ओलावृष्टि से खड़ी फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। गेहूं, चना और सरसों सहित अन्य रबी फसलें प्रभावित हुई हैं। कई काश्तकारों ने प्रशासन से सर्वे करवाकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। किसानों का कहना है कि मौसम की मार से पहले ही लागत बढ़ी हुई है, ऐसे में फसल खराब होने से आर्थिक संकट गहरा सकता है। बदनोर एवं करेड़ा क्षेत्र में भी दिनभर सूर्य भगवान के दर्शन नहीं हुए। दोपहर करीब 2 बजे बाद अचानक बारिश शुरू हो गई, जिससे आमजन जीवन भी प्रभावित हुआ। कई ग्रामीण क्षेत्रों में कीचड़ की स्थिति बन गई तथा रास्तों पर पानी भर गया। ग्रामीणों ने बताया कि मौसम में आए इस बदलाव से ठंडक तो बढ़ी है, लेकिन किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। प्रभावित किसानों ने प्रशासन से शीघ्र गिरदावरी करवाकर नुकसान का आकलन करने और राहत प्रदान करने की मांग की है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASAshutosh Sharma1
FollowFeb 18, 2026 14:27:160
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowFeb 18, 2026 14:26:580
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 18, 2026 14:26:080
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowFeb 18, 2026 14:25:570
Report
VSVishnu Sharma
FollowFeb 18, 2026 14:25:360
Report
SASARIFUDDIN AHMED
FollowFeb 18, 2026 14:25:110
Report
MIMohammad Imran
FollowFeb 18, 2026 14:24:550
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowFeb 18, 2026 14:24:110
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowFeb 18, 2026 14:23:550
Report
NDNEELAM DAS PADWAR
FollowFeb 18, 2026 14:23:350
Report
0
Report
HGHarish Gupta
FollowFeb 18, 2026 14:22:480
Report
MIMohammad Imran
FollowFeb 18, 2026 14:20:570
Report
VSVishnu Sharma
FollowFeb 18, 2026 14:20:450
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowFeb 18, 2026 14:19:560
Report