Back
5 लाख घरों तक DPNG: राजस्थान में आवासीय गैस कनेक्शन में तेज़ी
KCKashiram Choudhary
Mar 30, 2026 14:49:38
Jaipur, Rajasthan
खान एवं पेट्रोलियम विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा अरोरा ने ईरान-अमेरिका युद्ध संकट के बीच नया विजन पेश किया है। उन्होंने कहा है कि अगले 3 माह में राज्य के 5 लाख घरों तक डीपीएनजी पहुंचाई जाए। जिससे आमजन को घरेलू रसोई गैस की कमी नहीं रहे। इस सम्बंध में अरोरा ने सीजीडी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक भी ली। यह रिपोर्ट देखिए-
माइंस एवं पेट्रोलियम विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा अरोरा ने राज्य की सभी 13 सिटी गैस ड्रिस्ट्रिब्यूशन संस्थाओं को एक टारगेट दिया है। वर्तमान के एक लाख 25 हजार घरेलू पाइपलाइन गैस कनेक्शनों को आगामी तीन माह में 5 लाख करने के लिए कहा है। अरोरा ने कहा है कि 5 लाख घरों तक पाइप्ड नेचुरल गैस कनेक्शन पहुंचाए जाएं। उन्होंने रोडमैप बनाकर औद्योगिक और व्यावसायिंक प्रतिष्ठानों को भी डीपीएनजी सेवाओं से जोड़ने को कहा हैं। सीजीडी संस्थाओं को डीपीएनजी कनेक्शन जारी करने के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रतिदिन कनेक्शन जारी करने की वर्तमान कार्यक्षमता में तीन से चार गुणा बढ़ोतरी पर जोर दिया है। आपको बता दें कि इस समय सीजीडी संस्थाओं द्वारा प्रतिदिन औसतन 50 कनेक्शन जारी किए जा रहे हैं, जिसे बढ़ाकर 200 कनेक्शन करने के निर्देश दिए हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा अरोरा ने सोमवार को सचिवालय के मंथन कक्ष में हाईब्रिड मोड पर बैठक ली। राज्य की सीजीडी संस्थाओं के प्रतिनिधियों और अधिकारियों से संवाद किया। उन्होंने बताया कि राज्य में 13 सीजीडी संस्थाओं द्वारा 17 जियोग्राफिकल क्षेत्रों पर सीजीडी आधारभूत संरचना विकसित कर सीएनजी-पीएनजी सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। जिन क्षेत्रों में डीपीएनजी और औद्योगिक व व्यावसायिक प्राकृतिक गैस सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आधारभूत संरचना विकसित हो गई है। वहां पर सीजीडी संस्थाएं, जिला प्रशासन और स्थानीय नागरिक समन्वित प्रयास कर सीएनजी कनेक्शन जारी कराएं। ताकि हरित उर्जा को बढावा दिया जा सके। उन्होंने सीजीडी संस्थाओं का आधारभूत संरचना विस्तार और नए कनेक्शन जारी करने के कार्य को साथ-साथ आगे बढ़ाने पर जोर दिया। अपर्णा अरोरा ने जयपुर में विश्वकर्मा, झोटवाड़ा, महेन्द्रा सेज सहित औद्योगिक क्षेत्रों, भीलवाड़ा में टैक्सटाइल कलस्टर, बालोतरा में औद्योगिक क्षेत्रों सहित प्रदेश के रीको आदि के औद्योगिक क्षेत्रों में भी औद्योगिक प्रतिष्ठानों को प्राकृतिक गैस सुविधा से जोड़ने पर जोर दिया। इसके साथ ही होटल्स व ढाबा संचालकों से संपर्क कर उन्हें प्राकृतिक गैस सुविधा से प्राथमिकता से जोड़ने के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में राजस्थान स्टेट गैस के प्रबंध निदेशक रणवीर सिंह ने सीजीडी संस्थाओं की प्रगति व भावी लक्ष्यों की जानकारी दी। बैठक में संयुक्त सचिव माइंस अरविन्द सारस्वत, निदेशक पेट्रोलियम अवधेश सिंह, ओएसडी श्रीकृष्ण शर्मा, अधीक्षण भूवैज्ञानिक सुनील वर्मा सहित पेट्रोलियम विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
VRVIJAY RANA
FollowMar 30, 2026 16:03:210
Report
KRKishore Roy
FollowMar 30, 2026 16:03:04Noida, Uttar Pradesh:जयपुर।सचिवालय सेवा के 237 अधिकारियों के तबादले। कार्मिक विभाग ने जारी किए आदेश।
0
Report
NKNeeraj Kumar Gaur
FollowMar 30, 2026 16:02:280
Report
RKRishikesh Kumar
FollowMar 30, 2026 16:02:200
Report
AMAnkit Mittal
FollowMar 30, 2026 16:01:340
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowMar 30, 2026 16:01:230
Report
VSVISHAL SINGH
FollowMar 30, 2026 16:01:060
Report
NTNagendra Tripathi
FollowMar 30, 2026 16:00:530
Report
VSVISHAL SINGH
FollowMar 30, 2026 16:00:320
Report
SVShweta Verma
FollowMar 30, 2026 16:00:210
Report
766
Report
Bulandshahr, Uttar Pradesh:*शिकारपुर: में हुआ विशाल ब्राह्मण सम्मेलन।* भाजपा विधायक अनिल शर्मा ने भगवान परशुराम के आदर्शों का अनुसरण करने की अपील की। बेटे कुश का राजनीति में पदार्पण कराने की बात कही
796
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 30, 2026 15:47:14862
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowMar 30, 2026 15:47:02754
Report