Back
डोटासरा की नई टीम दिल्ली में टिप्स लेकर निकाय-पंचायत सेमीफाइनल में उतरेगी
VSVishnu Sharma1
Feb 07, 2026 11:46:05
Jaipur, Rajasthan
जयपुर
PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा की नई टीम को 10 फ़रवरी को दिल्ली आलाकमान ने बुलाया है। संगठन सृजन अभियान के तहत बने जिला अध्यक्षों को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी टिप्स देंगे。
डोटासरा की नई टीम को राहुल गांधी-खड़गे देंगे टिप्स
संगठन सृजन अभियान के तहत बने जिला अध्यक्षों से मिलेंगे राहुल गांधी
10 फ़रवरी को दिल्ली में होगी ट्रेनिंग
प्रदेश प्रभारी रंधावा, PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली रहेंगे मौजूद
निकाय पंचायत चुनाव डोटासरा की नई टीम का पहला एग्जाम
एग्जाम से पहले जिला अध्यक्ष राहुल गांधी और खड़गे से लेगे टिप्स
विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस निकाय पंचायत चुनावों को मान रही है सेमीफाइनल
सेमीफाइनल कहे जा रहे इन चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन तय करेगा संगठन का भविष्य और नेतृत्व की दिशा。
राहुल गांधी के ड्रीम प्रोजेक्ट संगठन सृजन अभियान के जरिए बने जिला अध्यक्षों को राहुल गांधी और खड़गे दिल्ली बुलाकर संगठन को मजबूत करने की टिप्स देंगे。
बाइट PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा
राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनावों की तैयारी चल रही है। कांग्रेस इन चुनावों को विधानसभा चुनावों से पहले सेमीफाइनल की तरह देख रही है। कांग्रेस नेता विधानसभा के अंदर और बाहर सरकार को चुनौती दे रहे हैं कि आने वाला समय कांग्रेस का है। PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा बतौर अध्यक्ष अपने पांच साल पूरे कर चुके हैं, फिर भी कांग्रेस आलाकमान का भरोसा डोटासरा पर बरकरार है। राजस्थान में अगर पंचायत और निकाय चुनावों में डोटासरा की टीम का प्रदर्शन अच्छा रहा तो डोटासरा का कार्यकाल और भी बढ़ सकता है। अंता उपचुनाव जीतने से भी डोटासरा को इम्यूनिटी मिली थी। लेकिन डोटासरा की नई टीम का पहला अग्निपरीक्षा निकाय और पंचायत चुनावों में होने जा रहा है इससे पहले दिल्ली दरबार में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे खुद जिला अध्यक्षों को मंत्र देंगे। कांग्रेस इसे सेमीफाइनल मान रही है, क्योंकि यहां जीत मिली तो संगठन मजबूत, और हार हुई तो बदलाव तय माना जा रहा है。
बाइट PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा (विधानसभा के अंदर की स्पीच)
प्रदेश के पंचायत और निकाय चुनाव डोटासरा की टीम का पहला एग्जाम
बाइट, कांग्रेस विधायक रुपिंदर सिंह कुन्नर, जिला अध्यक्ष श्रीगंगानगर
राजस्थान में संगठन सृजन अभियान के तहत प्रदेश में 49 बने एक जिला अध्यक्ष की नियुक्ति अभी बाकी है जिला अध्यक्षों का पहला एग्जाम कांग्रेस आलाकमान पंचायती राज चुनावों के जरिए लेगी। डोटासरा की नई टीम की परफॉर्मेंस रिव्यू दिल्ली आलाकमान करेगा। जिला अध्यक्षों की एक दिन की दिल्ली ट्रेनिंग के बाद 10 दिन का प्रशिक्षण भी जिला अध्यक्षों को दिया जाएगा。
बाइट, विधायक घनश्याम महर, जिला अध्यक्ष करौली
कांग्रेस चुनाव से पहले तमाम तैयारियां कर रही है। कांग्रेस नेताओं की ओर से तमाम दावे भी किए जा रहे हैं, लेकिन इन दावों पर राजस्थान की जनता ने मोहर नहीं लगाई तो कांग्रेस में कई बदलाव होंगे। आलाकमान ने नए जिला अध्यक्ष बनाए हैं, अगर वे परफॉर्म नहीं कर पाए तो जिला अध्यक्षों को बदला भी जा सकता है। सेमीफाइनल कहे जा रहे इन चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन तय करेगा संगठन का भविष्य और नेतृत्व की दिशा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowFeb 07, 2026 13:08:170
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowFeb 07, 2026 13:07:570
Report
KBKuldeep Babele
FollowFeb 07, 2026 13:07:380
Report
SKSandeep Kumar
FollowFeb 07, 2026 13:06:390
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowFeb 07, 2026 13:06:260
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowFeb 07, 2026 13:06:000
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 07, 2026 13:05:260
Report
VSVishnu Sharma1
FollowFeb 07, 2026 13:05:070
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowFeb 07, 2026 13:04:560
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowFeb 07, 2026 13:04:370
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 07, 2026 13:04:250
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 07, 2026 13:03:580
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowFeb 07, 2026 13:03:390
Report
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 07, 2026 13:03:060
Report