Back
कांग्रेस का नया फ्रेमवर्क: ग्राम पंचायत तक संगठन विस्तार से चुनाव तैयारी
VSVishnu Sharma1
Mar 26, 2026 12:47:37
Jaipur, Rajasthan
राजस्थान में कांग्रेस अब संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के मिशन पर उतर आई है। पार्टी अब केवल जिलों तक सीमित रहने के बजाय ग्राम पंचायत स्तर तक अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है।
कांग्रेस ने संगठन विस्तार का नया फार्मूला तैयार किया है, जिसके तहत वर्षों से निष्क्रिय पड़े प्रकोष्ठ और विभाग भी अब सक्रिय होंगे। ये प्रकोष्ठ प्रदेश से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक अपनी-अपनी कार्यकारिणी का गठन करेंगे। साथ ही परिसीमन के बाद प्रदेश की 14,000 से अधिक ग्राम पंचायतों और 11,000 से अधिक नगर निकाय वार्डों में अध्यक्ष और कार्यकारिणियां बनाई जाएंगी। इस अभियान के जरिए कांग्रेस करीब 5 लाख से ज्यादा कार्यकर्ताओं को पदाधिकारी बनाकर संगठन में नई ऊर्जा भरने की तैयारी में है।
कांग्रेस का संगठन विस्तार प्लान—
कांग्रेस प्रदेश में नई टीम करेगी तैयार
5 लाख से अधिक कार्यकर्ता बनेंगे पार्टी के पदाधिकारी
जिलों तक सीमित नहीं रहेगी कांग्रेस
ग्राम पंचायत स्तर तक बनेगी कार्यकारिणी
जिलों के अलावा विभाग और प्रकोष्ठ भी बनाएंगे अपनी टीम
जिला अध्यक्षों की नई कार्यकारिणी जल्द होगी घोषित
चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को किया जाएगा तैयार
प्रदेश के सभी 50 जिलों में नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद अब उनकी कार्यकारिणियां भी जल्दी घोषित की जाएंगी। इसके साथ ही कांग्रेस के विभिन्न विभाग और प्रकोष्ठ भी जिला से लेकर ग्राम स्तर तक अपनी टीम तैयार करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा इस पूरे संगठनात्मक बदलाव की अगुवाई कर रहे हैं। PCC स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है......
कांग्रेस की यह नई टीम और रणनीति की पहली परीक्षा निकाय और पंचायत चुनावों में होगी। पार्टी को उम्मीद है कि जमीनी स्तर पर मजबूत संगठन के सहारे वह इन चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी।
अब नजर इस बात पर रहेगी कि कांग्रेस का यह नया प्रयोग और बड़ी संख्या में तैयार हो रही पदाधिकारियों की फौज चुनावी मैदान में कितना असर दिखा पाती है। अगर यह रणनीति सफल रही, तो आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनावों में भी कांग्रेस इसी मॉडल को आगे बढ़ाएगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SPSatya Prakash
FollowMar 26, 2026 13:48:34Raipur, Chhattisgarh:रायपुर बिग ब्रेकिंग- आईएएस राजत बंसल बनाये गए जनसम्पर्क आयुक्त. मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव भी हुए पदस्थ
0
Report
ADArvind Dubey
FollowMar 26, 2026 13:48:270
Report
RSRahul shukla
FollowMar 26, 2026 13:48:080
Report
PKPrakash Kumar Sinha
FollowMar 26, 2026 13:47:580
Report
AKAtul Kumar
FollowMar 26, 2026 13:47:300
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowMar 26, 2026 13:47:110
Report
RSRahul shukla
FollowMar 26, 2026 13:47:010
Report
AGAdarsh Gautam
FollowMar 26, 2026 13:46:380
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 26, 2026 13:46:240
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
FollowMar 26, 2026 13:38:14531
Report
RTRAJENDRA TIWARI
FollowMar 26, 2026 13:37:52599
Report
621
Report
RVRajat Vohra
FollowMar 26, 2026 13:37:36599
Report
ASArvind Singh
FollowMar 26, 2026 13:37:22595
Report
SKSunny Kumar
FollowMar 26, 2026 13:36:59569
Report