Back
भीलवाड़ा के नागौरी गार्डन में पासपोर्ट केंद्र को बम से धमकी, क्षेत्र में हड़कंप
RIRamawatar Isran
Mar 10, 2026 10:05:39
Jaipur, Rajasthan
भीलवाड़ा में नागौरी गार्डन स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र को बम से उड़ाने की धमकी, इलाके में मचा हड़कंप
भीलवाड़ा शहर के नागौरी गार्डन क्षेत्र में उप डाकघर और पासपोर्ट सेवा केंद्र को बम से उड़ाने की धमकी का ईमेल मिलने के बाद इलाके में भारी हड़कंप मच गया। लोगों में सनसनी फैल गई,
पोस्ट ऑफिस कार्यालय की ईमेल आईडी पर मिली इस धमकी भरे संदेश ने प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है।
पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी, डीएसपी सज्जन सिंह और भीमगंज थाना प्रभारी सुनील चौधरी सहित भारी पुलिस जाप्ता और बम निरोधक दस्ते का अमला मौके पर पहुंच गया। एहतियात के तौर पर शहर के अन्य थानों की पुलिस को भी मौके पर सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है।
सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने पोस्ट ऑफिस के मुख्य द्वार को बंद कर दिया है। एहतियात के तौर पर वहां कार्यरत सभी कार्मिकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। वहीं, सुरक्षा एजेंसियों की टीमें मेटल डिटेक्टर और अन्य उपकरणों की मदद से पास ऑफिस और पासपोर्ट कार्यालय के चप्पे-चप्पे की तलाशी ले रही हैं। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर दमकल की गाड़ियां भी तैनात की गई हैं।
बम की धमकी की खबर लगने पर आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। एहतियात के तौर पर पुलिस ने पोस्ट ऑफिस के चारों ओर 200 से 300 मीटर के दायरे में दुकाने बंद कर आमजन की आवाजाही पूरी तरह रोक दी है। वहीं, आसपास की दुकानों को भी खाली करवा दिया गया है। फिलहाल, सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस की टीमें संदिग्ध वस्तुओं की गहन जांच में जुटी हुई हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
NPNavratan Prajapat
FollowMar 10, 2026 11:21:310
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowMar 10, 2026 11:21:140
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowMar 10, 2026 11:20:130
Report
NSNavdeep Singh
FollowMar 10, 2026 11:19:360
Report
0
Report
TCTanya chugh
FollowMar 10, 2026 11:18:400
Report
DSDevendra Singh
FollowMar 10, 2026 11:18:260
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 10, 2026 11:18:120
Report
NPNavratan Prajapat
FollowMar 10, 2026 11:17:570
Report
AKAtul Kumar
FollowMar 10, 2026 11:17:440
Report
IAImran Ajij
FollowMar 10, 2026 11:17:260
Report
ASAmit Singh
FollowMar 10, 2026 11:17:120
Report