Back
गहलोत के इंतजार शास्त्र पर बीजेपी पलटवार: अब कांग्रेस का इंतजार नहीं करेगी जनता
VSVishnu Sharma
Nov 20, 2025 14:37:45
Jaipur, Rajasthan
प्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी नेताओं में वॉर पलटवार की सियासत लगातार जारी है। पूर्व सीएम अशोक गहलोत के 'इंतजार शास्त्र' पर बीजेपी नेताओं ने हमला किया। बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा कि बीजेपी सरकार के अच्छे काम गहलोत को पच नहीं रहे। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने कहा कि जनता ने तय किया अब कांग्रेस का इंतजार नहीं करेगी। अभी अशोक गहलोत खुद बेरोजगार हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत लगातार राज्य सरकार पर विविध मुद्दों को लेकर वॉर कर रहे हैं। गहलोत ने विभिन्न योजनाओं को लेकर सोशल मीडिया पर कटाक्ष किया कि राजस्थान भाजपा सरकार ने एक नए विषय की खोज की है- 'इंतजारशास्त्र'। इसके बाद बीजेपी नेताओं ने इसको लेकर गहलोत पर हमला बोला। बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने गहलोत पर तंज कसे। परनामी ने कहा कि गहलोत को भाजपा सरकार के अच्छे काम पच नहीं रहे हैं। गहलोत राज में 19 पेपर लीक हुए थे। लाखों बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल पाया , क्योंकि परीक्षा नहीं हो पाई। वहीं दूसरी ओर बीजेपी सरकार के 2 साल में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ है, बल्कि भजनलाल सरकार ने लाखों युवाओं को रोजगार दिया।
परनामी ने कहा ईआरसीपी योजना राजस्थान के लिए अमृत थी, 14 जिलों को खेती और पीने का पानी देती, लेकिन गहलोत सरकार 5 साल तक उस पर कुंडली मार कर बैठी रही। भजनलाल सरकार ने ERCP को धरातल पर उतारने का काम किया। हम राइजिंग राजस्थान में 35 लाख करोड़ का इन्वेस्टमेंट लेकर आए हैं। करीब 35 लाख करोड़ के MOU साइन हो गए हैं। परनामी ने कहा कि गहलोत को अपनी गिरेबान में देखना चाहिए। कोरोना कल में उनके मंत्री-विधायक होटल में सरकार बचा रहे थे। प्रदेश में हुए 8 सीटों पर हुए उपचुनाव में बीजेपी ने चार जीती, जबकि कांग्रेस दो ही सीट जीत पाई। इन उप चुनाव के नतीजे जनता का रूझान बता रहे हैं
इसी तरह बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने गहलोत के इंतजार शास्त्र पर जवाब में जनमत शस्त्र फेंका। दाधीच ने कहा कि कांग्रेस केवल इंतजार की बात करती है , अब जनता ने तय किया कि वो कांग्रेस का इंतजार नहीं करेगी। अशोक गहलोत चुनावों में जहां जहां गए, वहां वहां कांग्रेस का बंटाधार किया है। अब बिहार से जैसे लौटे हैं, वैसे ही दूसरे राज्यों भी लौटे हैं। राहुल गांधी कांग्रेस को खत्म करने का काम कर रहे हैं, अशोक गहलोत जैसे नेता उसमें आहुति डाल रहे हैं। हमारी सरकार ने पेपर लीक रोकने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए। वहीं एक साल में जितनी भर्ती कर युवाओं का इंतजार खत्म किया, उतना गहलोत सरकार पांच साल में नहीं कर पाई। दाधीच ने कहा कि अशोक गहलोत जरूर बेरोजगार हो गए हैं, यह देखने वाली बात होगी कि कांग्रेस कब उनके लिए रोजगार के अवसर खोलती है ।
103
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
84
Report
119
Report
120
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowNov 20, 2025 15:46:4453
Report
ATAnuj Tomar
FollowNov 20, 2025 15:46:31104
Report
NTNagendra Tripathi
FollowNov 20, 2025 15:46:1058
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowNov 20, 2025 15:45:48100
Report
TCTanya chugh
FollowNov 20, 2025 15:45:3182
Report
SKShivam Kumar1
FollowNov 20, 2025 15:45:11Noida, Uttar Pradesh:Cool costume for a dog on Halloween
135
Report
नये नोट के सौदागर दलालों की मौज... लखनऊ RBI लखनऊ के बाहर दलालों का ज़बरदस्त जमावड़ा...10 रूपये की हजा
151
Report
90
Report
TCTanya chugh
FollowNov 20, 2025 15:33:4563
Report
NTNagendra Tripathi
FollowNov 20, 2025 15:33:32189
Report
TCTanya chugh
FollowNov 20, 2025 15:32:55218
Report