302027
गम्भीरी नदी में डूबा बाइक सवार युवक, सर्च ऑपरेशन जारी
Rajasthan:गम्भीरी नदी में एक युवक डूब गया जब वह अपने रिश्तेदारों के साथ बाइक से रूपवास से मंगोली की ओर जा रहा था। घटना देवरी के पास उस समय हुई जब युवक ने नदी की सपाट को पार करने की कोशिश की। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए, और एसडीआरएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ मौजूद है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रायसेन में जीजा-साली की जंगल में आत्महत्या: NH-45 पर प्रशासनिक ढिलाई से हड़कंप
Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन जिले के नेशनल हाईवे-45 पर सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के केमवाली जंगल में जीजा-साली द्वारा पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। इस खौफनाक कदम ने जहां इलाके में हड़कंप मचाया है, वहीं प्रशासनिक दावों और जिले के आपातकालीन सिस्टम की धज्जियां उड़ाकर रख दीं। सुल्तानपुर थाने से महज 15 किलोमीटर दूर घटी इस वारदात के बाद 4 घंटे तक मौके पर कोई शव वाहन नहीं पहुंच सका, जिससे सिस्टम की नाकामी उजागर हो गई। सुबह-सुबह जंगल से गुजर रहे राहगीरों की नजर दोनों शवों पर पड़ने के बाद सनसनी फैल गई। दो शवों को पेड़ से लटकता देख राहगीरों ने तुरंत सुल्तानपुर पुलिस को सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई, लेकिन प्रशासनिक ढिलाई का आलम यह था कि मौके पर सिर्फ तीन पुलिस जवान मौजूद रहे। पुलिस ने आनन-फानन में शव वाहन के लिए मैसेज फ्लैश किया, लेकिन समय का कांटा बीतता गया और 4 घंटे तक कोई भी शव वाहन मौके पर नहीं पहुंचा। लाचार पुलिसकर्मियों ने हाईवे पर गुजरती खाली पिकअप गाड़ियों को रोककर शव ले जाने की मिन्नतें कीं, पर किसी ने मदद नहीं की। आखिरकार मजबूरी में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की पेट्रोलिंग गाड़ी से ही दोनों शवों को सुल्तानपुर थाने भिजवाना पड़ा। क्राइम इन्वेस्टिगेशन और स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक रूपेश कुशवाहा की सगी साली है। ग्रामीणों ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि मृतका की पहली शादी टूट चुकी थी और महज 1-2 महीने पहले ही उसकी दूसरी शादी हुई थी। आखिर ऐसा क्या हुआ कि जीजा-साली को जंगल में जाकर मौत को गले लगाना पड़ा? पुलिस ने पंचनामा बनाकर मर्ग कायम कर लिया है और आत्महत्या के इस गुत्थी भरे कारणों की तफ्तीश शुरू कर दी है। बाइट - दीपक नायक, एएसपी रायसेन0
0
Report
राजा वडिंग बोले, कांग्रेस के 80 से 18 सीटों पर सिमटने की वजह वही
Noida, Uttar Pradesh:पंजाब कांग्रेस प्रमुख राजा वडिंग श्री मुक्तसर साहिब में भाषण देते हुए भावुक हो गए और बोले कि आपके बीच मुझे सुकून मिलता है, सब आपके बेटे के साथ हैं! राजनीतिक पार्टियां तो अलग बात हैं, हमारे अपने ही दुश्मन बन गए हैं। वडिंग ने सवाल किया कि क्या कांग्रेस के 80 से 18 सीटों पर सिमट जाने के लिए वही ज़िम्मेदार हैं?0
0
Report
धौलपुर के कलेक्टर ने मानसून के लिए नालों की सफाई और घंटाघर सुरक्षा के निर्देश दिए
Dholpur, Rajasthan:जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी ने लिया शहर की व्यवस्थाओं का जायजा नालों की सफाई, घंटाघर की साज-सज्जा और ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश धौलपुर, जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी ने सोमवार को शहर का औचक निरीक्षण कर मानसून के मद्देनजर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नगर परिषद के कार्यवाहक आयुक्त विष्णु परमार, मुख्य सफाई निरीक्षक प्रकाश श्रीवास्तव सहित नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे。 कलेक्टर ने सबसे पहले शहर के प्रमुख नालों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून को देखते हुए नालों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था को प्राथमिकता से दुरुस्त किया जाए। खुले नालों पर फुटपाथ और जालियां लगाकर उन्हें ढकने के भी निर्देश दिए, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो。 इसके बाद कलेक्टर गौरव पथ स्थित ऐतिहासिक घंटाघर पहुंचीं। उन्होंने घंटाघर परिसर के चारों ओर स्टील रेलिंग लगवाने के निर्देश दिए, जिससे आवारा पशुओं का प्रवेश और लोगों का अनावश्यक आवागमन रोका जा सके। घंटाघर को स्वच्छ और आकर्षक बनाए रखने के लिए प्रेशर मशीन से धुलाई कराने को भी कहा。 कलेक्टर ने घंटाघर रोड पर अवैध पार्किंग करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही घंटाघर पर लंबे समय से बंद पड़ी घड़ी को तत्काल दुरुस्त करवाकर चालू करने और 15 अगस्त से पहले तिरंगे के रंगों में आकर्षक लाइटिंग करवाने के सुझाव भी दिए। इस पर नगर परिषद आयुक्त विष्णु परमार ने 15 अगस्त से पहले घड़ी की मरम्मत और लाइटिंग का कार्य पूर्ण कराने का आश्वासन दिया।0
0
Report
Advertisement
कोटा में महिला सुरक्षा संकल्प: पुलिस ने संवाद के साथ विशाल वाहन रैली निकाली
Kota, Rajasthan:महिला सुरक्षा संकल्प अभियान: कोटा में पुलिस संवाद एवं विशाल वाहन रैली आयोजित डीआईजी ममता गुप्ता व एसपी तेजस्विनी गौतम ने दिखाई हरी झंडी, कोचिंग छात्रों से की निर्भीक रहने की अपील महिला सुरक्षा और अधिकारों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कोटा शहर पुलिस की ओर से 'महिला सुरक्षा संकल्प अभियान' के तहत सोमवार शाम जवाहर नगर डिस्ट्रिक्ट सेंटर में संवाद एवं वाहन रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) ममता गुप्ता तथा शहर पुलिस अधीक्षक (एसपी) तेजस्विनी गौतम ने संयुक्त रूप से वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व राजस्थान पुलिस बैंड ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बंध दिया। आयोजन के दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों के साथ सीधा संवाद कर महिला सुरक्षा से जुड़े अनुभवों को साझा किया गया। इस अवसर पर एसपी तेजस्विनी गौतम ने कोटा में अध्ययनरत कोचिंग विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि वे बिना किसी डर या झिझक के अपनी समस्याएं पुलिस के सामने रखें। उन्होंने शहरवासियों और विद्यार्थियों से महिला सुरक्षा के इस अभियान में राजस्थान पुलिस का बढ़-चढ़कर साथ देने का आग्रह किया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंचल मिश्रा, मुकेश सांखला, डीएसपी मनीष शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मी व जवान मौजूद रहे。0
0
Report
कैथल में दहेज प्रताड़ना से गर्भवती मीनाक्षी की संदिग्ध मौत, निष्पक्ष जांच की मांग
Kaithal, Haryana:कैथल के गुहला क्षेत्र से एक बेहद दुखद और संवेदनशील खबर सामने आई है, जिसने हर किसी का दिल भारी कर दिया है। महज दो महीने पहले नई जिंदगी की शुरुआत करने वाली 25 वर्षीय मीनाक्षी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, बालबेड़ा रोड स्थित घर से सूचना मिली थी कि एक महिला अपने कमरे में अचेत अवस्था में पाई गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल भिजवाया। मीनाक्षी के परिजन, जो करनाल जिले के रहने वाले हैं, सूचना मिलते ही कैथल पहुंचे। उनका कहना है कि उनकी बेटी को ससुराल पक्ष द्वारा दहेज को लेकर लगातार मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था। परिजनों ने इस मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, मीनाक्षी की शादी 26 अप्रैल को चीका क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। वह गर्भवती भी बताई जा रही है, जिससे यह घटना और भी ज्यादा संवेदनशील बन जाती है। यह मामला बेहद गंभीर है और समाज के लिए एक सोचने का विषय भी है। ऐसे मामलों में सच्चाई सामने आना और न्याय मिलना बेहद जरूरी है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। ब bite: रणदीप सिंह, थाना प्रभारी, गुहला बाइट परिजन0
0
Report
मायावती के परिवार में तनाव: BSP के चुनाव पर असर?
Noida, Uttar Pradesh:मुद्दा- मायावती के परिवार में कोहराम मचा है, मायावती ने पहले आकाश आनंद की टिकट बंटवारे में भूमिका का खंडन किया, फिर आकाश के ससुर को पार्टी से बाहर निकाला, क्या चुनाव से पहले बीएसपी फर्स्ट फैमिली में टेंशन का असर चुनाव पर पड़ेगा, क्या मायावती के सामने दो चुनौती हैं, परिवार के साथ साथ कैडर वोट एकजुट रखने.0
0
Report
Advertisement
बांकीपुर उपचुनाव: किशोर ने भाजपा-NDA नेतृत्व पर कदम उठाने का संकेत दिया
Noida, Uttar Pradesh:पटना: जन सुराज पार्टी के संस्थापक और बांकीपुर से उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने कहा, "जो लोग चुनाव हार गए हैं उनको भी अपनी ओर से बधाई दे रहे हैं। लोकतंत्र है चुनाव में हार जीत लगी रहती है। लेकिन बांकीपुर का चुनाव विधायक बनाने का चुनाव नहीं था। ये चुनाव भाजपा-NDA सरकार और उसके नेतृत्व पर निर्णय लेने के लिए था। बांकीपुर की जनता ने मत दिया है कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को विचार करना चाहिए और बिहार के हित में बिहार में एक अच्छे व्यक्ति को बिहार की सौपनी चाहिए।0
0
Report
श्री अकाल तख्त साहिब से शुरू होकर मीरी पीरी खालसा मार्च बदाल गाँव तक पहुँचा
Sri Muktsar Sahib, Punjab:ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖ਼ਤ ਸਾਹਿਬ ਤੋਂ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਕੇ ਮਾਝੇ ਦੀ ਧਰਤੀ ਤੋਂ ਹੁੰਦਾ ਹੋਇਆ ਇਹ 'ਮੀਰੀ ਪੀਰੀ ਖ਼ਾਲਸਾ ਮਾਰਚ' ਮਾਲਵੇ ਦੇ ਪਿੰਡ ਬਾਦਲ ਵਿਖੇ ਪਹੁੰਚਿਆ ਹੈ。 ਸੰਗਤ ਦਾ ਸਵਾਗਤ: ਇਲਾਕੇ ਦੀਆਂ ਸੰਗਤਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸਿਰ ਝੁਕਾ ਕੇ ਅਤੇ ਭਾਰੀ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਾਰਚ ਦਾ ਗਰਮਜੋਸ਼ੀ ਨਾਲ ਸਵਾਗਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ。 ਪੰਥਕ ਏਕਤਾ ਦਾ ਸੱਦਾ: ਸਮੁੱਚੇ ਖ਼ਾਲਸਾ ਪੰਥ ਨੂੰ ਇੱਕ ਹੀ ਪਲੇਟਾਫਾਰਮ 'ਤੇ ਇਕੱਠੇ ਹੋਣ ਦੀ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਗਈ。 ਸਾਜ਼ਿਸ਼ਾਂ ਪ੍ਰਤੀ ਚੇਤਾਵਨੀ: ਖ਼ਾਲਸਾ ਪੰਥ ਨੂੰ ਕਮਜ਼ੋਰ ਕਰਨ ਅਤੇ ਟੁਕੜਿਆਂ ਵਿੱਚ ਵੰਡਣ ਦੀਆਂ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ਾਂ ਕਰ ਰਹੀਆਂ ਤਾਕਤਾਂ ਬਾਰੇ ਜਾਗਰੂਕ ਕੀਤਾ ਗਿਆ。 ਅਰਦਾਸ: ਗੁਰੂ ਮਹਾਰਾਜ ਦੇ ਚਰਨਾਂ ਵਿੱਚ ਪੰਥ ਦੀ ਏਕਤਾ, ਚੜ੍ਹਦੀ ਕਲਾ ਅਤੇ ਪੰਥ ਦੇ ਦੁਸ਼ਮਣਾਂ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਕਰਨ ਦੀ ਹਿੰਮਤ ਲਈ ਅਰਦਾਸ ਕੀਤੀ ਗਈ。 ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖ਼ਤ ਸਾਹਿਬ ਤੋਂ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋਇਆ 'ਮੀਰੀ ਪੀਰੀ ਖ਼ਾਲਸਾ ਮਾਰਚ' ਪਿੰਡ ਬਾਦਲ ਪਹੁੰਚਿਆ。 ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਦੀ ਸਮੁੱਚੇ ਖ਼ਾਲਸਾ ਪੰਥ ਨੂੰ ਇੱਕ ਮੰਚ 'ਤੇ ਇਕੱਠੇ ਹੋਣ ਦੀ ਅਪੀਲ。 ਪੰਥ ਨੂੰ ਕਮਜ਼ੋਰ ਕਰਨ ਦੀਆਂ ਸਾਜ਼ਿਸ਼ਾਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਏਕਤਾ ਅਤੇ ਹਿੰਮਤ ਦੀ ਲੋੜ: ਸੁਖਬੀਰ ਬਾਦਲ。0
0
Report
मदरसे आतंकवाद के अड्डे? मौलाना रज़बी बरेलवी का इतिहास-आधारित जवाब
Bareilly, Uttar Pradesh:बांग्लादेशी लेखिका, तस्लीमा नसरीन कलकत्ता में थी और उन्होंने एक प्रोग्राम में कहा की मदरसे आतंकवाद के अड्डे हैं। इस पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि मदरसे चाहे भारत के हो चाहे पाकिस्तान के या बांग्लादेश के हों ये सब अघोषित तौर पर आतंकवादियों के अड्डे हैं। इन दोनों के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्राध्यक्ष मौलाना शाहबुद्दीन रज़बी बरेलवी ने कहा कि मैं इन दोनों लोगों के बयानों की निंदा करता हूं। दरअसल मौर्य जी इतिहास से ना वाकिफ हैं। इन दोनों लोगों को मदरसों का इतिहास पढ़ना चाहिए और ये इतिहास उर्दू हिंदी अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध है। मौलाना ने आगे कहा के भारत की आज़ादी में मदरसों से संबंधित उलमा और छात्रों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। रुहिलखंड के बरेली से लेकर रामपुर मुरादाबाद बिजनौर अमरोहा मेरठ मुजफ्फरनगर सहारनपुर से लेकर दिल्ली तक जिन उलमा और छात्रों ने अंग्रेजों के खिलाफ बिगुल फूका था। उनकी लाशों के चट्टे लगे हुए थे और दिल्ली में दिल्ली गेट का हाल ये था कि वहां पर दिल्ली गेट के बराबर तक लाशों के अंबार लगे हुए थे और ये सब अंग्रेजों ने इन मुसलमानों को शहीद कर दिया था। मदरसों के उलमा और छात्रों ने अपनी जान का नजराना देश पर कुर्बान होकर पेश किया। हमें ये इतिहास बताता है। मगर अफसोस की बात है कि इन्हीं देश प्रेमियों पर सवाल खड़े किए जाते हैं। इन्हीं मदरसों पर आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए इलज़ामात लगाए जा रहे हैं। ये बहुत बड़ी शर्मनाक बात है के जिन मदरसों ने देश के गठन के लिए अपनी जान की कुर्बानियां दी हो आज उन्हीं पर आतंकवाद के अड्डे होने की बात कही जा रही है। ये सारी बातें घोर निंंदनीय हैं और सांप्रदायिक सोच पर आधारित है मौलाना शाहबुद्दीन रज़बी बरेलवी ने मजीद कहा कि मदरसों के उलमा हर रोज हर शहर की बड़ी बड़ी मस्जिदों के सीढ़ियों पर और खासतौर से दिल्ली की जामा मस्जिद में अवाम केदरम्यान आज़ादी का जोश भरने के लिए तकरीरें किया करते थे। और इनकलाब जिंदाबाद के नारे के साथ ही वंदे मातरम् के नारे भी लगाए जाते थे। लोगों में इन वलवला अंगेश तकरीरों के माध्यम से जंगे आज़ादी की रूह फूकी जाती थी। जिसका नतीजा यह हुआ के तन के गोरों और मन के कालों को साथ समंदर पार भेजने में कामयाबी हासिल हुई।0
0
Report
Advertisement
फतेहपुर हथगांव में एंटी करप्शन ने 50 हजार रिश्वत के साथ ऑपरेटर गिरफ्तार
Fatehpur, Uttar Pradesh:BREAKING – FATEHPUR फतेहपुर के हथगांव ब्लॉक में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन नरेगा ऑपरेटर हाफिजुर रहमान ₹50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार। एंटी करप्शन प्रयागराज की टीम ने रंगे हाथ दबोचा। ग्राम प्रधान संतोष कुमार यादव की शिकायत पर हुई कार्रवाई। विकास कार्यों के भुगतान के नाम पर मांगी गई थी कथित रिश्वत। ट्रैप के तहत प्रधान ने दिए ₹50 हजार, बाहर निकलते ही टीम ने ऑपरेटर को पकड़ा। ऑपरेटर की जेब से ₹50 हजार नकद बरामद होने का दावा। कार्रवाई के बाद हथगांव ब्लॉक में मचा हड़कंप। मौके पर एडीओ पंचायत डॉ. अनुपम शर्मा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनभावन शास्त्री समेत कर्मचारी मौजूद रहे बीडीओ राहुल मिश्रा कार्रवाई के समय ब्लॉक में मौजूद नहीं थे मामले में एंटी करप्शन संगठन अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटा0
0
Report
प्रेम विवाह से नाराज़गी ने बेटी की मौत कर दी रिश्ता-समाज पर सवाल
Firozabad, Uttar Pradesh:प्रेम की राह चुनने वाली बेटी... क्या अपने ही घर में मौत के घाट उतार दी गई? आगरा से आई यह खबर रिश्तों को झकझोर देने वाली है प्रेम विवाह से शुरू हुई नाराजगी बेटी की मौत की वजह बन गई..इस वारदात ने एक बार फिर रिश्तों और समाज की सोच पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं0
0
Report
चंदा घोटाले के बीच अखिलेश का राम-भक्त चेहरा, 51-51 हजार दान
Noida, Uttar Pradesh:मुद्दा- अखिलेश यादव चुनाव से पहले लगातार चंदा चोरी के मुद्दे को हवा दे रहे हैं, इस बीच उनके ऑफिस में राम और हनुमान की वेशभूषा में कलाकार पहुंचे, जिन्हें अखिलेश यादव ने 51-51 हजार रुपए दिए, अखिलेश रामभक्त दिखने की कोशिश कर रहे हैं, सवाल क्या मौसम देखकर विरोधी नेताओं की रामभक्ति जागती है, क्या अखिलेश चुनावी रामभक्त हैं0
0
Report
Advertisement
आगरा में प्रेम विवाह के बाद बेटी की हत्या: रिश्तों पर बड़ा सवाल
Noida, Uttar Pradesh:प्रेम की राह चुनने वाली बेटी... क्या अपने ही घर में मौत के घाट उतार दी गई? आगरा से आई यह खबर रिश्तों को झकझोर देने वाली है प्रेम विवाह से शुरू हुई नाराजगी बेटी की मौत की वजह बन गई..इस वारदात ने एक बार फिर रिश्तों और समाज की सोच पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं0
0
Report
1100 शिवभक्तों का 155 हाथ लंबे कांवर विद्यापतिधाम पहुँचा
Samastipur, Bihar:155 हाथ लंबे कांवर के साथ 1100 कांवरियों का भव्य जत्था पहुंचा भक्त और भगवान की नगरी विद्यापतिधाम ।पाँच वर्षों से निभा रहे आस्था की परंपरा । विद्यापतिनगर भक्त और भगवान की नगरी में सावन की प्रथम सोमवारी पर आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब मोहनपुर प्रखंड के जौनापुर गांव से 1100 शिवभक्तों का विशाल कांवरिया जत्था 155 हाथ लंबे भव्य कांवर के साथ विद्यापतिधाम पहुंचा। पूरे मार्ग में "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के गगनभेदी जयघोष से वातावरण शिवमय हो उठा। श्रद्धालुओं का यह अनूठा जत्था आकर्षण का केंद्र बना रहा और मंदिर पहुंचने पर अन्य श्रद्धालुओं ने भी उनकी भक्ति और अनुशासन की सराहना की। कांवरियों ने बताया कि वे पिछले पांच वर्षों से लगातार सावन में इसी प्रकार सामूहिक रूप से कांवर यात्रा करते हुए विद्यापतिधाम आ रहे हैं। उनका अटूट विश्वास है कि बाबा विद्यापति उगना महादेव की महिमा अपरंपार है और यहां सच्चे मन से मांगी गई हर मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है। इसी अटूट श्रद्धा के कारण हर वर्ष उनके जत्थे में शिवभक्तों की संख्या बढ़ती जा रही है। श्रद्धालुओं ने बताया कि 155 हाथ लंबे इस विशेष कांवर को तैयार करने में लगभग 15 दिनों का समय लगता है। इसे पारंपरिक शैली में आकर्षक ढंग से सजाया जाता है। करीब 30 किलोमीटर की यात्रा के दौरान सभी शिवभक्त बारी-बारी से अपने कंधों पर कांवर उठाकर पैदल चलते हैं और पूरे रास्ते भगवान भोलेनाथ के भजन, कीर्तन तथा जयघोष से वातावरण को भक्तिमय बनाए रखते हैं।विद्यापतिधाम पहुंचने के बाद सभी कांवरियों ने विधि-विधान के साथ बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर परिवार, समाज और देश की सुख-समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की। विशाल कांवर और अनुशासित जत्थे ने श्रावणी मेले की भव्यता में चार चांद लगा दिए। श्रद्धालुओं की अटूट आस्था और सामूहिक भक्ति ने यह संदेश दिया कि भगवान शिव के प्रति समर्पण और विश्वास ही इस पावन यात्रा की सबसे बड़ी शक्ति है।0
0
Report
दतिया उपचुनाव जीत के साथ बिहार के बेगूसराय में कांग्रेस का जबर्दस्त जश्न
Begusarai, Bihar:एंकर मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की जीत के बाद बिहार के बेगूसराय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। नगर निगम चौक पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई, आतिशबाजी की और जीत की खुशी मनाई। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने उपचुनाव के नतीजों को जनता का जनादेश बताते हुए केंद्र और भाजपा सरकार पर निशाना साधा। आपको बताते चले कि बेगूसराय के नगर निगम चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जुटे और दतिया विधानसभा उपचुनाव में पार्टी की जीत का उत्सव मनाया। कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी, पटाखे फोड़े और जीत के समर्थन में नारे लगाए। जश्न के दौरान पूरे चौक पर उत्साह का माहौल देखने को मिला।मीडिया से बातचीत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि हाल ही में हुए उपचुनावों में जनता ने भाजपा के खिलाफ अपना मत दिया है। उन्होंने दावा किया कि मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने भारी मतों से जीत दर्ज की है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत जनता के बदलते राजनीतिक रुख का संकेत है।कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि छात्रों पर लाठीचार्ज, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों से जनता नाराज है और उपचुनाव के परिणाम उसी का संदेश हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि आने वाले चुनावों में भाजपा को और नुकसान उठाना पड़ेगा।फिलहाल दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत को लेकर बेगूसराय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह साफ देखने को मिला। मिठाई, आतिशबाजी और नारेबाजी के बीच नेताओं ने इसे जनता के बदलते जनादेश का संकेत बताया। हालांकि उपचुनाव के नतीजों और राजनीतिक दावों को लेकर विभिन्न दलों की अपनी-अपनी व्याख्या है।0
0
Report
Advertisement
