Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jaipur302006

बगरू की 4 किमी सड़क डामर से महरूम, ग्रामीणों की पत्थरीली राहें बदहाल

PSPradeep Soni
Dec 04, 2025 09:31:06
Jaipur, Rajasthan
बगरू (जयपुर) पatim्हरीली राहों पर सफर करने को मजबूर हजारों ग्रामीण, 4 किमी लंबी सड़क को डामरीकरण का इंतजार, करीब 3 साल पहले बनी सड़क से डामर हुई गायब, क्षतिग्रस्त सड़क पर राहगीर ओर वाहन चालक हो रहे हैं हादसों के शिकार, ग्राम पंचायत मुख्यालय कलवाड़ा को सूरतपुरा से जोड़ने वाली रोड हुई बदहाल, PWD के अधिकारियों की अनदेखी का खामियाजा भुगत रहे है ग्रामीण, स्थानीय लोगों ओर जनप्रतिनिधियों की नहीं हो रही सुनवाई। एंकर... मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ओर सार्वजनिक निर्माण विभाग की मंत्री दीया कुमारी प्रदेश की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों की समय पर मरम्मत कर आमजन को सुगम ओर सुरक्षित आवागमन की सुविधा देने का भरकस प्रयास करते नजर आते है, लेकिन सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों ओर बगरू विधानसभा के जनप्रतिनिधियों को मुख्यमंत्री ओर उपमुख्यमंत्री के प्रयासों से शायद कोई सरोकार नहीं है, जिसके चलते PWD के अधिकारी ना तो स्थानीय जनप्रतिनिधियों की अर्जी पर अमल कर रहे है और ना ही रोजाना पत्थरीली राहों पर सफर करते रहे हजारों ग्रामीणों की तकलीफ से कोई वास्ता रखते है... प्रदेश में बारिश का दौर थमे भी करीब तीन माह का समय बीत चुका है, लेकिन राजधानी जयपुर के ग्रामीण इलाकों की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का कार्य अब तक भी शुरू नहीं किया गया है... कुछ ऐसे ही हालात बगरू विधानसभा क्षेत्र के कलवाड़ा ग्राम पंचायत मुख्यालय को सूरतपुरा गांव से जोड़ने वाली सड़क का है, करीब 4 किमी लंबी इस सड़क पर 3 साल पहले सार्वजनिक निर्माण विभाग ने डामरीकरण करवाया था, लेकिन घटिया निर्माण ओर भारी वाहनों के आवागमन के कारण 8 माह बाद ही सड़क से डामर उखाड़ने लगी और वर्तमान के सड़क से 80 फीसदी हिस्से से डामर गायब हो चुकी है, अब पत्थरीली राहों पर सफर करना हजारों ग्रामीणों की मजबूरी बन गई है, क्षतिग्रस्त सड़क मार्ग पर राहगीर ओर वाहन चालक आए दिन हादसों का शिकार हो रहे है, कलवाड़ा ग्राम पंचायत के प्रशासक रामदयाल वर्मा भी इस सड़क को दुरूस्त करने के लिए पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को पत्र लिख चुके है, वही ग्रामीणों ने भी बगरू विधानसभा के जनप्रतिनिधियों से कई बार गुहार लगाई है, लेकिन कही कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ओर ग्रामीण पत्थरीली राहों पर सफर करने को मजबूर है। बाइट - रामदयाल वर्मा, प्रशासक, ग्राम पंचायत कलवाड़ा।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ADArvind Dubey
Dec 04, 2025 10:03:11
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र स्टेट हाईवे पर एक अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के इको प्वाइंट के पास सड़क किनारे शव मिलने की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। मृतक की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। स्टेट हाईवे पर स्थित इको प्वाइंट के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब राहगीरों ने सड़क किनारे एक अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा देखा। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मृतक की पहचान जुटाने में लगी है, साथ ही मौत के कारणों की जांच भी की जा रही है। घटना स्थल के आसपास के क्षेत्रों में पुलिस टीम पूछताछ कर रही है।
0
comment0
Report
SJSantosh Jaiswal
Dec 04, 2025 10:02:43
0
comment0
Report
PCPUSHKAR CHAUDHARY
Dec 04, 2025 10:02:26
Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:पीपलकोटी मायापुर के पास दो वाहनों में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर सर्विस की टीम ने तत्परता दिखाते हुए स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। आग लगने से वाहन संख्या UK04PA-0987 (टेंपो ट्रैवलर) और UK11TA-3870 पूरी तरह से जल गए। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के क्षेत्र में लोगों में दहशत का माहौल था। पुलिस और फायर सर्विस के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। टेंपो ट्रैवलर चालक सुनील कुमार ने बताया कि वह कुंवारी पास से ट्रैकिंग टीम को वापस ऋषिकेश ले जा रहा था और रात्रि विश्राम हेतु पीपलकोटी मायापुर में रुके थे। वहीं दूसरे वाहन चालक महेंद्र सिंह ने बताया कि वह एक शादी समारोह में सम्मिलित होने गए थे। चौकी पीपलकोटी पुलिस द्वारा आग लगने के कारणों की गंभीरता से जाँच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
SMSURYA MOHANTY
Dec 04, 2025 10:01:18
Khordha, Odisha:ଗୋଟିଏ ଗାଁ ପାଳାସାମଗ୍ରୀରେ ଚିକିତ୍ସା ସେବା ଯୋଗାଉଥିବା ପ୍ରାଣୀ ସହାୟକ କେନ୍ଦ୍ର ତାଳା ଖୋଲିଛି ଏବଂ କର୍ମଚାରୀଙ୍କ ଅଭାବ ଓ ଅବସର ପାଇଁ ନିଯୁକ୍ତି ବନ୍ଦ ଅଛି । ଧାରାବାହିକ ମତାନୁସାରେ ଗାୟ, ଛେଳି, ପକ୍ତାଣି, କୁକୁଡ଼ା, ବତକ ଚାଷୀମାନଙ୍କୁ ହାତ ପହଞ୍ଚାଇବା ପାଇଁ ସରକାର ଗାଁ ଗାଁରେ ଲକ୍ଷ ଲକ୍ଷ ଟଙ୍କା ବ୍ୟୟରେ ପ୍ରାଣୀ ସହାୟକ କେନ୍ଦ୍ର ଖୋଲିଛି; କିନ୍ତୁ ତାହା କିଭଳି ଚାଲୁଛି, କେତେବେଳେ ଖୋଲୁଛି, କେତେବେଳେ ବନ୍ଦ ହେଉଛି, ତାହା ଜଣା ନାହାନ୍ତି । ଏହି ପ୍ରାଣୀ ସହାୟକ କେନ୍ଦ୍ରର ଦୀର୍ଘ ନିର୍ଭରତା ଓ ଜିଲ୍ଲାର ସରକାର ରାଜ୍ୟ ସରକାରଙ୍କ ସମନ୍ନୟର ଅଭାବ ପାଇଁ ସାଧାରଣ ଜନତା ଚେତାବନୀ ଦେଇଛନ୍ତି । ଯଦି ବିଭାଗୀୟ କର୍ତୁପକ୍ଷ ଦୃଷ୍ଟି ନଦିଅନ୍ତି, ତେବେ ଆଗକୁ ଆନ୍ଦୋଳନ ଚାଲିପଡ଼ିପାରେ । ପ୍ରାଣୀ ଚିକିତ୍ସା ବିଭାଗ ଓ ରାଜ୍ୟ ସରକାରଙ୍କ ମଧ୍ୟରେ ସମନ୍ନୟ ଅଭାବ ଚାଷୀମାନେ ପାଇଁ ହାତତାରା ହେଉଛି । ଗୁହାରି କଲେ ମଧ୍ୟ ସେମାନଙ୍କ ଗୁହାରି ଶୁଣିବାକୁ କେହି ନାହାଣ୍ତି; ଯଦି ଗାଈ-ଗୋରୁ, ଛେଳି-ମେଣ୍ଢାଙ୍କ ଶରୀର ଖରାପ ହୁଏ, ତେବେ ସେମାନଙ୍କୁ ଚିକିତ୍ସା କେନ୍ଦ୍ରକୁ ନେବାକୁ 5 କିଲୋମିଟର ଦୂର ଟାଙ୍ଗୀ ପାରିବାକୁ ପଡେ। 12୧୩ଟି ପ୍ରାଣୀ ସହାୟକ କେନ୍ଦ୍ରର ଅବସ୍ଥା ଏପରି ଚାଲୁଥାଏ; କର୍ମଚାରୀଙ୍କ ଅଭାବ, ସମୟରାହିତ ନିଯୁକ୍ତି ଓ ବନ୍ଦ ଥିବାର କାରଣେ ପଶୁପାଳକମାନେ ଅସୁବିଧାର ସମ୍ମୁଖୀନ ହୁଁଛନ୍ତି । ପ୍ରାଣୀ ଚିକିତ୍ସା ସଂସ୍ଥା ଏବଂ ଖୋଳା-ପାରାଣେ ଯାଇନିବା ନିମିତ୍ତରେ ଗାମ-ଗାଁକୁ ଚିକିତ୍ସା ସେବା ଯୋଗାଉଛି; କିନ୍ତୁ ବୁଲିନାହିଁ, କେବେ ଅନୁଷ୍ଠାନ ହେବ ତାହା।
0
comment0
Report
ASArvind Singh
Dec 04, 2025 10:00:55
Noida, Uttar Pradesh:BLO पर काम का दवाब कम करने के लिए अतिरिक्त स्टाफ की नियुक्ति करें राज्य, SC का निर्देश देश के कई राज्यों में SIR के काम के दबाव के चलते ब्लॉक लेवल ऑफिसर्स की(BLO)ओर से ही रही आत्महत्याओं के बीच सुप्रीम कोर्ट ने अहम आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने सम्बंधित राज्यों को निर्देश दिया है कि बीएलओ पर दबाव कम करने के लिए अतिरिक्त स्टाफ आदेशकी तैनाती करें। उचित वजह होने पर BLO को राहत दी जाए चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या की बेंच ने अपने आदेश में ये भी कहा है कि अगर कोई बीएलओ व्यक्तिगत कारणों से SIR करने में सक्षम नहीं है तो उचित कारणों की स्थिति में उन्हें राहत देने पर विचार किया जाए। उनकी जगह किसी दूसरे को काम पर लगाया जाए।कोर्ट ने कहा है कि राहत न मिलने की स्थिति में BLO कोर्ट का रुख भी कर सकते है कोर्ट में याचिका सुप्रीम कोर्ट ने यह आदेश तमिलनाडु की राजनीतिक पार्टी TVK की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया। याचिका में SIR में काम के दबाव के चलते बीएलओ की ओर से हो रही आत्महत्या की ओर से कोर्ट का ध्यान दिलाया गया था।
0
comment0
Report
Dec 04, 2025 10:00:25
0
comment0
Report
Dec 04, 2025 09:58:57
0
comment0
Report
Dec 04, 2025 09:53:53
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top