Home
Web Stories
Become a News Creator
Your local stories, Your voice
Join as Creator
Follow us on
Download App from
Advertisement
Back
ASHUTOSH DWIVEDI
Follow
273207
मनबढ़ युवकों का कहर: कार सवारों पर जानलेवा हमला, दो घायल।
ASHUTOSH DWIVEDI
Follow
Dec 04, 2025 09:54:48
Khosta, Tikar, Uttar Pradesh:
महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल शिवनगर में गुरुवार को बाइक सवार मनबढ़ युवकों ने कार सवार दो युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने कार को ओवरटेक कर रोका और युवकों को बाहर निकाल ताबड़तोड़ लात-घूंसों व लाठी-डंडों से पीट दिया। मारपीट में दोनों युवक लहूलुहान हो गए। गुस्साए हमलावरों ने कार के शीशे भी तोड़ दिए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई। घायल युवकों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
0
0
Share
Report
274301
पराली जलाने पर दो व्यक्ति गिरफ्तार..
AASHUTOSH DWIVEDI
Follow
Nov 26, 2025 13:29:29
Ghughuli, Uttar Pradesh:
महराजगंज। पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के अभियान के तहत घुघली थाना पुलिस ने बुधवार को खेत में पराली जलाते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान हबीब अली पुत्र स्व. शमशेर और इसहाक अली पुत्र हबीब अली, निवासी ग्राम पोखरभिण्डा, थाना घुघली के रूप में हुई। दोनों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में उपनिरीक्षक अशोक कुमार गिरी और कांस्टेबल रजत प्रजापति
0
0
Share
Report
273304
सदर विधायक ने किया नहर पुल पुनर्निर्माण कार्यों का शुभारंभ।
AASHUTOSH DWIVEDI
Follow
Nov 25, 2025 08:31:56
Nichlaul, Uttar Pradesh:
महाराजगंज, 25 नवंबर। सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने परसा राजा व बरवा राजा के बीच नहर पर टूटे पुल के शिलान्यास कार्यक्रम में कहा कि जिले में विकास की धारा अब गति पकड़ चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आशीर्वाद से जिले में 56 पुल स्वीकृत हुए हैं, जिनमें 28 सदर विधानसभा क्षेत्र को मिले हैं। कार्यक्रम में कटहरा रजवाहा प्रणाली के अंतर्गत पुल-पुलिया व खड़ंजा निर्माण कार्यों की शुरुआत की गई। विधायक ने योगी सरकार को विकास की प्रतीक बताते हुए जनता से सहयोग की अपील की।
0
0
Share
Report
273303
शिकारपुर में मनरेगा कार्यों में भ्रष्टाचार के आरोप, अधिकारियों की भूमिका पर सवाल..
AASHUTOSH DWIVEDI
Follow
Nov 24, 2025 09:08:49
Maharajganj, Uttar Pradesh:
निचलौल ब्लॉक के ग्राम शिकारपुर में मनरेगा के तहत चकबंध निर्माण कार्य में अनियमितता के आरोप लगे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि 657 मानव दिवस की हाजिरी दर्ज है, जबकि मौके पर 10 प्रतिशत भी काम नहीं हुआ है। ट्रैक्टर-ट्रॉली से मिट्टी गिराकर खानापूर्ति की जा रही है। ग्रामीणों ने ब्लॉक अधिकारियों की लापरवाही और बिना स्थलीय सत्यापन के भुगतान की आशंका जताई है। मनरेगा तकनीकी सहायक ने जांच कर रिपोर्ट भेजने की बात कही, वहीं ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप और कार्रवाई की मांग की है।
0
0
Share
Report
Advertisement
273207
निचलौल में बिना SMS के बेखौफ कटाई, प्रशासन मौन।
AASHUTOSH DWIVEDI
Follow
Nov 22, 2025 08:36:28
Khosta, Uttar Pradesh:
महाराजगंज के निचलौल तहसील क्षेत्र में बिना SMS के हार्वेस्टर मशीनें खुलेआम धान की फसल काट रही हैं। जिलाधिकारी ने पहले ही एक दर्जन से अधिक कंबाइन मशीनें जब्त की हैं, जबकि पराली जलाने पर किसानों से 3 लाख 50 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया है। इसके बावजूद प्रशासन की अनदेखी में फसल कटाई जारी है। तहसील प्रशासन और कृषि विभाग मौन दर्शक बने हुए हैं, जिससे जिला प्रशासन के आदेशों की धज्जियां उड़ रही हैं। मामलमें किसानो ने जल्द कार्रवाई की मांग की जा रही है।
0
0
Share
Report
Advertisement
Top Cities
New Delhi
Gurugram
Pune
Ahmedabad
Bengaluru
Back to top