Back
ANTF ने राजस्थान में करोड़ों रुपये के मादक पदार्थ जब्त, कई जिलों में कार्रवाई
ASAshutosh Sharma1
Feb 27, 2026 15:06:59
Jaipur, Rajasthan
Jaipur ANT F
एएनटीएफ की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 100 करोड़ से ज्यादा के मादक पदार्थ जब्त
राजस्थान में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने अलग अलग जिलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये के मादक पदार्थ जब्त किए है।सभी कार्रवाई ANTF के आईजी विकास कुमार की मॉनिटरिंग में की गई है।कार्रवाई के तहत अवैध अफीम, डोडा-चूरा, एमडी और गांजा बरामद किया गया तथा कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
उदयपुर में 100 करोड़ की अवैध खेती का खुलासा-
मांडवा (उदयपुर) में “ऑपरेशन अंतःस्फोट” के तहत करीब 7 लाख पौधे जब्त किए गए। इनसे लगभग 1 हजार किलो अफीम और 188 क्विंटल डोडा-चूरा का उत्पादन होना था। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 100 करोड़ रुपये आंकी गई है।
बाईट - विकास कुमार, आईजी ANTF
जालोर में एमडी फैक्ट्री का भंडाफोड़
बागोड़ा (जालोर) में “ऑपरेशन विसर्जन” के तहत एमडी फैक्ट्री का सामान और करीब 400 लीटर केमिकल जब्त किया गया। बरामद सामग्री की कीमत 12 से 15 करोड़ रुपये बताई गई है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
बाईट - विकास कुमार, आईजी ANTF
जोधपुर में डोडा-चूरा बरामद
बिलाड़ा (जोधपुर) क्षेत्र में 254.62 किलोग्राम अवैध डोडा-चूरा बरामद किया गया। साथ ही एक वाहन (वेन्यू कार) भी जब्त की गई। जब्ती की कीमत करीब 39 लाख रुपये आंकी गई है।
डीडवाना-कुचामन में गांजा और नकदी जब्त
मकराना (डीडवाना-कुचामन) में 1.220 किलोग्राम गांजा और 5.67 ग्राम स्मैक बरामद की गई। साथ ही अवैध मादक पदार्थों से अर्जित 2,08,400 रुपये भी जब्त किए गए। कुल बरामदगी की कीमत करीब 1.75 लाख रुपये आंकी गई है। एक आरोपी गिरफ्तार हुआ।
चित्तौड़गढ़ और बाड़मेर में भी कार्रवाई
चंदेरिया (चित्तौड़गढ़) में 2 किलो 350 ग्राम अफीम बरामद कर एक मोटर साइकिल जब्त की गई। कीमत करीब 12 लाख रुपये आंकी गई है।वहीं, सदर बाड़मेर क्षेत्र में 99 ग्राम एमडी बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी की कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई गई है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
APASHISH PRAKASH RAJA
FollowFeb 27, 2026 16:19:100
Report
0
Report
APASHISH PRAKASH RAJA
FollowFeb 27, 2026 16:18:490
Report
AKAjay Kumar Rai
FollowFeb 27, 2026 16:18:290
Report
RKRohit Kumar
FollowFeb 27, 2026 16:18:070
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 27, 2026 16:17:390
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 27, 2026 16:17:21Noida, Uttar Pradesh:काशी विश्वनाथ मंदिर में रंगभरी एकादशी पर महा उत्सव की ड्रोन तस्वीरें आयीं सामने.
जश्न में डूबे काशी के लोग
0
Report
ATANKUR TYAGI
FollowFeb 27, 2026 16:16:370
Report
AMAbhishek Mathur
FollowFeb 27, 2026 16:16:140
Report
VAVijay Ahuja
FollowFeb 27, 2026 16:16:030
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 27, 2026 16:15:420
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 27, 2026 16:15:340
Report
0
Report
0
Report
