Back
AI समिट विरोध में बीजेपी महिला मोर्चा का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय घेरा
VSVishnu Sharma
Feb 23, 2026 15:47:27
Jaipur, Rajasthan
BJP महिला मोर्चा का आक्रोश प्रदर्शन हनुमान चालीसा का पाठ कर कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव. दिल्ली में आयोजित AI समिट के दौरान यूथ कांग्रेस द्वारा हुड़दंग के विरोध में सोमवार को राजधानी जयपुर में बीजेपी महिला मोर्चा ने आक्रोश जताया. महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेताओं के सद्बुद्धि के लिए पहले हनुमान चालीसा पाठ किया. इसके बाद प्रदेश कांग्रेस कार्यालय का घेरा होकर आक्रोश जताया. नई दिल्ली में युवा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने AI समिट के दौरान हुड़दंग किया था. इसके विरोध में बीजेपी लगातार आक्रोष दिखा रही है. इस कड़ी में भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की ओर से आक्रोश प्रदर्शन किया गया. प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में जुटी महिलाएं ने कांग्रेस की इस कार्यशैली को भारतीय संस्कृति और नारी शक्ति का अपमान करार दिया. प्रदर्शन की शुरुआत चांदपोल स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा के पाठ से हुई. इसके बाद संस्कारहीन कांग्रेस के नारों के साथ महिला मोर्चा की पदाधिकारी और कार्यकर्ता हाथों में विरोध स्वरूप टी-शर्ट लेकर PCC की ओर कूच करने निकलीं. भारी पुलिस जाब्ते ने बीच रास्ते में बैरिकेडिंग कर महिलाओं को रोक लिया, जिससे वहां काफी देर तक गहमागहमी बनी रही. प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़ ने कहा, यूथ कांग्रेस ने अर्धनग्न प्रदर्शन कर न केवल देश को वैश्विक पटल पर शर्मिंदा किया है, बल्कि वहां मौजूद महिला प्रतिनिधियों का भी अपमान किया है. हमारे संस्कार महिलाओं के सामने कपड़े उतारने की अनुमति नहीं देते. यह प्रदर्शन कांग्रेस की संस्कारहीनता और राहुल गांधी की नासमझी का प्रमाण है. बाइट- राखी राठौड़, प्रदेशाध्यक्ष बीजेपी महिला मोर्चा. मोर्चा की पूर्व शहर अध्यक्ष अनुराधा माहेश्वरी ने सीधे राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जिस AI तकनीक से देश का भविष्य संवार रहे हैं, कांग्रेस उसका विरोध अर्धनग्न होकर कर रही है. लोकतंत्र में विपक्ष की गरिमा होती है, लेकिन कांग्रेस ने सारी सीमाएं लांघ दी हैं. इसके लिए राहुल गांधी को पूरे देश और महिला शक्ति से माफी मांगनी चाहिए.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SGSANJEEV GIRI
FollowFeb 23, 2026 19:02:070
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 23, 2026 19:01:360
Report
EGE GOPI
FollowFeb 23, 2026 19:01:060
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowFeb 23, 2026 19:00:420
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowFeb 23, 2026 18:45:590
Report
PGPARAS GOYAL
FollowFeb 23, 2026 18:45:450
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 23, 2026 18:45:33Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मध्यप्रदेश के खजुराहो से सांसद वी डी शर्मा ने की शिष्टाचार भेंट
0
Report
PTPreeti Tanwar
FollowFeb 23, 2026 18:31:090
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 23, 2026 18:30:52Noida, Uttar Pradesh:Deepak Goyal Jaipur: 21 IPS अधिकारियों के तबादले। कार्मिक विभाग ने जारी किये आदेश।
0
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowFeb 23, 2026 18:30:430
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowFeb 23, 2026 18:30:160
Report
AMAnkit Mittal
FollowFeb 23, 2026 18:15:300
Report
ABATISH BHOIR
FollowFeb 23, 2026 18:15:130
Report
0
Report
1
Report